होम›अपराध›सुप्रीम कोर्ट ने TMC के फ्रीज किए चार खातों को खोलने से मना किया, कलकत्ता हाईकोर्ट में तेज़ सुनवाई का आदेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने TMC के फ्रीज किए चार खातों को खोलने से मना किया, कलकत्ता हाईकोर्ट में तेज़ सुनवाई का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के चार बँक खातों को फिर से चलाने की याचिका खारिज कर दी, क्योंकि चुनाव आयोग अभी असली पार्टी गुट तय नहीं कर पाया है। कलकत्ता हाईकोर्ट को मामले की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, जबकि दो अलग‑अलग गुटों के बीच सत्ता संघर्ष जारी है।

1 अक्टूबर 2026 को 02:05 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने TMC के फ्रीज किए चार खातों को खोलने से मना किया, कलकत्ता हाईकोर्ट में तेज़ सुनवाई का आदेश

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- SC Denies Unfreezing TMC Bank Accounts | Calcutta High Court Dispute

सुप्रीम कोर्ट बोला- TMC के बैंक अकाउंट्स फ्रीज रहेंगे:कलकत्ता हाईकोर्ट जल्द सुनवाई करे; विधानसभा चुनाव के बाद दो गुटों में बट गई थी पार्टी

- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस को उन चार बैंक अकाउंट्स को ऑपरेट करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया, जिन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने साइबर क्राइम की शिकायत के सिलसिले में फ्रीज कर दिया था।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने कहा- चुनाव आयोग ने TMC का चुनाव चिह्न फ्रीज कर दिया है। खातों में मौजूद फंड का असली हकदार कौन है, इस मामले पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसलिए हम इस मामले की सुनवाई नहीं करेंगे।

4 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आए थे। टीएमसी 15 साल बाद राज्य की सत्ता से बाहर हो गई थी। पार्टी को 294 में से सिर्फ 77 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद पार्टी के 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में अलग गुट बना लिया था।

दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें...

पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को रोकने की कोशिश: टीएमसी

याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए सीनियर एडव्होकेट एएम सिंहवी ने कहा कि बैंक खातों को फ्रीज करना पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को रोकने की कोशिश है। इससे पार्टी की गतिविधियां ठप्प हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनावों आदि को देखते हुए पार्टी के खर्चों के लिए हर महीने कम से कम 12.15 करोड़ रुपए की आवश्यकता है। टीएमसी जैसी बड़ी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के लिए यह न्यूनतम राशि है। इसलिए इन अकाउंट्स को अनफ्रीज किया जाए।

असली तृणमूल पर फैसले का इंतजार करें: सरकार

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए मेहता ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि दो गुट खुद को असली तृणमूल बता रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह तय करने को कहा है कि असली पार्टी कौन सी है। उन्होंने कहा- दूसरा गुट भी कह रहा है कि हमें खाता चलाने की अनुमति दी जाए। इसलिए उन्हें असली तृणमूल पर फैसले का इंतजार करना चाहिए।

मेहता ने कहा- हमें पता चला है कि तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस के महासचिव के निजी सचिव ने खाते में 35 करोड़ रुपए नकद जमा किए थे। पिछली सरकार के समय, वह सरकारी जमीनों को निजी जमीनों में कन्वर्ट कर बेचता था। इसी तरह से यह धन जमा किया गया था, जिसकी जांच चल रही है।

हाईकोर्ट के आदेश पर खाते हुए हैं फ्रीज

टीएमसी ने बीते 27 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट से पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से बैंकों में फ्रीज किए गए अपने चार खातों को चलाने की अनुमति मांगी थी। पार्टी का तर्क था कि इन खातों को फ्रीज करने से जुड़ी एफआईआर (FIR) में प्रक्रियागत कमियां थीं।

लेकिन, हाईकोर्ट ने इन खातों को अनफ्रीज करने से मना कर दिया था। टीएमसी के इन चार बैंक अकाउंट्स में 804 करोड़ रुपए जमा हैं। अदालत का मानना था कि ऐसी राहत देने से उसका वह पिछला आदेश कमजोर हो जाता, जिसमें पार्टी को केवल अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने की छूट दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस मामले में अनुच्छेद 136 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करने के पक्ष में नहीं हैं। हम कलकत्ता हाईकोर्ट से अनुरोध करते हैं कि वह इस मामले की सुनवाई में तेजी लाए।

