CAPF की 50 नई कंपनियों के साथ दिल्ली में 20,000 जवानों की सुरक्षा तैनाती, प्रदर्शन के लिए कड़ी व्यवस्था
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त केंद्रीय बलों की मांग की, जिसके परिणामस्वरूप 50 और CAPF कंपनियां, लगभग 20 हज़ार जवान, 8‑12 अक्टूबर तक राजधानी में तैनात किए जाएंगे। इन बलों को पुलिस के साथ मिलकर भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा और सामान्य कानून‑व्यवस्था बनाए रखने का काम सौंपा गया है।

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
दिल्ली में CJP के 10 अक्तूबर को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. राजधानी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की बड़ी तैनाती की जा रही है. 50 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली भेजी जा रही हैं. पहले से करीब 150 CAPF कंपनियां राजधानी में तैनात हैं. ये कंपनियां दिल्ली पुलिस की कानून-व्यवस्था संभालने में मदद कर रही हैं.
नई तैनाती के बाद दिल्ली में 200 से ज्यादा CAPF कंपनियां मौजूद रहेंगी. इनमें करीब 20 हजार जवान शामिल होंगे. यह तैनाती 8 से 12 अक्टूबर तक रहेगी. दरअसल, दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त केंद्रीय बलों की मांग की थी. इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त कंपनियां उपलब्ध कराई गई हैं.
सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है. करीब 150 CAPF कंपनियां पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं. अब 50 और कंपनियां भेजी जा रही हैं. इन जवानों को दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में लगाया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान भीड़ को संभालने और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बनाए रखने में इनकी मदद ली जाएगी.
यह भी पढ़ें: पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट किसने की? एक-एक वीडियो खंगाल रही दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी
Advertisement
गृह मंत्रालय ने 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक अतिरिक्त बल उपलब्ध कराए हैं. इस दौरान दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
दिल्ली पुलिस ने मांगी थी अतिरिक्त फोर्स
दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था के लिए अतिरिक्त CAPF कंपनियों की मांग की थी. इसके बाद केंद्र की ओर से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है. अब राजधानी में केंद्रीय बलों की संख्या 200 कंपनियों से ज्यादा हो जाएगी. एक कंपनी में आमतौर पर करीब 100 जवान होते हैं. इस हिसाब से 200 से ज्यादा कंपनियों में करीब 20 हजार जवान तैनात रहेंगे. इनकी तैनाती का मुख्य मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.
दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यह तैनाती अहम मानी जा रही है. इससे पहले भी बड़े प्रदर्शनों के दौरान राजधानी में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. इस बार 8 से 12 अक्टूबर के बीच बड़ी संख्या में CAPF जवान दिल्ली में मौजूद रहेंगे. दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ये जवान कानून-व्यवस्था संभालेंगे.
यह भी पढ़ें: '40-50 लोगों ने घेरकर पीटा, गाली-गलौज...', दिल्ली पुलिस के जवान ने बयां किया दर्द
राजधानी में प्रदर्शन के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां तैयार रहेंगी. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की मौजूदगी रहेगी. प्रदर्शन के दौरान भीड़ और यातायात को संभालने की जिम्मेदारी भी दिल्ली पुलिस की रहेगी. केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी. अगले कुछ दिनों में प्रदर्शन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहेगी.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
इटली में जीत वाली गठबंधन को बोनस सीटें, मेलोनी ने कर दी इस्तीफा की चेतावनी

ओडिशा हाई कोर्ट ने तलाक की पुष्टि की, मानसिक क्रूरता के लिये समग्र विवाहिक व्यवहार को माना आधार

सितंबर 2026 में सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख फैसले: नेत‑उग प्रोtest FIR रद्द, महिला‑बच्चे सुरक्षा, लेख‑22 के संरक्षण, AI‑निर्मित जुर्माना हटाया

सुप्रीम कोर्ट ने दवा फर्मों को डॉक्टरों को महंगे तोहफे‑यात्रा देने से रोकने के लिये समिति बनाकर निर्देशित किया

सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या तीन, बीवी नागरत्ना प्रथम महिला सीजेआई के दावेदार

पंजाब CM कार्यालय के भ्रष्टाचार मामले की सुप्रीम कोर्ट सुनवाई स्थगित, कल तय होगी

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की CBI जांच विरोधी याचिका की सुनवाई कल तक स्थगित की

Delhi HC Urges Police Response After AAP Worker Claims Assault by PWD Minister
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की CBI जाँच विरोध याचिका को शुक्रवार तक स्थगित किया
- सूर्य कांट के साथ NLSIU की समापन समारोह: अरण्डहाती नाग मुख्य अतिथि
- टेक्सास में जामाल होवर्ड की फांसी, अंतिम अपील को कोर्ट ने खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार रोकने के लिये अपराधियों में मौत का डर आवश्यक कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: केंद्रीय सीक्रेटेरिएट लाइब्रेरी के लिए 8.5 लाख पुस्तकों का क्या स्थान, केवल दो कमरे पर्याप्त?
- रैंपुर बुशहार में सजा पाए आरोपी पर पुलिस ने की गिरफ्तारी
- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत बरकरार रखी, चुनाव में भागीदारी की गारंटी
- प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने आठ मसौदा विधियों पर प्रतिक्रियाओं का सर्वेक्षण किया

