होमसंविधानराहुल गांधी के आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
संविधान

राहुल गांधी के आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट आज राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। यह मामला भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल की गई याचिका से संबंधित है।

17 अगस्त 2026 को 04:56 am बजे
राहुल गांधी के आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- National

- Rahul Gandhi SC Hearing | CBI ED Disproportionate Assets Case

राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला; इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी

- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी को राहुल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

हाईकोर्ट ने CBI से मांगा था नया हलफनामा

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 20 जुलाई को सीबीआई के जवाब पर असंतोष जताया था। कोर्ट ने एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी को जांच की अब तक की स्थिति बताते हुए नया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

हाईकोर्ट ने कहा था कि सीबीआई का पहले दाखिल किया गया हलफनामा उसके पुराने आदेश के मुताबिक नहीं था। कोर्ट ने अगली सुनवाई से पहले सीबीआई के नई दिल्ली के एंटी करप्शन हेडक्वार्टर के संबंधित जोन के जॉइंट डायरेक्टर को व्यक्तिगत रूप से नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया था।

भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने याचिका दाखिल किया

कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया था। उन्होंने CBI और ED से इसकी जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने आरोपों के वेरिफिकेशन के आदेश दिए थे। इस मामले में CBI विग्नेश शिशिर से पूछताछ भी कर चुकी है।

कोर्ट में 6 मई को पहली बार सुनवाई हुई थी

कोर्ट में 6 मई को पहली बार सुनवाई हुई थी। कोर्ट से एजेंसियों ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। फिर 6 दिन बाद कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने CBI और ED का पक्ष सुना। फिर अपने आदेश में कहा- अगर याचिकाकर्ता की शिकायत मिली है, तो उसमें लगाए गए आरोपों का कानून के अनुसार वेरिफिकेशन किया जाए।

---------------

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल बोले-सरकार के खिलाफ खड़े होने वालों की तारीफ हो:कहा- छात्रों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई; प्रदर्शनकारियों से बातचीत का Video शेयर किया

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सरकार की हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने वाले भारत के युवाओं का साहस सराहनीय है। पूरी खबर पढ़ें…

- सुप्रीम कोर्ट में आज कावेरी जल विवाद याचिका पर सुनवाई: तमिलनाडु ने 3 अगस्त को याचिका दायर की थी; कर्नाटक से पानी छोड़ने की मांग की

- भास्कर अपडेट्स: मुंबई के कांदिवली में कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग, 11 लोग रेस्क्यू, कोई हताहत नहीं

- महबूबा मुफ्ती बोली- मैं भी दिमागी नक्सल: आर्टिकल 370 को सपोर्ट करती हूं; रिजिजू ने कहा था- दिमागी नक्सली वही जो संविधान को नहीं मानते

- बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस, ड्राइवर के घर 3 करोड़ मिले: सागर में नोट गिनने मशीन मंगानी पड़ी; परिजन बोले- PWD इंजीनियर की रकम

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय विधानसभा ने संशोधित पेट्रोलियम कानून को आधिकारिक तौर पर पारित कर दिया।
संविधान

राष्ट्रीय विधानसभा ने संशोधित पेट्रोलियम कानून को आधिकारिक तौर पर पारित कर दिया।

'धार्मिक स्वतंत्रता सार्वजनिक कानून व्यवस्था से ऊपर नहीं' पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर बड़ा फैसला
संविधान

'धार्मिक स्वतंत्रता सार्वजनिक कानून व्यवस्था से ऊपर नहीं' पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर बड़ा फैसला

नए सीमा शुल्क कानून से कागजी कार्रवाई को बार-बार जमा करने और दोबारा जमा करने की अंतहीन प्रक्रिया का अंत हो जाएगा।
संविधान

नए सीमा शुल्क कानून से कागजी कार्रवाई को बार-बार जमा करने और दोबारा जमा करने की अंतहीन प्रक्रिया का अंत हो जाएगा।

23 अगस्त को राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को पारित किया और संशोधित दंड संहिता पर चर्चा की।
संविधान

23 अगस्त को राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को पारित किया और संशोधित दंड संहिता पर चर्चा की।

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए सुझाव दिए।
संविधान

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए सुझाव दिए।

उप प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया कि 14 मसौदा कानूनों से संबंधित फाइलों को 24 अगस्त से पहले अंतिम रूप दे दिया जाए।
संविधान

उप प्रधानमंत्री ने अनुरोध किया कि 14 मसौदा कानूनों से संबंधित फाइलों को 24 अगस्त से पहले अंतिम रूप दे दिया जाए।

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए नीतिगत दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।
संविधान

प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधियों ने अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के लिए नीतिगत दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।

पटना हाई कोर्ट ने 300 श्रद्धालुओं के जुलूस से इनकार किया, कहा- सार्वजनिक व्यवस्था धर्म से ऊपर है
संविधान

पटना हाई कोर्ट ने 300 श्रद्धालुओं के जुलूस से इनकार किया, कहा- सार्वजनिक व्यवस्था धर्म से ऊपर है

ताज़ा ख़बरें