होमअपराधबंटी ने प्रिंस खान को दी करारी चुनौती: धनबाद में कानून का सामना करो
अपराध

बंटी ने प्रिंस खान को दी करारी चुनौती: धनबाद में कानून का सामना करो

धनबाद पुलिस ने बंटी खान को हिरासत में लेते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें वह अपने भाई प्रिंस खान से पूरी दूरी बनाने और आत्मसमर्पण की मांग करता है। बंटी ने कहा कि यदि प्रिंस गलत काम कर रहा है तो उसे पुलिस के सामने पेश होना चाहिए और उनका कोई भी संबंध नहीं रहेगा। इस बयान की वास्तविकता और दबाव की संभावनाओं की currently जांच जारी है।

15 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
बंटी ने प्रिंस खान को दी करारी चुनौती: धनबाद में कानून का सामना करो

सौजन्य से:- Jagran

इतना बड़ा गैंगस्टर हो तो धनबाद आकर कानून का सामना करो... बड़े भाई बंटी ने भगोड़ा प्रिंस खान को दी चुनौती

Gangs of Wasseypur: दुबई से रंगदारी का गैंग चला रहे प्रिंस खान के भाई बंटी खान ने एक सनसनीखेज वीडियो जारी कर उससे संबंध तोड़ने की घोषणा की है।

HighLights

- गैंगस्टर प्रिंस खान से किनारा, बंटी ने जारी किया वीडियो

- बोला- प्रिंस आत्मसमर्पण कर कानून का सामना करे

- पुलिस कस्टडी में वीडियो बनाने पर उठे सवाल

जागरण संवाददाता, धनबाद। Bunty Khan Video: दुबई से रंगदारी का गैंग चला रहे वासेपुर के बदमाश प्रिंस खान के बड़े भाई बंटी खान ने एक सनसनीखेज वीडियो जारी किया है। वीडियो में बंटी ने कहा है कि प्रिंस उसका भाई है, लेकिन अब उससे किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। प्रिंस की गतिविधियों के कारण पूरा परिवार संकट में है। उसे आत्मसमर्पण कर पुलिस की कार्रवाई का सामना करना चाहिए।

रविवार को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने रविवार को बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सोमवार को उसे धनबाद लाकर वासेपुर में परेड कराई। कमर में रस्सी बांध कर उसे वासेपुर में घुमाया गया। इस दौरान प्रिंस खान के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर फहीम खान के बेटे और उसके समर्थकों ने बंटी पर हमला कर दिया। एक समर्थक ने पुलिस की घेराबंदी के बीच बंटी के साथ मारपीट भी की।

पुलिस एनकाउंटर करे, हम लोग प्रिंस के मिट्टी में नहीं जाएंगे

इस घटना के बाद बंटी का एक वीडियो सामने आया। वीडियो पुलिस कस्टडी का ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि, यह जांच का विषय है कि वीडियो में बंटी ने जो बातें कही हैं, वे उसकी अपनी इच्छा से कही गई हैं या किसी दबाव में। बंटी ने एक तरह से छोटे भाई प्रिंस खान को चुनाैती दी है।

बंटी ने कहा है-इतना बड़ा गैंगस्टर हो तो धनबाद में आ कर कानून का सामना करो..हम धनबाद पुलिस से अनुरोध करते है, उसका एनकाउंटर करें, हम लोग इसके मिट्टी में भी नहीं जायेंगे।

बंटी खान ने पूछताछ के दौरान भी पुलिस के सामने प्रिंस खान से पूरी तरह किनारा करने की बात कही। उसने कहा कि प्रिंस से उसका कोई संबंध नहीं है और उसकी गतिविधियों के कारण परिवार के अन्य सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसने पुलिस से कहा कि यदि प्रिंस गलत काम कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बंटी ने यहां तक कहा कि पुलिस प्रिंस का एनकाउंटर कर दे, परिवार का उससे कोई लेना-देना नहीं है। प्रिंस की मौत होने पर परिवार का कोई सदस्य उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होगा।

पुलिस बयानों को पूरी तरह नहीं मान रही सच

बंटी का यह बयान उसके माता-पिता की ओर से पहले प्रिंस से दूरी बनाए जाने संबंधी बयानों से भी मिलता-जुलता है। परिवार की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रिंस की गतिविधियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उसकी वजह से परिवार के अन्य सदस्यों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

हालांकि, पुलिस बंटी के इन बयानों को पूरी तरह सच नहीं मान रही है। पुलिस को आशंका है कि परिवार के सदस्यों का प्रिंस से अंदरखाने संपर्क हो सकता है और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उससे दूरी बनाने की बात कही जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि विदेश में रहने के बावजूद प्रिंस का परिवार के सदस्यों से संपर्क है या नहीं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्राइब्यूनल ने सात वरिष्ठ अवामि लीग नेताओं को फांसी की सजा सुनाई
अपराध

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्राइब्यूनल ने सात वरिष्ठ अवामि लीग नेताओं को फांसी की सजा सुनाई

सुप्रीम कोर्ट ने DNA परीक्षण पर नया मार्गदर्शन दिया: गोपनीयता, पहचान और वसीयत के अधिकारों का संतुलन
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने DNA परीक्षण पर नया मार्गदर्शन दिया: गोपनीयता, पहचान और वसीयत के अधिकारों का संतुलन

इमरान खान की निजी अस्पताल भेजने के मामले में एफसीसी ने दस्तावेज़ मांगे, अन्य कैदियों ने समान उपचार की मांग की
अपराध

इमरान खान की निजी अस्पताल भेजने के मामले में एफसीसी ने दस्तावेज़ मांगे, अन्य कैदियों ने समान उपचार की मांग की

सुप्रीम कोर्ट ने तेंदू शिकार याचिका की त्वरित सुनवाई को मंज़ूर किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तेंदू शिकार याचिका की त्वरित सुनवाई को मंज़ूर किया

‘मध्यस्थता पहले’ से ‘मध्यस्थता बाद में’: 2023 के मध्यस्थता अधिनियम के बाद संस्थागत अभ्यास पर विशेषज्ञों के विचार
अपराध

‘मध्यस्थता पहले’ से ‘मध्यस्थता बाद में’: 2023 के मध्यस्थता अधिनियम के बाद संस्थागत अभ्यास पर विशेषज्ञों के विचार

पंजाब‑हरियाणा हाई कोर्ट ने 76 वर्षीय पीएमएलए आरोपी को स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत दी
अपराध

पंजाब‑हरियाणा हाई कोर्ट ने 76 वर्षीय पीएमएलए आरोपी को स्वास्थ्य कारणों से अंतरिम जमानत दी

स्वातंत्र्य भारद्वाज को CJP विरोध में पिता पर हमले के आरोप में 3 हफ्ते की अंतरिम रिहाई
अपराध

स्वातंत्र्य भारद्वाज को CJP विरोध में पिता पर हमले के आरोप में 3 हफ्ते की अंतरिम रिहाई

सुप्रीम कोर्ट ने चित्रा रामकृष्ण की याचिका पर हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से मना किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने चित्रा रामकृष्ण की याचिका पर हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से मना किया

ताज़ा ख़बरें