होम›अपराध›श्रमिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कड़े श्रम कानूनों की आवश्यकता
अपराध

श्रमिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कड़े श्रम कानूनों की आवश्यकता

राजेश धर्माणी ने बताया कि कामगार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका सामाजिक सुरक्षा व अधिकारों की रक्षा सरकार व ट्रेड यूनियनों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को घटाकर चार संहिताएं बनाने के विरोध में कहा कि ऐसे बदलावों में रोजगार की सुरक्षा, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। अंत में उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी कल्याण योजनाओं के दायरे में लाने और विभिन्न संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

8 अक्टूबर 2026 को 03:04 pm बजे
श्रमिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कड़े श्रम कानूनों की आवश्यकता

सौजन्य से:- :: India News Calling ::

Home

Tourism & Life Style

Haryana

Himachal

Engagements

Contact

About us

Daily Emailer

Weekly Emailer

Latest News

October 08, 2026 05:53 PM

घुमारवीं (बिलासपुर), 08 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश इंटक की बैठक को संबोधित करते हुए नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की रक्षा करना सरकार और श्रमिक संगठनों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं में आयोजित प्रदेश इंटक की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राजेश धर्माणी ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के कामगारों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। पात्र श्रमिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में ट्रेड यूनियनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार और श्रमिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय से मजदूरों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं बनाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे मजदूरों के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों में किसी भी प्रकार के बदलाव के दौरान श्रमिकों के हितों, रोजगार की सुरक्षा, उचित मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना समय की आवश्यकता है। मजदूरों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कौशल विकास और भविष्य की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार, ट्रेड यूनियनों और अन्य संबंधित संस्थाओं को मिलकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर उन्होंने श्रीलंका और नेपाल से आए अधिकारियों तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों का हिमाचल प्रदेश की धरती पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों का हिमाचल के श्रम कल्याण मॉडल को समझने के लिए यहां आना प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे विभिन्न देशों को श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के क्षेत्र में एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश इंटक श्रम कल्याण बोर्ड के माध्यम से पात्र कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह, बिहार इंटक के अध्यक्ष सी.पी. सिंह, जगत राम शर्मा, इंटक महासचिव उमेश शर्मा, कांगड़ा जिला इंटक अध्यक्ष संजय सैनी, ऊना से नरेश ठाकुर, कुल्लू जिला इंटक अध्यक्ष खीमी राम, बिलासपुर जिला इंटक अध्यक्ष रूप सिंह, प्रेम भाटिया, ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी-आईपीएच एवं कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष दीप धीमान, समर चौहान, कर्म चंद जस्सल, वीना शर्मा, महिला इंटक अध्यक्ष सत्य रांटा सहित विभिन्न जिलों से आए इंटक पदाधिकारी एवं श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"

CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director

Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,Sector-48 A, Chandigarh-160047

Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655

Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com

State participates in 57th meeting of GST Council

NEWS RECEIVED FROM DPRO SOLAN FOCUSING DC SOLA N मनमोहन शर्मा AND OTHER NEWS

**उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को एसडीआरएफ एनुअल मीट में बतौर मुख्यथिति करेंगे शिरकत **

महिला एवं बाल विकास योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं व बच्चों तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंः अरुणा महाजन

President's visit strengthens cherished bond with people of Himachal Pradesh: Governor

NEWS RECEIVED FROM DPRO BILASPUR FOCUSING उपायुक्त बिलासपुर SH RAHUL KUMAR AND OTHER NEWS

टीबी मुक्त भारत अभियान में जन सहभागिता बढ़ाने के लिए 'जोश' की लांचिंग

शाहपुर दशहरा उत्सव इस बार होगा और भी भव्य, तीन सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन: केवल सिंह पठानिया

NEWS RECEIVED FROM DPRO CHAMBA FOCUSING DC CHAMBA SH.मुकेश रेपसवाल AND OTHER NEWS

NEWS RECEIVED FROM DPRO HAMIRPUR FOCUSING DC HAMIRPUR गंधर्वा राठौड़ AND OTHER HAMIRPUR DISTRICT NEWS

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने कहा: शादी से इनकार को आत्महत्या के उकसाने के रूप में नहीं माना जा सकता
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: शादी से इनकार को आत्महत्या के उकसाने के रूप में नहीं माना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में दोबारा निकाय चुनाव का आदेश, प्रक्रिया पूरी होगी छह हफ्तों में
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में दोबारा निकाय चुनाव का आदेश, प्रक्रिया पूरी होगी छह हफ्तों में

बिहार के रोहतास में बाल अपहरण‑दुर्व्यवहार केस में आरोपी को 20 साल कठोर कारावास
अपराध

बिहार के रोहतास में बाल अपहरण‑दुर्व्यवहार केस में आरोपी को 20 साल कठोर कारावास

UP पुलिस में 470 खिलाड़ी-उपनिरीक्षक, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
अपराध

UP पुलिस में 470 खिलाड़ी-उपनिरीक्षक, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 नगर वार्डों के चुनाव रद्द, नए मतदान के आदेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 नगर वार्डों के चुनाव रद्द, नए मतदान के आदेश

द्वारका जिला अदालत ने काला जठेड़ी को हत्या के प्रयास के आरोप से मुक्त किया
अपराध

द्वारका जिला अदालत ने काला जठेड़ी को हत्या के प्रयास के आरोप से मुक्त किया

केल्कत्ता हाई कोर्ट ने पूछी 1970 के दशक में सीमा‑पार कर आए सभी प्रवासियों को वापस भेजना क्या व्यावहारिक है?
अपराध

केल्कत्ता हाई कोर्ट ने पूछी 1970 के दशक में सीमा‑पार कर आए सभी प्रवासियों को वापस भेजना क्या व्यावहारिक है?

सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा में रियायत की लहर को रोकने का संकेत दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा में रियायत की लहर को रोकने का संकेत दिया

ताज़ा ख़बरें