दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए सोनम वांगचुक के मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को जंतर-मंतर से हटाए जाने के मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अदालत ने FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. अदालत ने मांग की है कि 18 जुलाई को प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान हुई घटना की एफआईआर दर्ज की जाए.

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
सोनम वांगचुक को 18 जुलाई को जंतर-मंतर से हटाए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह याचिका जनहित में दायर की गई प्रतीत होती है. अदालत ने कहा कि याचिका में मांग की गई है कि 18 जुलाई को प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान हुई घटना की एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस या किसी अन्य सक्षम प्राधिकारी को निर्देश दिए जाएं.
याचिकाकर्ता ने मामले की एसआईटी (विशेष जांच दल) से जांच कराने और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किया है. याचिका में यह भी मांग की गई है कि पुलिस को सोनम वांगचुक या भूख हड़ताल पर बैठे अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई दमनात्मक (Coercive) कार्रवाई करने से रोका जाए.
इसके अलावा अदालत से अनुरोध किया गया है कि प्रदर्शनकारियों को परेशान न किया जाए और उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करने के अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी जाए. हाईकोर्ट ने कहा कि यह याचिका 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोनम वांगचुक से जुड़े घटनाक्रम पर आधारित है. हालांकि, अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि इसी मामले में सोनम वांगचुक की पत्नी पहले ही एक रिट याचिका दायर कर चुकी हैं, जिस पर अदालत आदेश पारित कर चुकी है.
Advertisement
उधर, सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने की बात कही है. हालांकि इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार के सामने शर्त भी रखी है. वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर दोनों नेताओं के अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात करने और अनशन खत्म करने की अपील के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सरकार की ओर से उनकी कुछ मांगों पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया गया है.
वांगचुक ने अपने पत्र में मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए. इसके साथ ही जवाबदेही तय करने के लिए संसद में सार्थक चर्चा होनी चाहिए. इसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार भी शामिल होना चाहिए. उन्होंने 20 जुलाई 2026 को हुए 'चलो संसद' मार्च का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस की कथित ज्यादती और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के बावजूद प्रदर्शन बेहद शांतिपूर्ण रहा.
पूरे देश और दुनिया ने प्रदर्शनकारियों का धैर्य और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की प्रतिबद्धता देखी है. वांगचुक ने उम्मीद जताई कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी मामलों, उत्पीड़न या बदले की कार्रवाई के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं में उनके विश्वास को और कमजोर नहीं किया जाएगा.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल का आरोप लगाने वाली जनहित याचिकाओं पर पुलिस से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE के डिजिटल मार्किंग सिस्टम से छात्रों की निराशा पर चिंता जताई

महागठबंधन ने की रोहतास में बंटी और संजय हत्याकांड के खिलाफ विरोध में कैंडल मार्च

सुप्रीम कोर्ट की जांच एजेंसियों को सलाह: सजा दिलाने पर ध्यान दें

कटारिया का दावा: 2027 में संभल सीट पर भाजपा की जीत

13 विधेयकों के साथ बिहार विधानसभा ने तोड़ा रिकॉर्ड, अंग्रेजों के जमाने के कानून बदले

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में नौकरी घोटाले में पूर्व पुलिसकर्मी पर आरोपपत्र दाखिल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जमानत तभी रद्द होगी जब न्याय प्रशासन में बाधा डाले
ताज़ा ख़बरें
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 'कॉकरोच जनता पार्टी' की याचिका पर सुनवाई से इनकार
- सीजीपी संसद चलो मार्च पर दिल्ली हाईकोर्ट में मासूम लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के विवादित आरोप
- दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस क्रूरता याचिका पर केन्द्र को नोटिस जारी कियाः सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को कहा गया है
- बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर: AI का दुरुपयोग और कानूनी वितंडा | अपराधी कौन?
- वे सड़क पर अपनी पैंट नीचे खींचते हैं: पूर्व सीआईए अधिकारी का क्रूड इंडिया फैसला
- प्रचार के लिए नहीं कार्रवाई के लिए जाने दो - उच्च न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
- ललित मोदी का फिर भारत वापसी का सपना

