होमवकीलस्थायी लोक अदालत के आदेश से मिली राहत, टैंकर के साथ घर पहुंच गया पानी
वकील

स्थायी लोक अदालत के आदेश से मिली राहत, टैंकर के साथ घर पहुंच गया पानी

झुंझुनूं के सुशील कुमार शर्मा को दो साल से पानी की संकट झेलना पड़ रहा था, जिसके बाद स्थायी लोक अदालत ने जलदाय विभाग को निर्देश दिए और जुर्माने की शर्त लगाई।

22 जुलाई 2026 को 12:12 am बजे
स्थायी लोक अदालत के आदेश से मिली राहत, टैंकर के साथ घर पहुंच गया पानी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jhunjhunu

- The Lok Adalat Imposed A Fine Of Rs 500 Per Day, And The Tanker Arrived.

लोक अदालत ने लगाई रोज 500 रु. जुर्माने की शर्त तो पहुंचा टैंकर

- कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता| झुंझुनूं

दो साल से पेयजल संकट झेल रहे एक उपभोक्ता को स्थायी लोक अदालत (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) के हस्तक्षेप से राहत मिली है। अदालत ने जलदाय विभाग को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि पालना नहीं होने पर विभाग को प्रतिदिन 500 रुपए जुर्माना देना होगा। इसके बाद विभाग ने उपभोक्ता के घर पानी का टैंकर भेज दिया।

बगड़ के वार्ड-6, पटवारी कॉलेज के सामने रहने वाले सुशील कुमार शर्मा ने 6 मार्च 2026 को स्थायी लोक अदालत में परिवाद दायर किया था। उन्होंने बताया कि नियमित जल कनेक्शन होने और समय पर बिल जमा कराने के बावजूद पिछले दो वर्षों से उनके घर पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें भी दीं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुनील पंचौली और सदस्य लालचंद रैगर ने जलदाय विभाग को नियमित जलापूर्ति के निर्देश दिए। फैसला अहम क्यों : अधिवक्ता विक्रम सिंह रोहिला ने बताया कि यह आदेश उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें पानी, बिजली जैसी आवश्यक सेवाएं समय पर नहीं मिल रही हैं। ऐसे मामलों में आम नागरिक स्थायी लोक अदालत के माध्यम से त्वरित राहत प्राप्त कर सकते हैं। अदालत के आदेश के तुरंत बाद विभाग ने पानी उपलब्ध कराया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश
वकील

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश
वकील

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया

ताज़ा ख़बरें