मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर न्यायिक अधिकारियों की प्रमुख बैठक
12 सितंबर को मुजफ्फरनगर के दीवानी न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में न्यायिक अधिकारीगण ने राष्ट्रीय लोक अदालत के त्वरित निपटारे के लिए योजना बनाई। अपराजित आपराधिक मामलों, एन आई एक्ट की धारा 138, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर और विभिन्न सिविल वादों को सुलह‑समझौते के माध्यम से निपटाने का निर्देश दिया गया, तथा सभी पक्षों से इस प्रक्रिया का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई।

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत को न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न
12 सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफल तैयारी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में, न्यायिक अधिकारियों ने आपराधिक मामलों, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, और अन्य मुद्दों के त्वरित निस्तारण की योजना बनाई। प्राधिकरण ने सभी पक्षों से भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
जनपद में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन और अधिकतम वादों के त्वरित निस्तारण को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिविजन) डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली और कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा।
इस दौरान आपराधिक मामलों, एनआई एक्ट की धारा 138, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली, पानी व टेलीफोन बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद और सिविल वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण ने सभी संबंधित पक्षों से इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उक्त बैठक में सिविल जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, अपर सिविल जज कोर्ट सं.-02 जसीम खान, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं.-01 डा. देवेन्द्र सिंह फौजदार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं.-03 प्रगति सिंह, सिविल जज एफटीसी सिद्धार्थ बरगोटी, अपर सिविल जज अनिष्का चौधरी, अपर सिविल जज एफटीसी कोर्ट सं.-01 शेफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट मणि वर्मा व अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कुशीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ लंबित ट्रैफ़िक जुर्मानों का निपटान

गोरखपुर में 12 सितंबर को लोक अदालत: समाधान का मंच, विवाद नहीं

500 सर्वर त्रुटि: पुनः प्रयास करें

मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्री‑ट्रायल बैठक: अधिकतम निपटारे की तैयारी, वित्तीय संस्थानों की भागीदारी

500 त्रुटि: सर्वर पर समस्या – पुनः प्रयास करें

सर्वर पर 500 त्रुटि: अस्थायी आंतरिक समस्या

500 सर्वर त्रुटि – पृष्ठ नहीं खुल रहा

सहरनपुर में मस्जिद ध्वंस का हाई कोर्ट तक मामला, विपक्ष ने किया निंदा, खुदाई में मिला 20‑फुट गहरा कुआँ
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी समस्या
- सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी समस्या, बाद में पुनः प्रयास करें
- सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने की शर्त पर दी अस्थायी राहत
- सर्वर त्रुटि 500: साइट अस्थायी रूप से अनुपलब्ध
- सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका की रचनात्मक आलोचना को वैध माना, लेकिन उचित मंच व तर्कसंगतता पर ज़ोर दिया
- सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी समस्या, पुनः प्रयास करें
- चित्रकूट में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9 सितंबर से प्रचार रैली से जागरूकता
- सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई पर राष्ट्रीय खेल गवर्नेंस एक्ट लागू करने का सवाल उठाया

