गैर कानूनी धर्मांतरण पर उम्रकैद, गोवा कैबिनेट की सख्त कानून को मंजूरी
गैर कानूनी धर्मांतरण पर उम्रकैद, गोवा कैबिनेट की सख्त कानून को मंजूरी गोवा कैबिनेट में धर्मांतरण को लेकर सख्त कानून बनेगा. इस विधेयक में कम से कम 50 हजार रुपये जुर्माना, पीड़ितों को 5 लाख रुपये तक का मुआवजा और उम्रकैद तक…

सौजन्य से:- ABP News
गैर कानूनी धर्मांतरण पर उम्रकैद, गोवा कैबिनेट की सख्त कानून को मंजूरी
गोवा कैबिनेट में धर्मांतरण को लेकर सख्त कानून बनेगा. इस विधेयक में कम से कम 50 हजार रुपये जुर्माना, पीड़ितों को 5 लाख रुपये तक का मुआवजा और उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है.
गोवा कैबिनेट ने मंगलवार को विधानसभा में गैर कानूनी धर्म परवर्तन निषेध विधेयक 2026 को पेश करने की मंजूरी दी है. इस विधेयक में जबरन, दबाव, लालच, धोखाधड़ी या शादी के जरिए किए गए कथित धर्म परिवर्तन के लिए कड़ी सजा का प्रस्ताव है. इस विधेयक में कम से कम 50 हजार रुपये जुर्माना, पीड़ितों को 5 लाख रुपये तक का मुआवजा और उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है.
शादी हो सकती है अमान्य
प्रस्तावित कानून के तहत अगर कोई शादी सिर्फ गैरी कानूनी धर्म परिवर्तन के मकसद से या शादी के जरिए धर्म परिवर्तन के लिए की जाती है तो उसे अमान्य घोषित किया जा सकता है. धर्म परिवर्तन में शामिल दोषियों को कम से कम तीन साल और ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक की जेल हो सकती है. अगर धर्म परिवर्तन करवाने वाला व्यक्ति नाबालिग, मानसिक रूप से बीमार, महिला या अनुसूचित जनजाती का सदस्य है तो ये सजा 5-14 साल की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना हो सकती है.
''कमजोर लोगों को परिवर्तन से बचाना है''
गैरी कानूनी धर्म परिवर्तन पर मुख्य सचिव वी कंडावेलू ने कहा कि, इस कानून का मकसद कमजोर लोगों को गैर कानूनी तरीकों से धर्म परिवर्तन से बचाना है. भोले-भाले लोगों को जबरदस्ती, दबाव और लालच से दूसरे धर्म में परिवर्तन से बचाने के लिए ही सरकार ने ये कानून बनाने का फैसला लिया है.
2 महीने पहले देनी होगी सूचना
प्रस्तावित कानून के तहत जो कोई भी अपना धर्म बदलना चाहता है उसे कम से कम 60 दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट को एक घोषणा पत्र देना होगा. उस पत्र में बताना होगा कि अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर रहे हैं. बिना किसी जबरदस्ती, दबाव के किया जा रहा है. धर्म परिवर्तन की रस्म कराने वाले व्यक्ति को जिला मजिस्ट्रेट को रस्म से एक महीने पहले सूचना देनी होगी.
ये भी पढ़ें: GIVA ने हटाया रक्षाबंधन का विज्ञापन, कृति सेनन के कपड़ों पर बवाल
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान
ताज़ा ख़बरें
- समस्तीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ई‑चालानों पर 50% छूट
- इंडस जल समझौते पर पाकिस्तान की हर चाल ठहर गई, भारत का कड़ा रुख अडिग
- नवीन भूमि कानून मसौदा: कागज़ी व इलेक्ट्रॉनिक स्वामित्व प्रमाणपत्र, प्रक्रिया उल्लंघन वाले भूखंडों पर विशेष प्रावधान
- कानून से कार्यान्वयन तक: राष्ट्रीय सभा के निर्णय से प्रशासन में नई सुव्यवस्था
- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बताया: अदालतें राष्ट्र की 'अदृश्य रीढ़'
- सुप्रीम कोर्ट ने जिला अदालतों के बकाया मामलों को देखते हुए अनुभवी न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद रजिस्ट्रार से जांच का निर्देश, न्यायिक अधिकारी पर रिपोर्ट न देने की चेतावनी
- न्यायिक सेवा आयु में बड़ा बदलाव: 60 साल से बढ़ाकर 62 साल, मध्यप्रदेश सहित सात राज्यों में लागू

