अंबेडकरनगर के डीके उपाध्याय का सुप्रीम कोर्ट ज्वॉइंट, मुस्कुराई में उमंग की लहर
वकालत से शुरू कर हाईकोर्ट और उच्च न्यायालय तक का सफर तय कर न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। यह खबर उनके पैतृक गांव मुस्कुराई व अंबेडकरनगर में गहरी खुशी और गर्व उत्पन्न कर रही है, जहाँ परिवार और गाँव के लोग इस उपलब्धि को सम्मानित कर रहे हैं।

सौजन्य से:- Jagran
अंबेडकरनगर के न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, पैतृक गांव मुस्कुराई में जश्न
न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने से उनके पैतृक गांव मुस्कुराई और पूरे अंबेडकरनगर में ...और पढ़ें
HighLights
- न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए।
- उनके पैतृक गांव मुस्कुराई और अंबेडकरनगर में खुशी।
- वकालत से शुरू कर सुप्रीम कोर्ट तक का सफर।
अजय सिंह/विकास सिंह, अंबेडकरनगर। वकालत के पेशे से जज। फिर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश और दिल्ली हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश। अब सर्वाेच्च न्यायालय का न्यायमूर्ति बनने की कठिन यात्रा। देवेंद्र कुमार उपाध्याय (डीके) की इस कामयाबी पर पैतृक गांव मुस्कुराई चहक रहा है। गांव के लाल के इस ओहदे पर पहुंचने से स्वजन व करीबी आह्लादित हैं। इनका कहना है कि इस कामयाबी के पीछे परिवार के शिक्षित और संस्कारी परिवेश और ईमानदारी ने अहम भूमिका निभाई।
मूलत : भियांव ब्लाक के मुस्कुराई गांव निवासी न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय ने लखनऊ विवि से विधि की शिक्षा पूरी की थी। 1991 में लखनऊ खंड पीठ में वकालत शुरू की थी। इसके बाद कामयाबी की सीढ़ियां लगातार चढ़ते रहे। अब सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त होने की खबर से घर-परिवार, गांव-जेवार के लोग ही नहीं, जनपदवासी विभिन्न माध्यमों से बधाई देते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।
स्वजन बताते हैं कि डीके दो भाई थे। छोटे भाई वीरेंद्र उपाध्याय का सात वर्ष पहले बीमारी से निधन हो चुका है। वहीं, इनके पिता राम अकबाल उपाध्याय चार भाई हैं। रामअकबाल लखनऊ में राजस्व परिषद (रेवेन्यू बोर्ड) के वकील हैं। इनके दूसरे भाई राम आसरे उपाध्याय जौनपुर में नेवासे पर रहते हैं।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा दे चुके तीसरे नंबर के भाई त्रिभुवन उपाध्याय घर पर रहते हैं। चौथे राम मिलन उपाध्याय भी रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। पत्नी एवं एक पुत्र समेत घर पर मौजूद त्रिभुवन उपाध्याय को भतीजे के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने की खबर मिली तो खुशी से उछल पड़े। बोले कि इस ओहदे पर देखकर मन बहुत गदगद है।
पिताजी के अच्छे मित्र रहे जज साहब के पिता
पड़ोसी गांव मठिया के मजरे घोरगहां के अनिल कुमार दुबे बताते हैं कि डीके उपाध्याय के पिता राम अकबाल, जिन्हें लोग लखनऊ में आरए उपाध्याय के नाम से जानते हैं, मेरे पिता स्व. शिवशंकर दुबे के अजीज मित्र थे। इसके चलते वह मुझे भी व्यक्तिगत रूप से पहचानते हैं। डीके की कामयाबी से पूरा गांव खुश है। तिघरा स्टेट से ताल्लुक रखने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेश कुमार सिंह बताते हैं कि डीके उपाध्याय अत्यंत सरल एवं ईमानदार व्यक्ति हैं।
यह भी पढ़ें- आस्था कुंज कांड के बाद दिल्ली के बड़े पार्कों की सुरक्षा का रियलिटी चेक, पुलिस कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण
एक निमंत्रण पत्र पर मेरी पौत्री की शादी में बनारस पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया था। भुजगी निवासी समाजसेवी केशरीनंदन त्रिपाठी भी अत्यंत खुश दिखे।
यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स और कुश्ती के मंडलीय ट्रायल में अंबेडकरनगर के 29 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 29 खिलाड़ी चयनित
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मद्रास हाई कोर्ट ने CSI को कहा: झगड़े सुलझाएँ शांति से, मुकदमों से नहीं

गुजरात HC की सुनीता अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने की सिफारिश, महिला जजों की संख्या होगी तीन

दिल्ली हाई कोर्ट ने फाइएसएसएआई के रेड बुल पर “एनर्जी ड्रिंक” टैग हटाने के आदेश को रद्द किया

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प सरकार को थर्ड‑देश निर्वासन जारी रखने की स्वीकृति दी

सुप्रीम कोर्ट ने फोर्टिस केस में फॉरेन्सिक ऑडिट को मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या तीन हो सकती है, सुनीता अग्रवाल की सिफ़ारिश

सोलन में अदालत ने पति की धोखाधड़ी और क्रूरता के मामले में पत्नी के तलाक के पक्ष में फैसला सुनाया

बिकरू केस में दो गैंगस्टर को मिली सुप्रीम कोर्ट की बशर्त जमानत, छह साल बाद जेल से रिहा होने की राह आसान
ताज़ा ख़बरें
- बागपत में छात्रों के साथ 'बच्चों की अदालत' में पॉक्सो एक्ट जागरूकता सत्र
- सुप्रीम कोर्ट में तीसरी महिला जज: जस्टिस सुनीता अग्रवाल की पदोन्नति से महिला जजों की संख्या तीन होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के परिणाम की घोषणा रोक कर रखी
- सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा के डीजीपी नियुक्ति मामले में फैसला अभी तक नहीं सुनााया
- सुप्रीम कोर्ट ने मांगी दवाओं के MRP पर 16% की सीमा
- कोलकत्ता हाई कोर्ट ने CBI को SIT भंग के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की सलाह
- स्कूल रैगिंग पर केंद्र सरकार के लिए विशेष कानून की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सुनवाई से बाहर कर दिया
- रांची अदालत ने JPSC परीक्षा घोटाले के तीन मुख्य आरोपी की जमानत याचिकाएँ खारिज

