जमानत पर बिना पूछे सलाह देने वाले ट्रायल जज पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल के परगना जिले में एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान, ट्रायल जज ने अतिरिक्त समय माँगते हुए सुप्रीम कोर्ट को जमानत संबंधी सलाह दे दी। इस बिन‑बिनती टिप्पणी से सुप्रीम कोर्ट ने असंतोष जताते हुए रजिस्ट्री को जज से स्पष्टीकरण माँगने का निर्देश दिया और जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के एक जज के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है. दरअसल, जज ने सुप्रीम कोर्ट को जमानत कानून को लेकर बिन मांगी सलाह दे दी थी. कोर्ट ने इस मामले में रजिस्ट्री को संबंधित जज से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है.
मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का है. यहां बारासात के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एक आपराधिक मामले की सुनवाई कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में इस मामले की सुनवाई तीन महीने में पूरी करने का निर्देश दिया था.
तीन महीने की तय अवधि में ट्रायल पूरा नहीं हो सका. इसके बाद जज ने 11 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को एक पत्र लिखा. इसमें ट्रायल पूरा करने के लिए और समय मांगा गया.
जज ने पत्र में बताया कि मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है. लेकिन लेटर के आखिरी दो पैराग्राफ में उन्होंने जमानत को लेकर SC को सलाह दे दी. उन्होंने लिखा कि यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि उच्च अदालत को किन मामलों में जमानत देनी चाहिए और किन मामलों में जमानत नहीं देनी चाहिए.
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
जज के इस पत्र पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ काफी असहज हुई. जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने इस पर कड़ी टिप्पणी की.
पीठ ने कहा कि ट्रायल जज ने जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर अतिरिक्त समय मांगा, उससे वह काफी परेशान है. कोर्ट ने साफ कहा कि किसी पीठासीन अधिकारी का काम सुप्रीम कोर्ट को यह सलाह देना नहीं है कि उसे कब जमानत देनी चाहिए और कब नहीं.
यह भी पढ़ें: FIR रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, सोमवार को होगी याचिका पर सुनवाई, पीएम पर की थी विवादित टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने पत्र की भाषा और उसमें दी गई सलाह पर गंभीर आपत्ति जताई. कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि संबंधित जज से जल्द से जल्द स्पष्टीकरण मांगा जाए. कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि आखिर जज ने इस तरह की टिप्पणी क्यों की. अब जज के जवाब के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा.
इसी तरह के एक दूसरे मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के जजों को अहम सलाह दी है. जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की पीठ ने जमानत याचिकाओं की सुनवाई को लेकर टिप्पणी की.
Advertisement
यह भी पढ़ें: पैकेट फूड में चीनी-नमक की मात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसला सुरक्षित
पीठ ने कहा कि जजों को अपने निजी नैतिक विचार या व्यक्तिगत मूल्य फैसलों पर नहीं थोपने चाहिए. जमानत याचिका पर फैसला कानून और मामले के तथ्यों के आधार पर होना चाहिए. कोर्ट की इस टिप्पणी का मतलब साफ है कि जमानत जैसे मामलों में न्यायिक फैसले व्यक्तिगत सोच से नहीं, बल्कि कानून और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर होने चाहिए.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
वाटिका ग्रुप के निदेशकों अनिल‑गौतम भल्ला को 3‑दिन की अतिरिक्त ईडी हिरासत, अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को

सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों से भारत के ट्रिब्यूनल्स का विकास

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी के 8.5 लाख पुस्तकों के भविष्य को लेकर सुनवाई तय की

नए आपराधिक संहिता से न्याय में 3 साल का लक्ष्य: अमित शाह की नई योजना

BCCI अध्यक्ष का दावा: पाकिस्तान अब बड़ी चुनौती नहीं, भारत ने एशियाई खेलों में जीत दर्ज की

सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच और 25 लाख इंटीरिम मुआवजा आदेशित किया, छत्तीसगढ़ में कैद में मृत्यु मामले में

बंगाल के SIR ट्रिब्यूनल में वोटर इंक्लूजन के लगभग चालीस प्रतिशत अपील चुनाव आयोग के अतिरिक्त मुख्य अधिकारी ने दायर की

सुप्रीम कोर्ट ने सिख़ी नाबालिग भतीजी के बलात्कार‑हत्या के आरोपी को बरी किया, कहा सेक्शन 313 से कमजोर साक्ष्य नहीं बचा पाएगा
ताज़ा ख़बरें
- मैरिटेक विवादों में आपराधिक कानून का दुरुपयोग: सर्वोच्च न्यायालय ने चेतावनी दी
- सरकारी लापरवाही से पालतू कुत्तों की समस्या से जनता पर बढ़ा बोझ: दिल्ली हाई कोर्ट की चेतावनी
- दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के नॉन‑कम्प्लायंस को लेकर सरकार व एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट माँगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: चुने हुए प्रतिनिधियों को नहीं मिल सकती पुलिस या अदालत की शक्ति
- जंतर मंच पर आयुक्त विरोध को अस्वीकृति, युवा कांग्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका
- सुप्रीम कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड में महिला को बरी करने का फैसला बरकरार रखा, डीएनए साक्ष्य अधूरा
- नए आपराधिक कानूनों से न्याय की गति तेज—FIR से सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल में
- बरी हुए आरोपी को भी मुआवजा देना होगा, हाईकोर्ट ने 53 लाख की रक़म तय की

