विवाहिता से अवैध संबंध है अपराध नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने बर्खास्त कांस्टेबल को दिलाई राहत
झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड सशस्त्र पुलिस के एक कांस्टेबल की बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि व्यभिचार अब आपराधिक अपराध नहीं है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- Illegal Relationship With A Married Woman Is Not A Crime: High Court
विवाहिता से अवैध संबंध अपराध नहीं: हाईकोर्ट:जैप के कांस्टेबल की बर्खास्तगी का आदेश निरस्त
- कॉपी लिंक
झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) के कांस्टेबल भरत पाठक की बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त कर दिया है। जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ‘जोसेफ शाइन बनाम भारत संघ’ फैसले के बाद व्यभिचार अब आपराधिक अपराध नहीं रहा। साथ ही अदालत ने माना कि विभाग ने कांस्टेबल को ऐसे आधार पर बर्खास्त किया, जो विभागीय चार्जशीट का हिस्सा ही नहीं था। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है।
भरत पाठक 2007 में झारखंड सशस्त्र बल में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त हुए थे। उनके खिलाफ एक महिला ने शिकायत की थी कि दोनों शादीशुदा होने और बच्चे होने के बावजूद उन्होंने उससे शादी की तथा अक्टूबर 2019 से अप्रैल 2023 के बीच शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। शुरुआती जांच के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू हुई। प्राथमिकी भी दर्ज हुई, फिर उन्हें निलंबित कर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
याचिकाकर्ता के तर्क से मिली राहत: सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दलील दी कि बर्खास्तगी का आदेश ऐसे आरोप पर आधारित है, जो कभी विभागीय चार्जशीट में था ही नहीं।
शिकायतकर्ता ने कोर्ट में बयान के अलावा संबंध के सबूत नहीं दिए
अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता के बयानों के अलावा कोई स्वतंत्र या दस्तावेजी साक्ष्य पेश नहीं किया गया। न कथित शादी का कोई प्रमाण था, न होटल की सीसीटीवी फुटेज और न ही किराये के मकान में साथ रहने का कोई सबूत दिया गया। अदालत ने कहा कि पुलिस विभाग के अनुशासनात्मक और अपीलीय अधिकारियों ने बिना ठोस साक्ष्य के कांस्टेबल को सेवा से हटाने जैसी गंभीर सजा दे दी, जो अधिकारों का दुरुपयोग है। इसी आधार पर अदालत ने बर्खास्तगी और उससे जुड़े सभी विभागीय आदेश निरस्त कर दिए।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हाई कोर्ट ने फैसला किया: अनिश्चितकाल के लिए ब्लैकलिस्ट करना वैध नहीं है

मुस्लिम पर्सनल लॉ के साथ, POCSO और बाल विवाह अधिनियम को भी मानना होगा: इलाहाबाद उच्च न्यायालय

सुप्रीम कोर्ट से विराम: कौन सा नेता सामना, कौन सी पार्टी पर सवाल

पत्नी का पैतृक संपत्ति में हिस्से का दावा दहेज की मांग बन सकता है: कलकत्ता उच्च न्यायालय

'ट्रस्ट भंग करो', अशोक गहलोत का राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निशाना साधा

बाढ़ का 'हमारी रचना': उच्च न्यायालय ने नागरिक निकाय को दोष देना बंद करने की सलाह दी, अवैध दुकानें और जमीन हड़पना है समस्या

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 1 अरब लोग सवाल कर रहे हैं, जवाब देना होगा बीजेपी-आरएसएस को

क्या ऑस्ट्रेलिया के नए बंदूक कानून लोगों को सुरक्षित बना पाएंगे?
ताज़ा ख़बरें
- बाल विवाह कानून सभी धर्मों पर लागू, नाबालिग की शादी पर HC की सख्त टिप्पणी
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'स्वतंत्र भाषण' का मुकाबला 'अधिक भाषण' से करें, न कि न्यायिक रोक से; करूर भगदड़ पर टीवीके नेताओं के बयानों पर रोक लगाने की डीएमके की याचिका खारिज कर दी
- करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला: विजय को राहत, DMK को फटकार
- मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर हत्याकांड: फैसले की तारीख तय, 6 अगस्त को सुनवाई
- हिरासत में टॉर्चर पर कोर्ट की सख्ती: 'कानून के शासन पर हमला', सीबीआई को फटकार
- भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था और जेपीएससी में धांधली पर गंभीर चर्चा
- बॉम्बे हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णय: जल्दी जमानत, एचडीएफसी और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दांव!
- सुप्रीम कोर्ट का दखल: वकीलों को ब्लैकलिस्ट करने की IBA की कोशिशें रद्द

