चंदौली में विशेष लोक अदालत से निपटेंगे लंबित विवाद: जागरूकता वाहन ने किया प्रचार
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का लक्ष्य आपसी सहमति और सुलह के जरिए मामलों का शीघ्र निस्तारण करना है। यह अभियान आगामी अगस्त में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ समाप्त होगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Chandauli
- Chandauli
- Chandauli Lok Adalat Launch | Samadhan Samaroh 2026
चंदौली में कोर्ट के बाहर समझौते से निपटेंगे विवाद:शहर में निकला जागरूकता वाहन, अगस्त में लगेगी विशेष लोक अदालत
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदौली में गुरुवार को 'समाधान समारोह-2026' के प्रचार-प्रसार की शुरुआत की गई। दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो नगर और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को विशेष लोक अदालत और मध्यस्थता प्रक्रिया की जानकारी देगा। अभियान का उद्देश्य आपसी सहमति और सुलह के जरिए मामलों का शीघ्र निस्तारण कराना है।
दीवानी न्यायालय से रवाना हुआ प्रचार वाहन
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित इस अभियान की शुरुआत दीवानी न्यायालय परिसर से की गई। यह पहल प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक कुमार के मार्गदर्शन और सचिव निकिता गौड़ के निर्देशन में शुरू हुई।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चल रहा अभियान
अभियान सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 21 अप्रैल से संचालित किया जा रहा है। इसका समापन 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ होगा।
समझौते से होगा लंबित मामलों का निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उपयुक्त लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित समाधान कराना है। इससे वादकारियों का समय और खर्च दोनों बचेंगे तथा न्याय प्रक्रिया भी सरल होगी।
वादकारियों और अधिवक्ताओं से अपील
सचिव निकिता गौड़ ने कहा कि वादकारियों और अधिवक्ताओं को मध्यस्थता प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पक्षकारों से विशेष लोक अदालत का लाभ उठाकर विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करने की अपील की।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प
अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में सुलह बैठकें आयोजित की जाएंगी। पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इन बैठकों में शामिल हो सकेंगे।
न्याय को सरल और सुलभ बनाने पर जोर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक मामलों का समझौते के जरिए निस्तारण होने से न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी, सुलभ और त्वरित बन सकेगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

