मायावती ने सरकार पर साधा निशाना - पेपर लीक के खिलाफ किया कानून, लेकिन...!
मायावती ने कहा कि पेपर लीक शिक्षा व्यवस्था में बिगाड़ का एक उदाहरण है और इसके निदान के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और ईमानदार प्रयास की जरूरत है।

सौजन्य से:- Hindustan
पेपर लीक में सख्त सजा वाले कानून का बिल आपाधापी में उठाया गया कदम : मायावती
- बसपा सुप्रीमो ने सरकार पर बोला तीखा हमला - पेपर लीक न हो,
लखनऊ, विशेष संवाददाता
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पेपर लीक के मामले में दोषियों के विरुद्ध फिर से सख्त सजा के प्रावधान वाले कानून के बिल को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक न हो, सरकार इसके लिए ठोस कदम उठाए।
कानून का प्रभाव
मायावती ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि देश में पेपर लीक के जघन्य अपराध तथा उससे नौजवान छात्र-छात्राओं के भविष्य पर छा रहे अंधकार व उनकी आत्महत्या जैसी अति-दुखद घटनाओं की रोकथाम के उपाय के रूप में संसद ने एक बार फिर से एक और सख्त सजा के प्रावधान वाला कानून बनाने वाला बिल लोकसभा ने आज पास कर दिया है लेकिन क्या केवल इससे समस्या का समाधान हो जायेगा। कहा कि इसकी चिंता लोगों में बरकरार है क्योंकि लोगों को यह आपाधापी/जल्दबाजी में लिया गया एक और कदम ज्यादा लगता है। वास्तव में यह कदम भी पेपर लीक होने के बाद सख्त सजा का प्रावधान करता है जबकि पेपर लीक का पूरा मामला इस महाअपराध को होने देने से पहले ही उसे रोकने का है। अपराध नियंत्रण ज्यादा महत्वपूर्ण है, जो कि अधिकतर मामलों में यहां कहीं भी प्रभावी होता नजर नहीं आ रहा है। यह पेपर लीक के पिछले कानून के निष्प्रभावी होने से भी स्पष्ट है।
शिक्षा प्रणाली में सुधार
मायावती ने कहा कि पेपर लीक शिक्षा व्यवस्था में बिगाड़ का केवल एक उदाहरण है जबकि शिक्षा व्यवस्था में बिगाड़ की जड़ काफी गहरी व अति-गंभीर है। इसके निदान के लिये दृढ़ इच्छाशक्ति व नेक नीयत के साथ अनवरत ईमानदार प्रयास की जरूरत है। तभी कुछ मुट्ठी भर लोगों के बजाय करीब 140 करोड़ लोगों का यह देश आगे बढ़ पायेगा। उन्होंने कहा कि यह अति-दुखद है कि पेपर लीक रोकथाम संबंधी बिल पर भी बहस के दौरान अधिकतर पार्टियां दलगत राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाईं।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने 2014 से जेल में बंद दो आतंकवादियों को जमानत दी, कहा- इतने लंबे समय कैद रखना गलत

सुप्रीम कोर्ट से दो कथित इंडियन मुजाहिदीन ऑपरेटिवों को मिली जमानत, कहा- लंबी कैद अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है

42 साल बाद हाई कोर्ट ने सजा घटाई, मुआवजा देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट हंगामे के आरोपी दो लॉ छात्रों को दिल्ली कोर्ट से मिली जमानत

लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष की नोंकझोंक के बीच पेपर लीक बिल पास

मध्य पूर्व में तनाव से तेल की कीमतें बढ़ीं, भारतीय बांड बाजार पर दबाव

सुप्रीम कोर्ट ने वीवो इंडिया के खिलाफ एफआईओ की आगे की कार्यवाही पर रोक लगायी

भारत में नशा संकट को दूर करने में विशेष अदालतों की जरूरत, सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका
ताज़ा ख़बरें
- हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा झटका, SC ने राज्य सरकार की SLP खारिज की
- सुप्रीम कोर्ट में कथित अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार लॉ स्टूडेंट्स को मिली जमानत, अदालत ने कहा जमानत नियम है जेल अपवाद
- "सार्वजनिक परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए कठोर दंड का प्रस्ताव"
- बिजनौर प्रबल हत्याकांड: अदालत का बड़ा फैसला, 7 आरोपी दोषी करार
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय: कोयला घोटाले में मनमोहन सिंह को बेदाग़ मानते हुए क्लोज़र रिपोर्ट मंज़ूरी
- शेख़ हसीना की देश वापसी के फ़ैसले से भारत को फ़ायदा?
- महुआ मोइत्रा ने किया सरकार पर हमला, कहा- पेपर लीक कानून में संशोधन जरूरी लेकिन...
- अचल संपत्ति व्यापार कानून में महत्वपूर्ण संशोधन, निवेश संसाधनों को सुगम बनाया गया

