होम›कानून›गांधी जयंती पर रांची जेल में आयोजित जेल अदालत में 11 कैदियों को मिली रिहाई
कानून

गांधी जयंती पर रांची जेल में आयोजित जेल अदालत में 11 कैदियों को मिली रिहाई

गांधी जयंती के मौके पर होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत और विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जहाँ 21 बंदियों के मामलों की सुनवाई हुई और 11 को रिहा किया गया। कैदियों को उपलब्ध कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य जांच और रसोई निरीक्षण भी किया गया।

2 अक्टूबर 2026 को 09:05 pm बजे
गांधी जयंती पर रांची जेल में आयोजित जेल अदालत में 11 कैदियों को मिली रिहाई

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

गांधी जयंती पर जेल अदालत, 21 बंदियों के मामलों पर सुनवाई के बाद 11 को मिली रिहाई

होटवार जेल रांची की फाइल फोटो

रांची जेल में गांधी जयंती पर 11 कैदियों को जेल अदालत के माध्यम से रिहाई मिली. विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वास्थ्य जांच की गई.

रांची. गांधी जयंती के अवसर पर होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों में 21 बंदियों के आवेदन जेल अदालत में सुनवाई के लिए भेजे गये थे. सुनवाई के बाद 11 बंदियों को जेल अदालत के माध्यम से रिहाई का लाभ दिया गया.

बंदियों को विधिक सहायता की योजनाओं की दी जानकारी

जेल अदालत के साथ आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को नालसा और झालसा की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की कार्यप्रणाली और बंदियों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया.

अधिकारियों ने बंदियों को कानूनी सहायता से जुड़े प्रावधानों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी, ताकि जरूरतमंद बंदी इनका लाभ ले सकें.

यह भी पढ़ें: गांधी-शास्त्री जयंती पर रांची रेल मंडल में स्वच्छता का संदेश, सफाईकर्मी सम्मानित

स्वास्थ्य जांच के बाद जेल की रसोई का भी निरीक्षण

कारा परिसर में चिकित्सा शिविर भी लगाया गया. इसमें बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इसके बाद जेल की रसोई का निरीक्षण किया गया और बंदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया.

डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि बंदियों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच जरूरी है, ताकि गंभीर बीमारियों की पहचान कर समय पर इलाज शुरू किया जा सके. उन्होंने कारा परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसबी शर्मा, डालसा सचिव राकेश रौशन, न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: हाथों में झाड़ू-डस्टबिन, सड़कों पर सफाई... सिल्ली में विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

आपके शहर में

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
संत कबीर नगर में लोक अदालत के तहत बैंकों को ऋण वसूली मामलों का त्वरित निपटारा करने का निर्देश
कानून

संत कबीर नगर में लोक अदालत के तहत बैंकों को ऋण वसूली मामलों का त्वरित निपटारा करने का निर्देश

जाखड़ ने अबोहर के विकास और सुरक्षा पर सरकार को निशाना बनाया
कानून

जाखड़ ने अबोहर के विकास और सुरक्षा पर सरकार को निशाना बनाया

गुरुग्राम में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत, रिटायर और GPF कर्मचारियों के लिए समाधान मंच
कानून

गुरुग्राम में 12‑13 अक्टूबर को पेंशन अदालत, रिटायर और GPF कर्मचारियों के लिए समाधान मंच

आझमगढ़ में डाक अदालत: 7 अक्टूबर को प्रवर अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत निपटारा
कानून

आझमगढ़ में डाक अदालत: 7 अक्टूबर को प्रवर अधीक्षक के कार्यालय में शिकायत निपटारा

चंडीगढ़ में 6 अक्टूबर को 7‑सदस्यीय समिति बेअदबी कानून की समीक्षा के लिए मिलेगी, अकाल तख्त के सुझावों को सुना जाएगा
कानून

चंडीगढ़ में 6 अक्टूबर को 7‑सदस्यीय समिति बेअदबी कानून की समीक्षा के लिए मिलेगी, अकाल तख्त के सुझावों को सुना जाएगा

केरल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा व्यापक कानूनी सुरक्षा, सीएम सतीशन ने किया एलान
कानून

केरल में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा व्यापक कानूनी सुरक्षा, सीएम सतीशन ने किया एलान

भूमि कानून के कठोर कार्यान्वयन के लिए नवाचारी सोच और तेज़ समीक्षा प्रक्रिया की पुकार
कानून

भूमि कानून के कठोर कार्यान्वयन के लिए नवाचारी सोच और तेज़ समीक्षा प्रक्रिया की पुकार

राष्ट्रीय सभा स्थायी समिति ने आवास व अचल संपत्ति कानून संशोधन पर राय दी
कानून

राष्ट्रीय सभा स्थायी समिति ने आवास व अचल संपत्ति कानून संशोधन पर राय दी

ताज़ा ख़बरें