होमफैसलेकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज: लोक अदालत ने मुस्लिम पक्ष के नहीं पहुंचने पर समझौता वार्ता को माना विफल - Mathura News
फैसले

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज: लोक अदालत ने मुस्लिम पक्ष के नहीं पहुंचने पर समझौता वार्ता को माना विफल - Mathura News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Allahabad High Court Hearing: Krishna Janmabhoomi Shahi Eidgah Case कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:लोक अदालत ने मुस्लिम पक्ष के नहीं पहुंचने पर…

25 अगस्त 2026 को 12:56 am बजे
कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:  लोक अदालत ने मुस्लिम पक्ष के नहीं पहुंचने पर समझौता वार्ता को माना विफल - Mathura News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Mathura

- Allahabad High Court Hearing: Krishna Janmabhoomi Shahi Eidgah Case

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:लोक अदालत ने मुस्लिम पक्ष के नहीं पहुंचने पर समझौता वार्ता को माना विफल

- कॉपी लिंक

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना की अदालत में दोपहर 2 बजे से सुनवाई प्रस्तावित है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्थानीय लोक अदालत में हुई समझौता

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का मौका दिया गया था। इसके तहत स्थानीय स्तर पर तीन बार समझौता वार्ता कराने का प्रयास किया गया।

तीन बार समझौता वार्ता कराने का प्रयास

उन्होंने बताया कि अंतिम वार्ता के लिए 18 अगस्त को स्थानीय लोक अदालत में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। हिंदू पक्ष की ओर से लोग मौजूद रहे, लेकिन मुस्लिम पक्ष का कोई प्रतिनिधि वार्ता में शामिल नहीं हुआ।

इसके बाद लोक अदालत ने उपलब्ध परिस्थितियों को देखते हुए समझौता वार्ता को विफल मानते हुए अपना निर्णय सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट में तय तारीखों पर नहीं हुई सुनवाई

महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, समझौता वार्ता से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 21, 22 और 23 अगस्त को सुनवाई प्रस्तावित थी। हालांकि, इन तारीखों पर मामला सुनवाई के लिए अदालत के सामने नहीं आ सका।

अब मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर दोनों पक्षों की नजर है।

हिंदू पक्ष को न्यायिक प्रक्रिया से समाधान की उम्मीद

महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंगलवार की सुनवाई से मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष कानून और न्यायालय की प्रक्रिया में विश्वास रखता है और इसी माध्यम से मामले का समाधान चाहता है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी
फैसले

BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक
फैसले

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की
फैसले

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी
फैसले

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया
फैसले

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान
फैसले

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान

ताज़ा ख़बरें