क्या पत्नी के दोबारा शादी के बाद भी पहले पति को देना होगा एलिमनी? जानें क्या कहता है कानून
क्या पत्नी के दोबारा शादी के बाद भी पहले पति को देना होगा एलिमनी? जानें क्या कहता है कानून Alimony rules: एलिमनी को लेकर भी भारतीय कानून के तहत कुछ नियम बनाए गए हैं. इसमें बताया गया है कि अगर पत्नी दोबारा शादी कर लेती है…

सौजन्य से:- ABP News
क्या पत्नी के दोबारा शादी के बाद भी पहले पति को देना होगा एलिमनी? जानें क्या कहता है कानून
Alimony rules: एलिमनी को लेकर भी भारतीय कानून के तहत कुछ नियम बनाए गए हैं. इसमें बताया गया है कि अगर पत्नी दोबारा शादी कर लेती है तलाक के बाद तो उसके लिए क्या प्रावधान है.
Alimony rules in India: भारत में एलिमनी या गुजारा भत्ता को लेकर कानून इसलिए बनाए गए हैं ताकि पति से कानूनन अलग होने के बाद तलाकशुदा पत्नी को उसके भरण पोषण के लिए आर्थिक मदद मिल सके. अब सवाल यह उठता है कि कई बार जब पत्नी अपने पहले पति से अलग होने के बाद दोबारा शादी कर लेती है, तो क्या तब पहले पति पर उसकी जिम्मेदारी रहती है? आइए जानते हैं कानून इस बारे में क्या कहता है.
पत्नी कब तक है एलिमनी की हकदार?
भारत के कानून के मुताबिक, तलाक के बाद एक महिला को तब तक ही गुजारा-भत्ता पाने का हक है जब तक वह दूसरी शादी नहीं कर लेती है. जैसे ही वह किसी और से कानूनी तौर पर शादी करती है, उसका पुराना भत्ता पाने का अधिकार खत्म हो जाता है. इसकी वजह साफ है कि एक बार जब वह दोबारा शादी कर लेती है, तो आर्थिक तौर पर उसकी जिम्मेदारी नए जीवनसाथी पर आ जाती है.
क्या कहता है कानून?
हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 25 के तहत अगर कोर्ट ने किसी महिला को हर महीने एलिमनी देने का आदेश दिया है, तो पत्नी के दोबारा शादी करने की स्थिति में पूर्व पति कोर्ट जाकर इसे बदलवा या पूरी तरह बंद करवा सकता है. कानून कहता है कि महिला के दोबारा शादी करते ही पूर्व पति भत्ता देने की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाता है.
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS-धारा 144) के अनुसार भी यह एक सामान्य (सेक्युलर) कानून है, जो सभी धर्मों पर लागू होता है. इसके मुताबिक, एक तलाकशुदा महिला को सिर्फ तब तक ही भत्ता मिल सकता है, जब तक वह बिना शादी के रहती है. दूसरी शादी करते ही यह हक तुरंत खत्म हो जाता है.
मुस्लिम पर्सनल लॉ भी यही कहता है किअगर कोई तलाकशुदा मुस्लिम महिला दूसरी शादी कर लेती है, तो वह अपने पहले पति से गुजारा-भत्ता पाने का हक खो देती है.
क्या बच्चे का खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा?
यहां एक ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर पत्नी दूसरी शादी कर भी लेती है और अगर पहले पति से उसके बच्चे हैं, तो बच्चों के पालन-पोषण से लेकर उसकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च कानूनन उसके सगे पिता को ही देना होगा.
ये भी पढ़ें:
LPG E-KYC: अगर गैस कनेक्शन कटा तो वापस कैसे मिलेगा, कितना चार्ज लगेगा?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान
ताज़ा ख़बरें
- समस्तीपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ई‑चालानों पर 50% छूट
- इंडस जल समझौते पर पाकिस्तान की हर चाल ठहर गई, भारत का कड़ा रुख अडिग
- नवीन भूमि कानून मसौदा: कागज़ी व इलेक्ट्रॉनिक स्वामित्व प्रमाणपत्र, प्रक्रिया उल्लंघन वाले भूखंडों पर विशेष प्रावधान
- कानून से कार्यान्वयन तक: राष्ट्रीय सभा के निर्णय से प्रशासन में नई सुव्यवस्था
- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बताया: अदालतें राष्ट्र की 'अदृश्य रीढ़'
- सुप्रीम कोर्ट ने जिला अदालतों के बकाया मामलों को देखते हुए अनुभवी न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद रजिस्ट्रार से जांच का निर्देश, न्यायिक अधिकारी पर रिपोर्ट न देने की चेतावनी
- न्यायिक सेवा आयु में बड़ा बदलाव: 60 साल से बढ़ाकर 62 साल, मध्यप्रदेश सहित सात राज्यों में लागू

