होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने तुरंत कार्रवाई के लिए दी निंदा, मद्रास हाई कोर्ट की अंतरिम रोक बरकरार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत कार्रवाई के लिए दी निंदा, मद्रास हाई कोर्ट की अंतरिम रोक बरकरार

तमिलनाडु सरकार की तरफ से कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मद्रास हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी, लेकिन अदालत ने डीएमके नेता ईवी वेलु के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई पर रोक हटाने से इस समय इनकार कर दिया है।

16 जुलाई 2026 को 05:14 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत कार्रवाई के लिए दी निंदा, मद्रास हाई कोर्ट की अंतरिम रोक बरकरार

सौजन्य से:- Navbharat Times

डीएमके नेता ईवी वेलु के खिलाफ सड़क परियोजना से जुड़े कई करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में किसी तरह की कार्रवाई पर मद्रास हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा रखी है। सीएम विजय की टीवीके की सरकार इसी रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में दखल देने से साफ इनकार कर दिया।

अभिषेक सिंघवी ने की तमिलनाडु सरकार की पैरवी

- इस केस में भी तमिलनाडु सरकार की ओर से कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए।

- उन्होंने डीएमके नेता के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई रोकने के खिलाफ दलील दी कि हाई कोर्ट ने बिना मांगे ही उनकी गिरफ्तारी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जबकि उन्होंने तो केस खारिज करने की याचिका दी थी।

- लाइव लॉ के अनुसार कांग्रेस नेता ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि आपराधिक कार्रवाई रोकने की याचिकाओं को अग्रिम जमानत का उपाय नहीं समझना चाहिए।

डीएमके नेता ने लगाया सियासी बदले का आरोप

- इस केस में डीएमके नेता की पैरवी करने के लिए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी पहुंचे थे।

- उन्होंने सिंघवी की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि वेलु के खिलाफ कार्रवाई राज्य में सत्ता परिवर्तन की वजह से हुई है।

वेलु को जांच में सहयोग करना होगा- सुप्रीम कोर्ट

- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि मद्रास हाई कोर्ट ने पहले ही पूर्व मंत्री ईवी वेलु को जांच में सहयोग करने का निर्देश दे रखा है।

- जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि कोर्ट को रिकॉर्ड से इस बात की जानकारी थी कि वेलु को जांच एजेंसी पहले ही बुला चुकी है।

- अदालत ने दोनों पार्टियों को सुनने के बाद राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी।

- सिंघवी ने अदालत से अनुरोध किया कि वह सुनिश्चित करे कि वेलु जांच में सहयोग करें। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-

डीएमके नेता के खिलाफ क्या है भ्रष्टाचार का मामला

- ईवी वेलु एमके स्टालिन की डीएमके सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे।

- उनके कार्यकाल में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में बड़ी अनियमितताओं का आरोप है।

- तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ विजिलंस और एंटी-करप्शन (DVAC) ने इससे जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

- डीवीएसी ने राज्य में सरकार बदलने के बाद 25 जून, 2026 को इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

- इस घोटाले की शिकायत अराप्पोर लियक्कम नाम के एनजीओ ने 2022 में ही दर्ज कराई थी।

- तब राज्य में डीएमके की सरकार थी।

- एनजीओ का आरोप है कि रोड का काम शुरू होने से पहले ही ठेकेदार को पेमेंट जारी कर दिया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले पर जताई चिंता, सुनवाई जारी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले पर जताई चिंता, सुनवाई जारी

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का दुर्लक्षित निर्णय न्यायिक भ्रष्टाचार को शिक्षकों से प्रतिबंधित कर रहा है
अपराध

भारतीय सर्वोच्च न्यायालय का दुर्लक्षित निर्णय न्यायिक भ्रष्टाचार को शिक्षकों से प्रतिबंधित कर रहा है

पी एंड एच उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंड-अप: हत्या के आरोप के बाद एसआईटी जांच की मांग और सजा में संशोधन का मामला
अपराध

पी एंड एच उच्च न्यायालय का साप्ताहिक राउंड-अप: हत्या के आरोप के बाद एसआईटी जांच की मांग और सजा में संशोधन का मामला

47 वर्षों के बाद भी दोषी नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट ने कम की सजा
अपराध

47 वर्षों के बाद भी दोषी नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट ने कम की सजा

पाकिस्तानी लड़की समन अब्बास हत्याकांड: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अदालत के फैसले का स्वागत किया
अपराध

पाकिस्तानी लड़की समन अब्बास हत्याकांड: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अदालत के फैसले का स्वागत किया

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने खोली यौन उत्पीड़न पीड़िताओं की दर्दनाक सच्चाई, संवेदनशीलता की कमी, विक्टिम ब्लेमिंग का शिकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने खोली यौन उत्पीड़न पीड़िताओं की दर्दनाक सच्चाई, संवेदनशीलता की कमी, विक्टिम ब्लेमिंग का शिकार

फर्जी वीजा रैकेट मामले में जमानत मिलती है, अदालत ने कहा- सिर्फ जांच लंबित है
अपराध

फर्जी वीजा रैकेट मामले में जमानत मिलती है, अदालत ने कहा- सिर्फ जांच लंबित है

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में अदालत के फैसले का इंतजार, हिंदू पक्ष के वादों को मान्यता देने पर मुहर नहीं लग रही!
अपराध

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में अदालत के फैसले का इंतजार, हिंदू पक्ष के वादों को मान्यता देने पर मुहर नहीं लग रही!

ताज़ा ख़बरें