प्रयागराज में स्वामी रामभद्राचार्य के ब्राह्मण उपजातियों पर टिप्पणी को मानहानि मानकर मामला दर्ज
एक प्रसारित वीडियो में स्वामी रामभद्राचार्य ने उपाध्याय, पाठक, चौबे आदि ब्राह्मण उपजातियों को लेकर कहा कि वे अपनी बेटियों का विवाह इन समुदायों में नहीं करते, जिससे करछना के निवासी सुरेश चंद्र उपाध्याय ने भावनात्मक आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बाद न्यायालय में परिवाद दाखिल किया, जिसे मजिस्ट्रेट अदालत ने रजिस्टर कर विपक्षी को नोटिस भेजने का आदेश दिया; अगली सुनवाई 12 अक्टूबर 2026 को तय है।

सौजन्य से:- Jagran
स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ मानहानि का मामला प्रयागराज में दाखिल, ब्राह्मण की कुछ उप जातियों पर गलत टिप्पणी का आरोप
स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ प्रयागराज जिला अदालत में ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग ...और पढ़ें
HighLights
- प्रयागराज की मजिस्ट्रेट अदालत ने विपक्षी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है
- परिवाद चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर के बयान के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की ओर से ब्राह्मण समाज की कुछ उप जातियों को लेकर दिए गए बयान के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रयागराज की मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले में केस रजिस्टर्ड कर, विपक्षी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
स्वामी रामभद्राचार्य के प्रसारित वीडियो से जुड़ा मामला
मामला स्वामी रामभद्राचार्य के एक प्रसारित वीडियो से जुड़ा है। वीडियो में उन्होंने ब्राह्मण समाज की कुछ उप जातियों का जिक्र करते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने उपाध्याय, पाठक, चौबे, त्रिगुणायक और दीक्षित जैसी उप जातियों को लेकर कहा था कि ब्राह्मण समाज इन उप जातियों में अपनी बेटियों की शादी नहीं करता।
अदालत में परिवाद दाखिल
बयान सामने आने के बाद करछना प्रयागराज निवासी सुरेश चंद्र उपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से उनके समाज और समुदाय की भावनाएं आहत हुईं और मानहानि हुई। उन्होंने पहले पुलिस के स्तर पर कार्रवाई का प्रयास किया गया। इसके बाद अदालत में परिवाद दाखिल करते हुए मांग की कि विपक्षी को तलब कर दंडित किया जाए। अदालत ने परिवाद को रजिस्टर करने एवं विपक्षी को नोटिस भेजने का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई 12 अक्टूबर 2026 को होगी।
कौन हैं स्वामी रामभद्राचार्य?
बताया गया है कि स्वामी रामभद्राचार्य रामानंद संप्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानंदाचार्य में से एक हैं। वह 1988 से इस पद पर हैं। चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ और जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के संस्थापक व आजीवन कुलाधिपति हैं। एक प्रख्यात संस्कृत विद्वान, रचनाकार और बहुभाषी संत हैं। उन्होंने 100 से अधिक पुस्तकें भी लिखी हैं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
भारत के बिमल पटेल को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायालय के न्यायाधीश चुना गया

यूपी में कानून‑व्यवस्था पर जलती बहस, सरकार‑विपक्ष टकराव

उत्तम नगर होली झड़प में आरोपी के परिवार को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी: निर्वाचित नेता नहीं कर सकते डॉक्टरों पर हिंसा, कानून से ऊपर कोई नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को दी कड़ी चेतावनी: डॉक्टरों पर हमला अस्वीकार्य

60 किमी रोज़ाना यात्रा की परेशानी से रिटायर जज ने बंगाल SIR ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने TMC के फ्रीज किए चार खातों को खोलने से मना किया, कलकत्ता हाईकोर्ट में तेज़ सुनवाई का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायिक अधिकारी के प्राथमिक सुनवाई के अनुरोध को अस्वीकार किया, बताया कि संविधान सभी को समान न्याय का अधिकार देता है
ताज़ा ख़बरें
- नियम‑निर्माण पर नियंत्रण: अनुच्छेद 147 की भूमिका को आर्थिक कानूनों में विस्तारित किया जाए
- सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के चार बँक खातों को अनफ्रीज करने की याचिका को खारिज किया
- स्टेनोग्राफर की अनुपस्थिति में जज दिनेश गुप्ता ने हाथ से लिखे 159 फैसले, रिटायरमेंट आयु बढ़ाने के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
- 27 साल की लड़ाई के बाद एससी/एसटी केस में सभी आरोपी बरी
- मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को धार्मिक समारोहों में हाथी के प्रयोग के लिए SOP तैयार करने का निर्देश दिया
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने DU छात्र के रुस्टीकेशन पर रोक लगाई, सुनवाई के बिना दण्ड को 'तानाशाही' बताया
- विंध्याचल मंडल में 30 अक्टूबर को पेंशन अदालत, आवेदन की आखिरी तिथि 12 अक्टूबर
- सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जिला जज की शीघ्र सुनवाई की मांग को खारिज, पद के आधार पर कोई प्राथमिकता नहीं

