होमफैसलेभाजपा के भीतर झगड़े से रुक गया गोवा का धर्मांतरण-विरोधी कानून
फैसले

भाजपा के भीतर झगड़े से रुक गया गोवा का धर्मांतरण-विरोधी कानून

भाजपा विधायक माइकल लोबो ने सरकार की जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून के प्रावधानों का अध्ययन और सभी पक्षों का भरोसा जरूरी है। विधायकों के विरोध के कारण गोवा सरकार ने निर्णय लिया कि 2026 के धर्मांतरण-रोधी विधेयक को मौजूदा मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। प्रस्तावित कानून में बल, दबाव और धोखाधड़ी से होने वाले धर्मांतरण पर आजीवन कारावास और भारी जुर्माना लगाया गया था।

31 अगस्त 2026 को 04:32 pm बजे
भाजपा के भीतर झगड़े से रुक गया गोवा का धर्मांतरण-विरोधी कानून

सौजन्य से:- Hindustan

गोवा में भी भाजपा लाना चाहती थी धर्मांतरण-रोधी कानून, पार्टी के भीतर ही होने लगा विरोध

भाजपा विधायक माइकल लोबो ने कहा कि सरकार ने विधेयक को मंत्रिमंडल से मंजूरी दिलाने में जल्दबाजी की। उन्होंने कहा कि इस कानून को लाने से पहले इसके प्रावधानों का अध्ययन करना और सभी पक्षों को विश्वास में लेना जरूरी है।

गोवा में धर्मांतरण विरोधी कानून लाने की भाजपा सरकार की कोशिश को फिलहाल झटका लगा है। विधायकों के विरोध के बाद राज्य सरकार ने फैसला किया है कि गोवा धर्म के गैरकानूनी धर्मांतरण पर रोक विधेयक, 2026 को विधानसभा के मौजूदा तीन दिवसीय मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार सुबह विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कई विधायकों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के कुछ विधायकों के अलावा भाजपा समर्थक निर्दलीय विधायक ने भी प्रस्तावित विधेयक का विरोध किया।

भाजपा विधायक माइकल लोबो ने कहा कि सरकार ने विधेयक को मंत्रिमंडल से मंजूरी दिलाने में जल्दबाजी की। उन्होंने कहा कि इस कानून को लाने से पहले इसके प्रावधानों का अध्ययन करना और सभी पक्षों को विश्वास में लेना जरूरी है। बैठक में यह सहमति बनी कि फिलहाल विधेयक विधानसभा में पेश नहीं किया जाएगा। माइकल लोबो ने कहा कि सभी धर्मों की धार्मिक भावनाएं अहम हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। गोवा में इस मुद्दे पर जल्दबाजी करने के बजाय चर्चा की जरूरत है, क्योंकि राज्य में अलग-अलग धर्मों के लोग लंबे समय से आपसी सद्भाव के साथ रहते आए हैं।

आखिर प्रस्तावित कानून के किस बात पर आपत्ति

भाजपा समर्थक निर्दलीय विधायक अलेक्सियो रेजिनाल्डो लॉरेंसो ने भी प्रस्तावित कानून के समय और जरूरत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार गोवा में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण नहीं हो रहा है और सरकार के पास ऐसा साबित करने के लिए पर्याप्त आंकड़े या आंकड़ों पर आधारित प्रमाण भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गोवा शांतिपूर्ण राज्य है और कानून लाकर इस सामाजिक सौहार्द को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए। लॉरेंसो ने यह भी कहा कि धर्मांतरण से जुड़े कुछ मामलों में आरोपपत्र दाखिल नहीं हुए, जबकि कुछ मामले अदालतों में खत्म हो गए या उनमें अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई।

राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह इस विधेयक को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित कानून में बल, दबाव, अनुचित प्रभाव, लालच, धोखाधड़ी या विवाह के माध्यम से धर्मांतरण कराने पर कड़ी सजा का प्रावधान था। इसमें आजीवन कारावास तक की सजा, कम से कम 50 हजार रुपये जुर्माना और पीड़ित को पांच लाख रुपये तक मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा गया था। धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति को कम से कम 60 दिन पहले जिलाधिकारी या अतिरिक्त जिलाधिकारी के सामने घोषणा देने की बात कही गई थी कि धर्म परिवर्तन उसकी स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के किया जा रहा है। अगर किसी विवाह का उद्देश्य केवल गैरकानूनी धर्मांतरण कराना पाया जाता, तो उस विवाह को अमान्य घोषित करने का प्रावधान था। ऐसे धर्मांतरण में शामिल धार्मिक व्यक्तियों के लिए तीन से 10 साल तक की जेल का प्रस्ताव रखा गया था।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी
फैसले

BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक
फैसले

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की
फैसले

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी
फैसले

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया
फैसले

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान
फैसले

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान

ताज़ा ख़बरें