होमफैसलेमंत्री धर्मपाल सिंह ने किया जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर संदेश, कानून कर रहा काम पीएम मोदी छात्रों के हितों के प्रति गंभीर
फैसले

मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर संदेश, कानून कर रहा काम पीएम मोदी छात्रों के हितों के प्रति गंभीर

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में कानून अपना काम कर रहा है और किसी भी प्रकार की कार्रवाई बदले की भावना से नहीं की जा रही है। उन्होंने छात्रों की मांगों पर विचार करने के लिए प्रशासन से जानकारी लेने की बात कही।

24 जुलाई 2026 को 01:15 pm बजे
मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर संदेश, कानून कर रहा काम पीएम मोदी छात्रों के हितों के प्रति गंभीर

सौजन्य से:- ETV Bharat

जौहर यूनिवर्सिटी पर बोले प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह- "कानून कर रहा काम, पीएम मोदी छात्रों के हितों के प्रति गंभीर"

रामपुर दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की और जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 24, 2026 at 5:21 PM IST

रामपुर: रामपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने जिले की विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था और सबसे चर्चित मुद्दे मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया.

मंत्री ने साफ कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में कानून अपना काम कर रहा है और किसी भी प्रकार की कार्रवाई बदले की भावना से नहीं की जा रही है. वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों के धरने को लेकर उन्होंने कहा कि धरना देना उनका अधिकार है और प्रशासन से इसकी जानकारी लेकर उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा.

विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की सराहना: रामपुर में विकास एवं सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक के बाद प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिले में विकास योजनाओं का कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है और अधिकांश योजनाएं 'A' रैंक में हैं. उन्होंने जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है.

रामपुर में गर्म रहा सियासी माहौल: प्रेसवार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को लेकर आरडीए के ध्वस्तीकरण आदेश और कमिश्नर स्तर पर लंबित फाइल के बारे में सवाल पूछा, तो मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करती और जो भी फैसला होगा, वह कानून के अनुसार ही होगा.

छात्रों के आंदोलन और नीट परीक्षा पर प्रतिक्रिया: जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा पिछले सात दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरने पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है. उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे और छात्रों की मांगों को भी समझेंगे. प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर नीट परीक्षा को लेकर पूछे गए सवालों पर भी प्रभारी मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है.

पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन: पेपर लीक के सवाल पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जहां भी गड़बड़ियां सामने आई हैं, वहां कार्रवाई की गई है और आगे भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विषय को लेकर गंभीर हैं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. फिलहाल रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. छात्रों का धरना जारी है और प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है; अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नया फैसला सामने आता है.

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने अनधिकृत रूप से रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल पर रोक लगाया
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अनधिकृत रूप से रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल पर रोक लगाया

दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशन बंद, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला
फैसले

दिल्ली में 17 मेट्रो स्टेशन बंद, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला

प्रधान मंत्री का छात्रों से संदेश: सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़े कानून की ओर
फैसले

प्रधान मंत्री का छात्रों से संदेश: सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़े कानून की ओर

छात्रों को मिलेंगे कठोर दंड की सजाएं, सरकार कैबिनेट में लाएगी निर्णय
फैसले

छात्रों को मिलेंगे कठोर दंड की सजाएं, सरकार कैबिनेट में लाएगी निर्णय

PM ने छात्रों के लिए दी सख्त संदेश की घोषणा
फैसले

PM ने छात्रों के लिए दी सख्त संदेश की घोषणा

नया कानून: पेपर लीक पर तेज़ न्याय, 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना
फैसले

नया कानून: पेपर लीक पर तेज़ न्याय, 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना

पेपर लीक विधेयक को कैबिनेट ने दी मंजूरी, कठोर कानून के साथ सदन में पेश हो सकता है बिल
फैसले

पेपर लीक विधेयक को कैबिनेट ने दी मंजूरी, कठोर कानून के साथ सदन में पेश हो सकता है बिल

मुंबई अदालत का बड़ा फैसला, iPhone की जगह दाढ़ी का तेल मिलने पर ई-कॉमर्स कंपनी पर लगा भारी जुर्माना
फैसले

मुंबई अदालत का बड़ा फैसला, iPhone की जगह दाढ़ी का तेल मिलने पर ई-कॉमर्स कंपनी पर लगा भारी जुर्माना

ताज़ा ख़बरें