होमवकीलसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, भूपेश बघेल को मिला झटका
वकील

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, भूपेश बघेल को मिला झटका

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है, कोर्ट ने उनकी याचिका को रद्द करने से मना कर दिया है. यह याचिका पाटन सीट से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को रद्द करने के लिए थी. अब इस मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनवाई होगी.

7 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, भूपेश बघेल को मिला झटका

सौजन्य से:- ABP News

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग

Supreme Court: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. पाटन सीट से अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को रद्द करने की मांग की थी.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. बघेल ने पाटन सीट से अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को रद्द करने की मांग की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे मना कर दिया. इस आदेश के बाद उनके चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में ट्रायल का रास्ता साफ हो गया है.

क्या है मामला?

2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल पाटन सीट से चुने गए थे. उनके निर्वाचन को चुनौती देते हुए बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल की. याचिका में आरोप लगाया गया कि मतदान 48 घंटे पहले प्रचार बंद करने के नियम का भूपेश बघेल ने पालन नहीं किया. उन्होंने इस दौरान रोड शो किया और सभा को भी संबोधित किया. याचिकाकर्ता ने इसे जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 126 का उल्लंघन बताया है.

बघेल की दलील

पूर्व मुख्यमंत्री के लिए पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि अगर याचिकाकर्ता के दावे को सही मान लें, तब भी वह धारा 126 के उल्लंघन का मामला बनता है. इसे भ्रष्ट आचरण नहीं माना जा सकता. भ्रष्ट आचरण धारा 123 के तहत आता है. सिब्बल ने यह भी कहा कि भूपेश बघेल पर 200 लोगों से मिलने का आरोप है, लेकिन वह लगभग 20 हजार वोटों के अंतर से जीते. इसका साफ मतलब है कि इस कथित उल्लंघन का चुनाव परिणाम पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. इसलिए, चुनाव याचिका पर विचार का कोई आधार ही नहीं बनता.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने भूपेश बघेल की याचिका पर विचार करने से मना कर दिया. जजों ने कहा कि बघेल को हाई कोर्ट में चुनाव याचिका की सुनवाई में अपनी कानूनी और तथ्यात्मक दलीलें देनी चाहिए. धारा 126 के कथित उल्लंघन का चुनाव नतीजों पर कोई असर पड़ा था या नहीं, यह तथ्यों का सवाल है. इसे साक्ष्यों के आधार पर ही तय किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें