होम›वकील›बिकरू केस में दो गैंगस्टर को मिली सुप्रीम कोर्ट की बशर्त जमानत, छह साल बाद जेल से रिहा होने की राह आसान
वकील

बिकरू केस में दो गैंगस्टर को मिली सुप्रीम कोर्ट की बशर्त जमानत, छह साल बाद जेल से रिहा होने की राह आसान

सुप्रीम कोर्ट ने बिकरू कांड में दस साल की सजा पाये दो सजायाफ्ता अपराधियों की सजा स्थगित कर बशर्त जमानत प्रदान की, जो लगभग छह साल से कारागार में थे। उनका बचाव पक्ष बताता है कि मुख्य मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी, जिससे अब जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

29 सितंबर 2026 को 07:06 pm बजे
बिकरू केस में दो गैंगस्टर को मिली सुप्रीम कोर्ट की बशर्त जमानत, छह साल बाद जेल से रिहा होने की राह आसान

सौजन्य से:- Hindustan

बिकरू कांड: गैंगस्टर के दो सजायाफ्ता मुजरिमों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

बिकरू कांड में गैंगस्टर के मामले में दो मुजरिमों को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी 10 साल की सजा स्थगित कर जमानत दे दी है। दोनों करीब छह साल से जेल में थे। उनके अधिवक्ता के मुताबिक, मुख्य मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी और अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

कानपुर देहात, संवाददाता। बिकरू कांड में गैंगस्टर मामले में दस साल की सजा पाये दो मुजरिमों को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा स्थगित करते हुये जमानत दे दी है। दोनो करीब छह साल से जेल में हैं। बिकरु कांड के मुख्य मामले में उनकी जमानत पहले ही हो चुकी है। अब उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सीपी शुक्ला ने बताया कि बिकरु कांड में पुलिस ने करीब 30 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा किया था। इसमें करीब 20 लोगों को दस साल का कारावास हुआ था। मामले में रामू बाजपेई और सुरेश वर्मा को भी सेशन कोर्ट ने सजा दी थी।

इस सजा के खिलाफ बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका डाली है, हालांकि हाईकोर्ट ने पहले इनको जमानत नहीं दी थी। इसके बाद बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। वहीं गैंगस्टर में सजा पाये कई लोगों को जमानत मिल जाने और दोनो मुजरिमों के छह साल से अधिक समय से जेल में बंद होने के कारण उनको जमानत देने की प्रार्थना की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को हाईकोर्ट के फैसले आने तक उनकी सजा को स्थगित करने के साथ ही जमानत स्वीकृत कर दी। उनके अधिवक्ता ने बताया कि बिकरु के मुख्य मामले में दोनो पहले ही जमानत पा चुके हैं। अब उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो चुका है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बागपत में छात्रों के साथ 'बच्चों की अदालत' में पॉक्सो एक्ट जागरूकता सत्र
वकील

बागपत में छात्रों के साथ 'बच्चों की अदालत' में पॉक्सो एक्ट जागरूकता सत्र

सुप्रीम कोर्ट में तीसरी महिला जज: जस्टिस सुनीता अग्रवाल की पदोन्नति से महिला जजों की संख्या तीन होगी
वकील

सुप्रीम कोर्ट में तीसरी महिला जज: जस्टिस सुनीता अग्रवाल की पदोन्नति से महिला जजों की संख्या तीन होगी

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के परिणाम की घोषणा रोक कर रखी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के परिणाम की घोषणा रोक कर रखी

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा के डीजीपी नियुक्ति मामले में फैसला अभी तक नहीं सुनााया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा के डीजीपी नियुक्ति मामले में फैसला अभी तक नहीं सुनााया

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी दवाओं के MRP पर 16% की सीमा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी दवाओं के MRP पर 16% की सीमा

कोलकत्ता हाई कोर्ट ने CBI को SIT भंग के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की सलाह
वकील

कोलकत्ता हाई कोर्ट ने CBI को SIT भंग के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की सलाह

स्कूल रैगिंग पर केंद्र सरकार के लिए विशेष कानून की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सुनवाई से बाहर कर दिया
वकील

स्कूल रैगिंग पर केंद्र सरकार के लिए विशेष कानून की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सुनवाई से बाहर कर दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मेगामलई वन में इलावम पांजु बगीचों को लेकर सवाल उठाए, एन्क्रोचमेंट हटाने की स्थिति बनी रही
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने मेगामलई वन में इलावम पांजु बगीचों को लेकर सवाल उठाए, एन्क्रोचमेंट हटाने की स्थिति बनी रही

ताज़ा ख़बरें