होमफैसलेनया कानून: पेपर लीक पर तेज़ न्याय, 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना
फैसले

नया कानून: पेपर लीक पर तेज़ न्याय, 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना

केंद्र सरकार पेपर लीक पर नया कानून लाने जा रही है, जिसमें प्रावधान है कि 3 महीने में फैसला आएगा और फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 महीने में सजा सुनाएगी। इसके साथ ही, 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्राव्धान इसमें रखा गया है।

24 जुलाई 2026 को 10:15 am बजे
नया कानून: पेपर लीक पर तेज़ न्याय, 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना

सौजन्य से:- India TV Hindi

Neet Paper Leak मामले में पर दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार पेपर लीक पर नया कानून लाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नए कानून में प्रावधान है कि पेपर लीक पर 3 महीने में फैसला आएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 महीने में सजा सुनाएगा। साथ ही, नए कानून में 10 साल तक की जेल का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान भी इसमें रखा गया है। कैबिनेट मीटिंग अभी जारी है, जिसमें इन प्रावधानों पर चर्चा हो रही है।

पेपर लीक मामले पर एक्शन मोड पर सरकार

गौरतलब है कि पीएम मोदी के मिडनाइट ऐलान के साथ ही साफ हो गया कि पेपर लीक को लेकर बड़ा एक्शन होने वाला है। साथ ही, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक तक सरकार सीधे पहुंची। सरकार के दो बड़े मंत्री, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह आधी रात के बाद मेदांता अस्पताल पहुंचे, सरकार की तरफ से आश्वासन दिया, जिसके बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया।

PM मोदी का छात्रों के नाम संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने बीती रात को एक वीडियो मैसेज जारी किया था। इस वीडियो में साफ मैसेज था कि पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार बहुत गंभीर है। इसीलिए अब ऐसा कठोर कानून बनाया जाएगा जो केवल पेपर लीक के लिए होगा।

नया कानून बहुत ही सख्त होने वाला है- PM मोदी

पीएम ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि केंद्र सरकार बहुत ही कड़ा कानून के मसौदे को आज कैबिनेट की बैठक में रखेगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे पार्लियामेंट में अगले हफ्ते पारित करवाने की कोशिश की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश से साफ है कि नया कानून काफी कठोर होने वाला है।

सोनम वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी सरकार

पीएम मोदी के इसी वीडियो मैसेज के बाद गुरुग्राम के हॉस्पिटल में एडमिट सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया। बीते 28 जून से सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की। सरकार ने वांगचुक को विश्वास दिलाया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स पर एक्शन नहीं होगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार सोनम वांगचुक की सभी मांगों पर गंभीरता के साथ विचार करेगी।

ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़कर जारी किया बयान, सरकार से क्या-क्या आश्वासन मिला? सब कुछ बताया

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी
फैसले

BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक
फैसले

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की
फैसले

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी
फैसले

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया
फैसले

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान
फैसले

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान

ताज़ा ख़बरें