होममुकदमेसुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों के खाली पदों को भरने तक सेवानिवृत्त सदस्यों के कार्यकाल में विस्तार की सलाह दी
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों के खाली पदों को भरने तक सेवानिवृत्त सदस्यों के कार्यकाल में विस्तार की सलाह दी

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों में बढ़ती रिक्तियों को लेकर चेतावनी दी और केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि सेवानिवृत्त हो रहे पीठासीन अधिकारियों के कार्यकाल को एक महीने या उससे अधिक तक बढ़ाया जाए, ताकि नई नियुक्तियों के पूरी होने तक कार्यवाही रुक न सके। इस बीच अटार्नी जनरल ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, पर कोर्ट ने तदर्थ विस्तार को आवश्यक माना।

15 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों के खाली पदों को भरने तक सेवानिवृत्त सदस्यों के कार्यकाल में विस्तार की सलाह दी

सौजन्य से:- Jagran

'ट्रिब्यूनल के रिटायर हो रहे सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार करे सरकार', सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने रिक्तियों के कारण न्यायाधिकरणों के निष्क्रिय होने पर चिंता जताई है और केंद्र सरकार से सेवानिवृत्त हो ...और पढ़ें

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधिकरणों में रिक्तियों पर चिंता व्यक्त की।

- सरकार से सेवानिवृत्त सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने का आग्रह किया।

- एनजीटी सदस्यों का कार्यकाल अंतरिम उपाय के तौर पर बढ़ाया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्याय की देहरी पर बैठे आम आदमी की उम्मीदों को संबल देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद संवेदनशील टिप्पणी की है। इसने मंगलवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि रिक्तियों के कारण देश के न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) निष्क्रिय नहीं होने चाहिए।

प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह सेवानिवृत्त हो रहे पीठासीन अधिकारियों और सदस्यों के कार्यकाल को एक महीने या इससे कुछ अधिक समय के लिए बढ़ाने पर विचार करे, ताकि जब तक नई नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं, न्यायिक कार्य निर्बाध रूप से चलते रहें।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया आदेश

सुनवाई के दौरान, अटार्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कोर्ट को अवगत कराया कि नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, इसलिए तदर्थ विस्तार की आवश्यकता नहीं है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि यदि बिना नियुक्ति के याचिकाएं खारिज कर दी गईं, तो अदालतों में मुकदमों का एक नया दौर शुरू हो जाएगा और न्याय प्रक्रिया प्रभावित होगी।

पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रहरी - नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के तीन सदस्यों (दो न्यायिक और एक तकनीकी) के पद छोड़ने से इसके कामकाज पर पड़ने वाले गंभीर असर को कोर्ट ने महसूस किया।

न्यायहित में संवेदनशीलता दिखाते हुए पीठ ने एक अंतरिम उपाय के तहत इन सदस्यों का कार्यकाल नए पदों पर नियुक्ति होने तक बढ़ा दिया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'ड्रामा करने में माहिर, कोर्ट में भी कर रहे एक्टिंग', SC ने एक्टर राजपाल यादव को लगाई फटकार

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
भोपाल के आवासीय इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुनवाई स्थगित, 190 बंद दुकानों को फिर खोल दिया गया
मुकदमे

भोपाल के आवासीय इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुनवाई स्थगित, 190 बंद दुकानों को फिर खोल दिया गया

ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट पर प्रहार किया, मध्यावधि चुनाव में डाक‑मत जारी रखने की मंजूरी पर नाराज़
मुकदमे

ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट पर प्रहार किया, मध्यावधि चुनाव में डाक‑मत जारी रखने की मंजूरी पर नाराज़

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिक्तियों को रोकने के लिए रिटायर सदस्यों को 1‑2 महीने का कार्यकाल विस्तार का सुझाव दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिक्तियों को रोकने के लिए रिटायर सदस्यों को 1‑2 महीने का कार्यकाल विस्तार का सुझाव दिया

लखनऊ में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर योगी सेना का मार्च
मुकदमे

लखनऊ में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर योगी सेना का मार्च

हाईकोर्ट ने संबंध छुपाने की कोशिश पर सुरक्षा याचिका खारिज की
मुकदमे

हाईकोर्ट ने संबंध छुपाने की कोशिश पर सुरक्षा याचिका खारिज की

जैक‑97 निजी कारणों से सुनवाई में नहीं हो पाए, मामला 22 सितंबर तक टाला गया
मुकदमे

जैक‑97 निजी कारणों से सुनवाई में नहीं हो पाए, मामला 22 सितंबर तक टाला गया

RBI ने टाटा सन्स की लिस्टिंग को रोकने के लिए बंबई हाई कोर्ट में केवेट याचिका दायर की
मुकदमे

RBI ने टाटा सन्स की लिस्टिंग को रोकने के लिए बंबई हाई कोर्ट में केवेट याचिका दायर की

भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में 62,500 व्यवसायों की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, नगर निगम ने कार्रवाई रिपोर्ट पेश की
मुकदमे

भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में 62,500 व्यवसायों की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, नगर निगम ने कार्रवाई रिपोर्ट पेश की

ताज़ा ख़बरें