मुंगेर में 26 साल के विवाद का मिनटों में निपटान, 1829 केसों की सुलह, 8.47 करोड़ का समझौता
मुंगेर व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने एक ही दिन 2702 वादों में से 1829 मामलों का निष्पादन किया, जिसमें 26 साल पुराने जटिल विवाद का भी सौहार्दपूर्ण समाधान हुआ। पक्षकारों ने कुल 8 करोड़ 47 लाख रुपये की समझौता राशि पर सहमति जताई, और बैंक, बिजली, वैवाहिक आदि विभिन्न प्रकार के मुकदमों को सुलह के माध्यम से निपटाया गया। विशेष रूप से 14 न्यायिक पीठों और तीन विधिक सहायता केंद्रों की सुविधा से बुजुर्ग व महिलाओं को न्याय प्रक्रिया में आसानी मिली।

सौजन्य से:- Jagran
26 साल पुराना मुकदमा चंद मिनटों में खत्म! मुंगेर में 1829 केसों का निपटारा, 8.47 करोड़ की सुलह, बिजली बिल में राहत
Munger National Lok Adalat 2026: मुंगेर व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 2702 वादों में ...और पढ़ें
HighLights
- मुंगेर लोक अदालत में 1829 मामलों का रिकॉर्ड निपटारा हुआ।
- एक 26 साल पुराने जटिल विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया।
- कुल 8.47 करोड़ रुपये की समझौता राशि पर सहमति बनी।
जागरण संवाददाता, मुंगेर। Munger National Lok Adalat 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार को मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर में इस वर्ष की राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में सुलह-समझौते के जरिए वर्षों पुराने मुकदमों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की। दिनभर चली सुनवाई के दौरान कुल 2702 वादों को पटल पर रखा गया, जिनमें से दोनों पक्षों की रजामंदी से रिकॉर्ड 1829 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। इस दौरान कुल 8 करोड़ 47 लाख 31 हजार 184 रुपये की समझौता राशि पर अंतिम सहमति बनी।
- मुंगेर व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन; कुल 2702 मामलों की सुनवाई में से 1829 केसों का हुआ निष्पादन
- आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कुल 8 करोड़ 47 लाख 31 हजार 184 रुपये की भारी-भरकम राशि पर बनी सहमति
- पीठ संख्या 1 में ADJ तृतीय विकास मिश्रा ने लगभग 26 वर्ष पुराने लंबे विवाद का कराया ऐतिहासिक निपटारा
- आम जनता की सहूलियत के लिए गठित की गईं 14 विशेष न्यायिक पीठें और 3 विधिक सहायता केंद्र; बैंक, बिजली व वैवाहिक केस सुलझे
लोक अदालत की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि लगभग 26 वर्षों से अदालत के चक्कर काट रहे एक अत्यंत पुराने और पेचीदा वाद का सफल निस्तारण रहा। पीठ संख्या एक में पीठासीन अधिकारी सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे तृतीय) विकास मिश्रा ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर इस 26 साल पुराने विवाद का राजी-खुशी पटाक्षेप कराया, जिससे दोनों पक्षकारों के चेहरों पर वर्षों बाद सुकून दिखाई दिया।
766 न्यायिक और 1063 प्रीलिटिगेशन मामलों का हुआ खात्मा
प्राधिकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल निष्पादित 1829 मामलों में 766 विभिन्न न्यायालयों में लंबित शमनीय (कंपाउंडेबल) न्यायिक मामले थे, जबकि 1063 मामले ऐसे थे जो विवाद पूर्व (प्रीलिटिगेशन) स्तर पर ही सुलझा लिए गए। लोक अदालत में बैंकिंग ऋण, बीमा एवं मोटर दुर्घटना दावा (एमएसीटी), सुलहनीय आपराधिक एवं दीवानी वाद, राजस्व मामले, पेंशन व सेवा संबंधी विवाद, पारिवारिक एवं वैवाहिक कलह, विद्युत विपत्र, पानी का बिल, टेलीफोन विवाद, श्रम, खनन, मजदूरी और ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों की गहन सुनवाई हुई।
14 न्यायिक पीठों और तीन सहायता केंद्रों से मिली सहूलियत
न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुविधा के लिए कुल 14 विशेष पीठों का गठन किया गया था। इसके साथ ही मामलों की त्वरित जानकारी और मार्गदर्शन के लिए परिसर में तीन विधिक सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने किया। उन्होंने अधिक से अधिक वादकारियों से अदालती चक्कर से बचने और लोक अदालत के माध्यम से समय व धन की बचत करने की अपील की।
लोक अदालत को संबोधित करते हुए जिला जज राकेश कुमार सिंह ने कहा कि लोक अदालत का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि इसमें किसी भी पक्ष की न तो जीत होती है और न ही किसी की हार। दोनों पक्ष सम्मानजनक समझौते के साथ राजी-खुशी अपने घर लौटते हैं, जिससे समाज में पारस्परिक सद्भाव और शांति को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सभी पीठों के न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, बैंक प्रबंधक, विद्युत व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
चंडीगढ़ की वकील की जीत: हाई कोर्ट ने टैक्स धारा 147A रद्द कर 700 नोटिस बंद किए

लोक अदालत में 1976 विवादों का आपसी समाधान, 647 कर्जदारों का 1.78 करोड़ ऋण निपटाया

झारखंड हाई कोर्ट ने JSSC को संशोधित राज्य मेधा सूची पेश करने व सामुदायिक स्वास्थ्य स्नातकों को 4200 ग्रेड पे के साथ नियुक्त करने का निर्देश दिया

बुलंदशहर बार में महिला वकीलों को 30% आरक्षण, हाईकोर्ट ने बायलॉज संशोधन का निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने ग्रुप‑डी कर्मचारियों के नियमितीकरण में रेलवे की चूक पर गहरा खेद जताया

मथुरा लोक अदालत ने 2.87 लाख वादों का समाधान किया, 20.55 करोड़ रुपये मुआवजे के आदेश भी

आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 3214 मामलों का निपटारा, 2.78 करोड़ रुपये का समझौता

9 साल बाद 1.30 करोड़: पटना हाईकोर्ट ने लोक अदालत में ऐतिहासिक फैसला
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने महावीर मंदिर विवाद पर फैसला सुनाया: पक्षों को 8 दिन में लिखित दलीलें जमा करने के निर्देश
- राष्ट्रीय लोक अदालत ने 2.10 करोड़ से अधिक विवाद सुलझाए, चेक बाउंस से वैवाहिक मुद्दों तक
- दरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाए 4,360 विवाद, 10 करोड़ रुपये का समाधान
- हाईकोर्ट ने बुलंदशहर बार एसोसिएशन के चुनाव में 30% महिला आरक्षण का आदेश, बायलॉज में संशोधन अनिवार्य
- जनपद सम्भल में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 31,562 वादों का कुशल निपटान किया
- राष्ट्रीय लोक अदालत से तेज़, सहमति आधारित न्याय – जमुई में हुआ उद्घाटन
- भागलपुर लोक अदालत में 12,424 ट्रैफिक चालान 87.57 लाख में निपटाए, 21 वैवाहिक विवादों को 1.07 करोड़ में सुलझाया
- माइक्रोसॉफ्ट पर ₹1.4 करोड़ की MVAT ब्याज मांग को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने रद्द किया

