होम›अपराध›सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या तीन, बीवी नागरत्ना प्रथम महिला सीजेआई के दावेदार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या तीन, बीवी नागरत्ना प्रथम महिला सीजेआई के दावेदार

सुप्रीम कोर्ट की वैध जज संख्या अब 38 है, जिसमें वर्तमान में 37 जज और एक रिक्त पद है; सुनीता अग्रवाल के शामिल होने से महिला जजों की संख्या दो से तीन हुई। बीवी नागरत्ना को पहली महिला चीफ जस्टिस बनने की सबसे अधिक संभावना है, जबकि अन्य दो महिला जजों के सीजेआई बनने की संभावनाएँ कम हैं।

8 अक्टूबर 2026 को 08:04 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या तीन, बीवी नागरत्ना प्रथम महिला सीजेआई के दावेदार

सौजन्य से:- Navbharat Times

सुप्रीम कोर्ट में अब 38 की संख्या तक जज हो सकते हैं, जिनमें से अभी सीजेआई सूर्यकांत समेत 37 हैं। इनमें भी महिला जजों की संख्या अब दो से बढ़कर तीन हुई है, जिनमें से सिर्फ एक की पहली महिला सीजेआई बनने की संभावना है।

नई दिल्ली: गुजरात हाई कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल के सुप्रीम कोर्ट में आने से देश की सर्वोच्च अदालत में महिला जजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में अब कुल जजों की निर्धारित संख्या बढ़ाकर 38 कर दी गई है, जिसमें सीजेआई सूर्यकांत समेत अभी कुल 37 जज हैं और एक पद खाली है। जस्टिस सुनीता अग्रवाल से पहले सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस वी मोहना देश की आधी आबादी का प्रतिविधित्व कर रही थीं।

जब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 होती थी, तब एक समय में चार महिला जज भी हो चुकी हैं। उस लिहाज से अभी इनकी भागीदारी काफी कम है। एक वक्त जस्टिस इंदिरा बनर्जी, जस्टिस हिमा कोहली, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस बीवी नागरत्ना सर्वोच्च न्यायालय में एकसाथ योगदान दे चुकी हैं।

जस्टिस बीवी नागरत्ना बन सकती हैं पहली महिला सीजेआई

भारतीय सुप्रीम कोर्ट के 76 साल के इतिहास में एक भी महिला सीजेआई नहीं हुई हैं। इस रेस में पहला नाम जस्टिस बीवी नागरत्ना का है,जिनकी भारत की पहली महिला चीफ जस्टिस बनने की संभावना है।

जस्टिस विक्रम नाथ के बाद जस्टिस बीवी नागरत्ना के रूप में देश को पहला सीजेआई मिलने की संभावना है। हालांकि, उनका कार्यकाल मात्र 36 दिनों का होगा और वह 24 सितंबर, 2027 से 29 अक्टूबर, 2027 तक ही इस पद पर रहेंगी।

बाकी दोनों महिला जजों की सीजेआई बनने की राह मुश्किल

जहां तक जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस वी मोहना की बात है तो इनकी भारत की चीफ जस्टिस बनने की संभावना बहुत ही कम है।

क्योंकि, जस्टिस सुनीता अग्रवाल 29 अप्रैल, 2031 को रिटायर कर जाएंगी। वहीं जस्टिस वी मोहना का कार्यकाल 26 जून, 2031 को समाप्त हो जाएगा।ॉ

अगले सीजेआई बनने वाले सुप्रीम कोर्ट के जज

जस्टिस नागरत्ना के रिटायरमेंट के बाद सुप्रीम कोर्ट के जो जज सीजेआई बनने की कतार में पहले से हैं, उनमें-

जस्टिस पी नरसिम्हा (30 अक्टूबर, 2027 से 2 मई, 2028)

जस्टिस जेबी पारदीवाला (3 मई,2028 से 11 अगस्त, 2030)

जस्टिस केवी विश्वनाथन (12 अगस्त, 2030 से 25 मई, 2031)

जस्टिस जॉटमाल्या बागची (26 मई, 2031 से 2 अक्टूबर, 2031)

जस्टिस वीएम पंचोली (3 अक्टूबर,2031 से 27 मई, 2033)

