होमअपराधबेंगलुरु ट्रिपल मर्डर: AI का दुरुपयोग और कानूनी वितंडा | अपराधी कौन?
अपराध

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर: AI का दुरुपयोग और कानूनी वितंडा | अपराधी कौन?

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI साजिशकर्ता बनकर सामने आ गई है, लेकिन कानूनी जिम्मेदारी किसकी है? यह सवाल चर्चा में है। जांच एजेंसियां AI कंपनी से चैट रिकॉर्ड मांग रही हैं लेकिन AI अपराध का साझीदार नहीं मानी जाएगी।

22 जुलाई 2026 को 12:15 pm बजे
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर: AI का दुरुपयोग और कानूनी वितंडा | अपराधी कौन?

सौजन्य से:- Navbharat Times

श्रद्धा वालकर की अस्थियां आज भी कर रही हैं इंतजार, लेकिन आरोपी आफताब को मिल रही लगातार राहत; कब मिलेगा न्याय?

क्या AI चैट बॉट या कंपनी की भी बन सकती है जिम्मेदारी?

फिलहाल जो दुनिया भर में कानून हैं, सामान्य परिस्थितियों में AI प्लेटफॉर्म या कंपनी पर हत्या का मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। यदि कंपनी ने जानबूझकर अपराध में सहायता नहीं की है, तो उसकी आपराधिक जिम्मेदारी भी नहीं बनती। जांच एजेंसियां केवल चैट लॉग या तकनीकी जानकारी मांग सकती हैं। हां, यदि कोई AI प्लेटफॉर्म कानून के अनुरूप जांच में सहयोग नहीं करता तो अलग कानूनी प्रश्न उठ सकते हैं, लेकिन केवल AI उपलब्ध कराने से कंपनी अपराधी नहीं बन जाती। वर्तमान भारतीय कानून भी AI को एक तकनीकी उपकरण मानता है, न कि अपराध का साझेदार।स्त्री-पुरुष के 'अंतरंग संबंध' जरूरी नहीं सहमति से हों, धोखा या ब्लैकमेल हो तो रेप माना जाएगा, मद्रास हाई कोर्ट के फैसले की बड़ी बात

कानून में अपराधी कौन माना जाएगा?

- भारतीय न्याय व्यवस्था में ऐसे अपराध को लेकर दो कानूनी बातें बहुत खास हैं। पहला, अपराध का आधार Mens Rea (आपराधिक मंशा) और दूसरा, Actus Reus (अपराध का कृत्य)।

- ऐसे में यदि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया तो वही आरोपी होगा।

- AI में न तो कानूनी व्यक्तित्व है और न ही स्वतंत्र आपराधिक मंशा। इसलिए भारतीय कानून AI को अभियुक्त नहीं मानता।

- यदि जांच में यह साबित हो जाए कि आरोपी ने AI से जानकारी लेकर अपराध किया, तब भी कानूनी जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की रहेगी।

- हत्या जैसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या संबंधी धाराएं लागू होंगी, न कि AI पर कोई आपराधिक मुकदमा।

AI की चैट हिस्ट्री बन सकती है बड़ा सबूत

इस मामले में जांच एजेंसियों ने AI कंपनी से अनुरोध किया है, मामले में शामिल आरोपी के साथ AI चैट बोट का पूरा चैट रिकॉर्ड मुहैया कराए। यदि जांच एजेंसी AI कंपनी से चैट रिकॉर्ड प्राप्त करती है तो उसे डिजिटल साक्ष्य के रूप में पेश किया जा सकता है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लागू भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 ( Bharatiya Sakshya Adhiniyam ) इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को वैध साक्ष्य मानता है, बशर्ते उसकी प्रमाणिकता स्थापित हो। लेकिन AI चैट सहायक साक्ष्य है, अंतिम प्रमाण नहीं।पति के व्यभिचार मामले में पत्नी ने जीती जंग, सुप्रीम कोर्ट से पति के 'होटल वीडियो और CDR' तक पहुंच को मिली कानूनी मंजूरी

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस, भविष्य के कानूनों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस भारत में AI के दुरुपयोग से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में शामिल हो सकता है। यह घटना बताती है कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल अपराध की योजना बनाने में भी हो सकता है। अब होगा यह कि भविष्य में AI प्लेटफॉर्म के लिए अधिक मजबूत सुरक्षा उपाय, डिजिटल फॉरेंसिक, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और साइबर जांच की भूमिका और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग संबंधी स्पष्ट नियम बनाए जा सकते हैं।स्कूल में हुए यौन-शोषण की जानकारी छुपायी, तो प्रिंसिपल, हेड मिस्ट्रेस होंगे जिम्मेदार, सुप्रीम कोर्ट ने POCSO केस में दी गाईडलाईन्स

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल का आरोप लगाने वाली जनहित याचिकाओं पर पुलिस से जवाब मांगा
अपराध

दिल्ली उच्च न्यायालय ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल का आरोप लगाने वाली जनहित याचिकाओं पर पुलिस से जवाब मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE के डिजिटल मार्किंग सिस्टम से छात्रों की निराशा पर चिंता जताई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने CBSE के डिजिटल मार्किंग सिस्टम से छात्रों की निराशा पर चिंता जताई

महागठबंधन ने की रोहतास में बंटी और संजय हत्याकांड के खिलाफ विरोध में कैंडल मार्च
अपराध

महागठबंधन ने की रोहतास में बंटी और संजय हत्याकांड के खिलाफ विरोध में कैंडल मार्च

सुप्रीम कोर्ट की जांच एजेंसियों को सलाह: सजा दिलाने पर ध्यान दें
अपराध

सुप्रीम कोर्ट की जांच एजेंसियों को सलाह: सजा दिलाने पर ध्यान दें

कटारिया का दावा: 2027 में संभल सीट पर भाजपा की जीत
अपराध

कटारिया का दावा: 2027 में संभल सीट पर भाजपा की जीत

13 विधेयकों के साथ बिहार विधानसभा ने तोड़ा रिकॉर्ड, अंग्रेजों के जमाने के कानून बदले
अपराध

13 विधेयकों के साथ बिहार विधानसभा ने तोड़ा रिकॉर्ड, अंग्रेजों के जमाने के कानून बदले

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में नौकरी घोटाले में पूर्व पुलिसकर्मी पर आरोपपत्र दाखिल
अपराध

जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में नौकरी घोटाले में पूर्व पुलिसकर्मी पर आरोपपत्र दाखिल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जमानत तभी रद्द होगी जब न्याय प्रशासन में बाधा डाले
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: जमानत तभी रद्द होगी जब न्याय प्रशासन में बाधा डाले

ताज़ा ख़बरें