अररिया में विशेष लोक अदालत शिविर में सात मामलों का हुआ समाधान
अररिया के व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत शिविर में सात मामलों का सुलह समझौते के तहत निपटारा किया गया। जिला जज गुंजन पाण्डेय और अन्य न्यायाधीशों द्वारा 166 वादों को विशेष पटल पर रखा गया था। अररिया में एनआई एक्ट से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।

सौजन्य से:- Hindustan
अररिया : विशेष लोक अदालत शिविर में सात मामलों का हुआ निपटारा
शुक्रवार को अररिया के व्यवहार न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट से जुड़ी विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 07 मामलों का सुलह समझौते के तहत निपटारा किया गया। जिला जज गुंजन पाण्डेय और अन्य न्यायाधीशों द्वारा 166 वादों को विशेष पटल पर रखा गया था।
अररिया से विनोद प्रसाद की रिपोर्ट शनिवार को व्यवहार न्यायालय अररिया परिसर में एनआई एक्ट से सम्बंधित विशेष लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पक्षकारों की मौजूदगी में सुलह समझौता के तहत कुल 07 मामलों का निपटारा किया गया। इसमें सभी न्यायलयों से चिन्हित 166 वादों को विशेष लोक अदालत के पटल पर रखा गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का मॉनिटरिंग जिला जज गुंजन पाण्डेय संग एडीजे 02 संजीत कुमार सिंह, एडीजे 04 विनीत कुमार सिंह, एडीजे 06 सह पॉक्सो जज अमरेन्द्र श्रीवास्तव सहित डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव कर रहे थे। जिला जज गुंजन पाण्डेय के हवाले से डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पीठ संख्या-01 में पीठासीन पदाधिकारी एसडीजेएम पार्थ व सदस्य के रूप में मो. परवेज आलम अधिवक्ता ने वादों के निपटारा में पक्षकारों की मौजूदगी में सहयोग प्रदान किया।
सहायक कर्मी के रूप में कोर्ट से अनिष कुमार बैंच क्लर्क दिखे। डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद कोर्ट से कुल 60 रेकॉर्ड, एसीजेएम 01 जूली कुमारी कोर्ट से 09 रेकॉर्ड, एसडीजेएम पार्थ कोर्ट से 03 रिकॉर्ड, जेएम संतोष कुमार कोर्ट से 21 रेकॉर्ड, जेएम विक्की कुमार कोर्ट से 13 रिकॉर्ड, जेएम गुलाम रसूल कोर्ट से 17 रिकॉर्ड, जेएम मासूम खानम कोर्ट से 15 रिकॉर्ड, जेएम नेहा कुमारी कोर्ट से 08 रिकॉर्ड, जेएम कल्पना भारती कोर्ट से 11 रिकॉर्ड व जेएम शिवम प्रताप सिंह कोर्ट से 5 रिकॉर्ड चिह्नित कर लाया गया था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