लेखक के बारे मेंअंजन कुमारअंजन कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं और पिछले 24 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। अंजन अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े और बीते 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में राजनीति,चुनाव, जुडिशरी, डिफेंस, विदेश,करेंट अफेयर्स और बिजनेस जैसे विषयों पर लिख रहे हैं। डिजिटल मीडिया से जुड़ने के शुरुआती वर्षों में ये देश की एक टॉप लीडरशिप के आधिकारिक और राजनीतिक भाषणों और उनके पुस्तकों के संपादन कार्यों में भी योगदान दे चुके हैं। इन्होंने करियर का आरंभ टेलीविजन पत्रकारिता से किया और 14 वर्षों तक विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों में सेवाएं दीं। इस कार्यकाल में इन्होंने सहारा समय नेशनल न्यूज चैनल पर 2006 में कन्या भ्रूण हत्या पर किए गए एक ऐतिहासिक स्टिंग ऑपरेशन पर बने'कोख में कत्ल' प्रोग्राम सीरीज को प्रोड्यूस किया, जो उन दिनों भारतीय संसद में भी छाया रहा। यहीं पर इन्होंने अगले ही साल पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम आंदोलन से जुड़े कार्यक्रमों पर न्यूज सीरीज बनाए, जिसकी देश की मीडिया में काफी चर्चा हुई। आगे के वर्षों में इसी चैनल पर 'मुर्दा, मवेशी, माफिया' प्रोग्राम सीरिज को भी पेश किया, जो दिल्ली-एनसीआर में मरे हुए मवेशियों का मांस बेचने वाली माफिया के खतरनाक स्टिंग ऑपरेशन पर आधारित था। ये 2002 के गुजरात विधानसभा चुनाव और 2004 के आम चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनावों और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव तक को टीवी और डिजिटल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए कवर कर चुके हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इटली में जीत वाली गठबंधन को बोनस सीटें, मेलोनी ने कर दी इस्तीफा की चेतावनी
अपराध

इटली में जीत वाली गठबंधन को बोनस सीटें, मेलोनी ने कर दी इस्तीफा की चेतावनी

ओडिशा हाई कोर्ट ने तलाक की पुष्टि की, मानसिक क्रूरता के लिये समग्र विवाहिक व्यवहार को माना आधार
अपराध

ओडिशा हाई कोर्ट ने तलाक की पुष्टि की, मानसिक क्रूरता के लिये समग्र विवाहिक व्यवहार को माना आधार

सितंबर 2026 में सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख फैसले: नेत‑उग प्रोtest FIR रद्द, महिला‑बच्चे सुरक्षा, लेख‑22 के संरक्षण, AI‑निर्मित जुर्माना हटाया
अपराध

सितंबर 2026 में सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख फैसले: नेत‑उग प्रोtest FIR रद्द, महिला‑बच्चे सुरक्षा, लेख‑22 के संरक्षण, AI‑निर्मित जुर्माना हटाया

सुप्रीम कोर्ट ने दवा फर्मों को डॉक्टरों को महंगे तोहफे‑यात्रा देने से रोकने के लिये समिति बनाकर निर्देशित किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दवा फर्मों को डॉक्टरों को महंगे तोहफे‑यात्रा देने से रोकने के लिये समिति बनाकर निर्देशित किया

पंजाब CM कार्यालय के भ्रष्टाचार मामले की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई स्थगित, कल तय होगी
अपराध

पंजाब CM कार्यालय के भ्रष्टाचार मामले की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई स्थगित, कल तय होगी

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की CBI जांच विरोधी याचिका की सुनवाई कल तक स्थगित की
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की CBI जांच विरोधी याचिका की सुनवाई कल तक स्थगित की

Delhi HC Urges Police Response After AAP Worker Claims Assault by PWD Minister
अपराध

Delhi HC Urges Police Response After AAP Worker Claims Assault by PWD Minister

CAPF की 50 नई कंपनियों के साथ दिल्ली में 20,000 जवानों की सुरक्षा तैनाती, प्रदर्शन के लिए कड़ी व्यवस्था
अपराध

CAPF की 50 नई कंपनियों के साथ दिल्ली में 20,000 जवानों की सुरक्षा तैनाती, प्रदर्शन के लिए कड़ी व्यवस्था

ताज़ा ख़बरें