होम›अपराध›उत्तम नगर होली झड़प में आरोपी के परिवार को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश
अपराध

उत्तम नगर होली झड़प में आरोपी के परिवार को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में होली के दौरान हुई झड़प के एक आरोपी के परिवार को निरंतर सुरक्षा देने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि कानून अपना काम करेगा पर पीड़ित परिवार को हिंसा से बख्शा नहीं जा सकता, और पुलिस को एक हफ्ते में स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा गया। अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को तय की गई।

1 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
उत्तम नगर होली झड़प में आरोपी के परिवार को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को उत्तम नगर में होली पर हुई झड़प मामले के आरोपी के परिजनों को चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह उत्तम नगर में होली के दौरान हुई झड़प मामले के एक आरोपी के परिजनों को चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया कराए। अदालत को बताया गया कि आरोपी के घर पर जब कुछ स्थानीय लोगों, जिनमें पीड़ित के रिश्तेदार भी शामिल थे, ने हमला किया है, तो यह वाकई एक ‘‘गंभीर स्थिति’’ है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने की टिप्पणी

जस्टिस गिरीश कठपालिया ने कहा कि यह वाकई एक गंभीर स्थिति है। प्राथमिकी संख्या ... से जुड़ी कानूनी कार्यवाही चाहे जो भी हो, वह याचिकाकर्ता के बेटे के खिलाफ है और उसमें कानून अपना काम करेगा, लेकिन याचिकाकर्ता को ऐसी हिंसा का पीड़ित होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता।’’

आरोपी की मां की याचिका पर कोर्ट का फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने 30 सितंबर को यह आदेश उस याचिका पर दिया जो झड़प मामले के एक आरोपी की मां शहनाज ने दायर की थी। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार को तुरंत और पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

वकील ने कोर्ट में दी दलील

उनके वकील ने दलील दी कि पिछले दो दिन से, होली पर झड़प में मारे गए व्यक्ति के परिजनों समेत कुछ स्थानीय लोग उनके घर पर पत्थर और ईंट फेंक रहे हैं। वकील ने अपनी बात के समर्थन में अदालत को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए।

कोर्ट में पुलिस अधिकारी ने दिया भरोसा

अदालत में मौजूद पुलिस अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि उस इलाके में फिर से कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए तुरंत और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अदालत ने कहा कि कम से कम जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, उत्तम नगर पुलिस थाने की पुलिस यह सुनिश्चित करे कि उस इलाके में, खासकर उस गली में जहां याचिकाकर्ता का घर है, चौबीसों घंटे पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने को कहा

अदालत ने पुलिस से कहा कि वह एक हफ्ते के अंदर वस्तु स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे और साथ ही कुछ विश्वसनीय दस्तावेज भी सौंपे, जिनसे यह पता चल सके कि इलाके में पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई है और आगे किसी भी हिंसा को रोकने के लिए अन्य जरूरी कदम उठाए गए हैं। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की।

क्या था पूरा मामला

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान, पुरानी रंजिश के कारण दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 साल के तरुण की मौत के मामले में एक नाबालिग समेत कई लोगों को पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, होली के दौरान तरुण के परिवार की एक लड़की द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोसी परिवार की एक महिला पर पड़ने के बाद हिंसा शुरू हुई थी। इस घटना में 26 साल के एक युवक की मौत हो गई थी।

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में 'NDTV इंडिया' से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
भारत के बिमल पटेल को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायालय के न्यायाधीश चुना गया
अपराध

भारत के बिमल पटेल को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायालय के न्यायाधीश चुना गया

प्रयागराज में स्वामी रामभद्राचार्य के ब्राह्मण उपजातियों पर टिप्पणी को मानहानि मानकर मामला दर्ज
अपराध

प्रयागराज में स्वामी रामभद्राचार्य के ब्राह्मण उपजातियों पर टिप्पणी को मानहानि मानकर मामला दर्ज

यूपी में कानून‑व्यवस्था पर जलती बहस, सरकार‑विपक्ष टकराव
अपराध

यूपी में कानून‑व्यवस्था पर जलती बहस, सरकार‑विपक्ष टकराव

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी: निर्वाचित नेता नहीं कर सकते डॉक्टरों पर हिंसा, कानून से ऊपर कोई नहीं
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी: निर्वाचित नेता नहीं कर सकते डॉक्टरों पर हिंसा, कानून से ऊपर कोई नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को दी कड़ी चेतावनी: डॉक्टरों पर हमला अस्वीकार्य
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को दी कड़ी चेतावनी: डॉक्टरों पर हमला अस्वीकार्य

60 किमी रोज़ाना यात्रा की परेशानी से रिटायर जज ने बंगाल SIR ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा प्रस्तावित किया
अपराध

60 किमी रोज़ाना यात्रा की परेशानी से रिटायर जज ने बंगाल SIR ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने TMC के फ्रीज किए चार खातों को खोलने से मना किया, कलकत्ता हाईकोर्ट में तेज़ सुनवाई का आदेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने TMC के फ्रीज किए चार खातों को खोलने से मना किया, कलकत्ता हाईकोर्ट में तेज़ सुनवाई का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायिक अधिकारी के प्राथमिक सुनवाई के अनुरोध को अस्वीकार किया, बताया कि संविधान सभी को समान न्याय का अधिकार देता है
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायिक अधिकारी के प्राथमिक सुनवाई के अनुरोध को अस्वीकार किया, बताया कि संविधान सभी को समान न्याय का अधिकार देता है

ताज़ा ख़बरें