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, ED कर रहा है जांच

दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है। ईडी (ED) का आरोप है कि कोलकाता स्थित 'केयरवेल एविएशन' के जरिए 160 करोड़ रुपये के पार्टी फंड की हेराफेरी की गई है। इसी जांच के तहत ईडी ने एचडीएफसी बैंक में टीएमसी के तीन खातों में मौजूद 440 करोड़ रुपए फ्रीज किए हैं।

दो TMC गुटों के दावे पर चुनाव आयोग का फैसला बाकी

कोर्ट ने कहा कि खातों को किस गुट को दिया जाना है, इस पर पहले चुनाव आयोग को फैसला करना चाहिए। TMC में एक गुट ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला है।

बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने की जांच रिपोर्ट भी कोर्ट के सामने रखी गई। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट ने 7 जुलाई को पुलिस साइबर सेल की ओर से चार बैंक खाते फ्रीज किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था।

TMC की तरफ से कोर्ट में मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि 9 जुलाई के आदेश के तहत करीब 200 कर्मचारियों की सैलरी और पार्टी के कुछ कार्यालयों का किराया दिया जा रहा है।

पहले बागी गुट की शिकायत पर खाते फ्रीज किए थे

18 जून को बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि TMC के एक निजी बैंक में मौजूद तीन खाते अपराध की कमाई रखने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं। FIR दर्ज होने के अगले ही दिन इन खातों से डेबिट लेनदेन पर रोक लगा दी गई।

यह शिकायत TMC के बागी गुट के नेताओं, विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की ओर से की गई थी। यही शिकायत बैंक खातों के फ्रीज होने का आधार बनी।

---------------

ये खबर भी पढ़ें...

बंगाल- कांग्रेस कैंडिडेट को मिली जमानत पर सरकार कोर्ट पहुंची:सुप्रीम कोर्ट बोला- आपकी याचिका खारिज होगी, लेकिन हम ऐसा सोमवार को करेंगे

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल की भाजपा सरकार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा कि मिलन प्रधान हत्या के केस में गिरफ्तार किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी: निर्वाचित नेता नहीं कर सकते डॉक्टरों पर हिंसा, कानून से ऊपर कोई नहीं
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी: निर्वाचित नेता नहीं कर सकते डॉक्टरों पर हिंसा, कानून से ऊपर कोई नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को दी कड़ी चेतावनी: डॉक्टरों पर हमला अस्वीकार्य
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं को दी कड़ी चेतावनी: डॉक्टरों पर हमला अस्वीकार्य

60 किमी रोज़ाना यात्रा की परेशानी से रिटायर जज ने बंगाल SIR ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा प्रस्तावित किया
अपराध

60 किमी रोज़ाना यात्रा की परेशानी से रिटायर जज ने बंगाल SIR ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायिक अधिकारी के प्राथमिक सुनवाई के अनुरोध को अस्वीकार किया, बताया कि संविधान सभी को समान न्याय का अधिकार देता है
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायिक अधिकारी के प्राथमिक सुनवाई के अनुरोध को अस्वीकार किया, बताया कि संविधान सभी को समान न्याय का अधिकार देता है

नियम‑निर्माण पर नियंत्रण: अनुच्छेद 147 की भूमिका को आर्थिक कानूनों में विस्तारित किया जाए
अपराध

नियम‑निर्माण पर नियंत्रण: अनुच्छेद 147 की भूमिका को आर्थिक कानूनों में विस्तारित किया जाए

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के चार बँक खातों को अनफ्रीज करने की याचिका को खारिज किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के चार बँक खातों को अनफ्रीज करने की याचिका को खारिज किया

स्टेनोग्राफर की अनुपस्थिति में जज दिनेश गुप्ता ने हाथ से लिखे 159 फैसले, रिटायरमेंट आयु बढ़ाने के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
अपराध

स्टेनोग्राफर की अनुपस्थिति में जज दिनेश गुप्ता ने हाथ से लिखे 159 फैसले, रिटायरमेंट आयु बढ़ाने के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

27 साल की लड़ाई के बाद एससी/एसटी केस में सभी आरोपी बरी
अपराध

27 साल की लड़ाई के बाद एससी/एसटी केस में सभी आरोपी बरी

ताज़ा ख़बरें