सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया, कक्षा 6 में तीसरी भाषा का अभ्यास अगले साल से शुरू किया जाए
कोर्ट ने बताया कि छठी कक्षा के विद्यार्थियों को तीसरी भाषा पढ़ाने की व्यवस्था अगले वर्ष से लागू होनी चाहिए, जिससे उन्हें मानसिक तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके। CBSE ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए अतिरिक्त समय का अनुरोध किया, जबकि पहले ही कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अनिवार्यकरण 1 जुलाई से लागू हो चुका है।

सौजन्य से:- ABP News
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE से कहा कि छठी क्लास के बच्चों के लिए तीसरी भाषा को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए. इससे बच्चों को मानसिक रूप से तैयार होने का समय मिलेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की 3 भाषा नीति को अचानक लागू करने पर एक बार फिर सवाल उठाया है. कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि छठी क्लास के बच्चों के लिए तीसरी भाषा को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए. इससे बच्चों को मानसिक रूप से तैयार होने का समय मिलेगा.
इसके बाद CBSE ने विचार के लिए समय मांगा. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच को बताया कि वे इस सुझाव पर विचार करेंगे.
जस्टिस बागची ने कहा कि अगर अभी क्लास 6 में पढ़ रहे स्टूडेंट्स इसी साल से तीन भाषाएं पढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें इसकी इजाज़त भी दी जा सकती है.
इससे पहले, केंद्र और CBSE ने बेंच को बताया था कि वे क्लास 6 के स्टूडेंट्स के लिए तीन भाषाएं (जिनमें दो भारतीय भाषाएं शामिल हों) पढ़ने की पॉलिसी को लागू करने के सुझावों पर काम कर रहे हैं.
27 मई को, सुप्रीम कोर्ट इस पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया था और केंद्र, CBSE और NCERT को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था.
किन भाषाओं को अनिवार्य किया जाएगा?
CBSE के एक सर्कुलर के मुताबिक, 1 जुलाई से क्लास 9 के स्टूडेंट्स के लिए तीन भाषाएं (जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल हों) पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है. CBSE ने अपने बयान में कहा था, "क्लास 9 का हर स्टूडेंट तीन भाषाएं पढ़ेगा. इन तीन भाषाओं में से कम से कम दो भारतीय भाषाएं होंगी.
भारतीय भाषाओं में हिंदी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, ओडिया, असमिया आदि शामिल है. गैर-भारतीय भाषाओं में अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, अरबी, स्पेनिश आदि शामिल हैं. क्लास 6 के लिए दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य कर दी गई हैं, जबकि क्लास 7, 8 और 9 के उन स्टूडेंट्स के लिए कुछ छूट दी गई है जो दो गैर-भारतीय भाषाएं पढ़ रहे थे.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एन्शुल अम्बानी पर लॉक सर्कुलर के संबंध में सूचना देने का निर्देश दिया

फ़ोर्टिस ने दिल्ली हाईकोर्ट के फॉरेंसिक ऑडिट आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

सत्य निकेतन हादसे में किरण बेदी को पक्षकार बनाने पर केंद्र सरकार ने जताया विरोध

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र‑रक्षा मंत्रालय को दी कड़ी फटकार, दिव्यांग सैनिकों के लाभों में देरी पर रोक

केन्द्र ने OBC क्रीमी लेयर मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट व CAT के सामने सुलझाने का कदम उठाया

ओबीसी क्रीमी लेयर विवाद में सरकार के दोहरे रुख ने कोर्ट को उलझा दिया

सुप्रीम कोर्ट ने नकली मेडिकल डिग्री की PIL को खारिज किया, याचिकाकर्ता को बार‑बार दायरियों पर फटकार

फोर्टिस ने फोरेंसिक ऑडिट आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: उत्तर कुंजी में स्पष्ट गलती होने पर ही अदालतों को हस्तक्षेप करना चाहिए
- श्रीदेवी की चेन्नई जमीन के मुक़दमे में सुप्रीम कोर्ट ने बोनी कपूर व बेटियों को नोटिस भेजा
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आयुष मलिक की व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता को मान्यता देते हुए फैसला सुनाया
- सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त सैनिकों के विकलांगता पेंशन मामलों में केंद्र के 271 दावे खारिज किए
- UPI पर 0.4% शुल्क को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में रद्दीकरण की मांग
- हरियाणा हाई कोर्ट ने पीजीटी शिक्षकों की कैडर अनुभव और स्थानांतरण अंक पुनर्गणना का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट में आयकर धारा 147A की संवैधानिकता पर केंद्र की चुनौती
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर मतदाता हटाव को चुनौती देने वाली याचिका को स्वीकृत किया

