गुरुग्राम में चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे अवैध आशियाने
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुग्राम में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान में 7 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अपने-अपने सेक्टरों में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगी।

सौजन्य से:- Jagran
गुरुग्राम के पॉश इलाकों में चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे अवैध आशियाने; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 7 टीमें गठित
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुग्राम में अपनी जमीन से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने के लिए सात विशेष टीमें गठित की हैं। सुप्रीम कोर्ट ...और पढ़ें
HighLights
- एचएसवीपी ने गुरुग्राम में अतिक्रमण हटाने को सात टीमें बनाईं।
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।
- अभियान 30 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य।
संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुग्राम में अपनी जमीन से अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए सात विशेष टीमें गठित की हैं।
एचएसवीपी गुरुग्राम के प्रशासक कार्यालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश में इन टीमों को अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर की जा रही है।
आदेश के अनुसार, ये टीमें एचएसवीपी की स्वामित्व वाली, अधिग्रहित और नियोजित भूमि से अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण हटाने की कार्रवाई करेंगी। प्रत्येक टीम में संबंधित उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और फील्ड स्टाफ को शामिल किया गया है।
इन सेक्टरों में तैनात रहेंगी सात टीमें
पहली टीम: सेक्टर 4, 7, 7 विस्तार, 10, 14, 17, 37-सी और 110-ए की जिम्मेदारी दी गई है। टीम के उपमंडल अभियंता परविंदर कुमार हैं। कनिष्ठ अभियंता आनंद प्रकाश और ललित कुमार हैं।
दूसरी टीम: सेक्टर 10-ए, 12-ए, 15 पार्ट एक एवं पार्ट दो , 21 और 22 में कार्रवाई करेगी। टीम के उपमंडल अभियंता रामपाल हैं। कनिष्ठ अभियंता शमशेर और नवीन हैं।
तीसरी टीम: सेक्टर 5, 9, 9-ए, 23 और 23-ए की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके उपमंडल अभियंता बलजीत यादव हैं। कनिष्ठ अभियंता ललित हंस और नितिन सैनी हैं।
चौथी टीम: सेक्टर 24-25ए, 26ए, 32 (संस्थागत), 33, 43, 51, 52 और 57 में कार्रवाई करेगी। इसके उपमंडल अभियंता नरेश राणा हैं। कनिष्ठ अभियंता विकास सैनी और राजू हैं।
पांचवीं टीम: सेक्टर 31-32ए, 44 (संस्थागत), 45, 46, 48, 49, 50, 55 और 56 की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके उपमंडल अभियंता अमित वशिष्ठ हैं। कनिष्ठ अभियंता अमंदीप और अमित हैं।
छठी टीम: सेक्टर 38, 42, 47, 52-ए, 53, 54, 58 से 80 तक, इसके अलावा एसपीआर से फरीदाबाद रोड, फरीदाबाद रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग-8 तक की सड़क और एसपीआर के साथ लगती वाणिज्यिक पट्टी की जिम्मेदारी इस टीम को दी गई है। इसके उपमंडल अभियंता सुरेंद्र कुमार हैं। कनिष्ठ अभियंता गौरव यादव, ललित कुमार और सुशील कुमार हैं।
सातवीं टीम: सेक्टर 27, 28, 29, 30, 34, 39, 40 और 41 में कार्रवाई करेगी। इसके उपमंडल अभियंता योगेश कुमार हैं। कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार और रामपाल आर्य हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के डासना में अवैध कॉलोनी पर चला जीडीए का बुलडोजर, कई निर्माण किए ध्वस्त
रोजाना होगी कार्रवाई की समीक्षा
आदेश में कहा गया है कि संबंधित संपदा अधिकारी इन सभी अतिक्रमण हटाओ टीमों के समग्र प्रभारी होंगे। टीमें संबंधित संपदा अधिकारियों की निगरानी में काम करेंगी। संपदा अधिकारियों को इन टीमों की प्रगति की रोजाना समीक्षा करनी होगी और प्रत्येक सप्ताह की प्रगति रिपोर्ट एचएसवीपी कार्यालय को भेजनी होगी।
एचएसवीपी ने इस अभियान को 30 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के दौरान एचएसवीपी की जमीन पर मौजूद अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - वैशाली सिंह, प्रशासक, एचएसवीपी
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, 4 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों का वार्षिक सारांश: जांच और कानूनी कार्यवाही में नए मानक

सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता अंकों के निर्धारण और साक्षात्कार बेंचमार्क में बदलाव पर दिया निर्णय

अनुसमर्थन की गहराई: सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया मूल्यांकन का महत्व

सुप्रीम कोर्ट ने कर दायित्व को वैध ठहराया, लेकिन पूर्वव्यापी जुर्माना नहीं माना

अगर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माननी तो 5 लाख लोगों का रोजगार होगा असुरक्षित

सामग्री का प्रमाण नहीं है दस्तावेज़ प्रदर्शन को केवल चिह्नित करना: सुप्रीम कोर्ट

दस्तावेज़ों का प्रदर्शन करने से सामग्री का प्रमाण नहीं: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- मप्र के बाहर ट्रस्ट कितने फायदे के हैं?
- निवारक निरोध की गलत व्याख्या गंभीर परिणामों की ओर ले जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सैन्य प्रशिक्षण में विकलांग कैडेटों को मिलेगा आरक्षण
- सुप्रीम कोर्ट में मध्यस्थता प्रक्रिया से परिवार के सदस्यों को मिली उम्मीद
- सुप्रीम कोर्ट की बात, रानी-प्रिया कपूर विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है
- सोशल मीडिया पर अदालत की सुनवाई के वीडियो की साझा पर रोक
- मामूली टैरिफ लाभ, बड़े उपभोक्ताओं को सीधी मुसीबत
- सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

