होमअपराधसंसद मार्च की अनुमति नहीं: दिल्ली पुलिस की चेतावनी
अपराध

संसद मार्च की अनुमति नहीं: दिल्ली पुलिस की चेतावनी

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी को संसद चलो मार्च की अनुमति नहीं दी गई है और कानून तोड़ने पर ऐक्शन होगा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे कानून का सम्मान करें।

19 जुलाई 2026 को 03:13 pm बजे
संसद मार्च की अनुमति नहीं: दिल्ली पुलिस की चेतावनी

सौजन्य से:- Hindustan

20 जुलाई को संसद मार्च की अनुमति नहीं, कानून तोड़ा तो होगा ऐक्शन; दिल्ली पुलिस की चेतावनी

दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि कॉकरोच जनता पार्टी को संसद चलो मार्च की कोई अनुमित नहीं दी गई है। ऐसे में किसी भी तरह के प्रदर्शन या पांच लोगों से ज्यादा इकट्ठा होने पर रोक रहेगी।

कॉकरोच जनता पार्टी 20 जुलाई को संसद चलो मार्च का आयोजन करने वाली है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि ना तो ऐसे किसी भी मार्च के लिए अनुमति मांगी गई है और ना दी गई है। सोमवार को ही संसद के मॉनसून सत्र का पहला दिन है। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। पुलिस ने मार्च से पहले साफ पब्लिक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि कि अगर कोई भी मार्च में शामिल हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने कहा है बिना अनुमति प्रदर्शन करने या पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर रोक लगा दी है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, सीजेपी के संसद चलो मार्च के मद्देनजर ये साफ किया गया है कि ऐसे किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए न तो कोई अनुमति मांगी गई है और न ही दी गई है। नई दिल्ली जिले में बीएनएस की धारा 163 (पहले की CrPC की धारा 144) लागू है। इसके अनुसार, जंतर-मंतर पर तय विरोध स्थल को छोड़कर, पहले से अनुमति के बिना विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर सख्त रोक है।

पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए को होगी कार्रवाई

एडवाइजरी में कहा गया है कि 20 जुलाई से संसद का सत्र शुरू हो रहा है, इसलिए जनता और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में धारा 163 का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स पर BNS की धारा 223 और कानून के अन्य लागू प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून का सम्मान करें, किसी भी गैर कानूनी सभा या मार्च में शामिल होने से बचें और शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस बीच पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक एहतियाती इंतजाम किए गए हैं। सूत्र ने बताया, नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। जरूरी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस चौकियां बनाई गई हैं और रिजर्व बल को तैयार रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी के जरिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर, संसद मार्ग, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस, शंकर चौक और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए द्रुत कार्य बल (आरएएफ) को भी तैनात किया गया है।

भाषा से इनपुट

लेखक के बारे में

Aditi Sharmaअदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।

विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।

अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।

उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।

तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी, सीधे अप्रोच करने से इनकार!
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी, सीधे अप्रोच करने से इनकार!

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए लोकसभा में विधेयक पेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए लोकसभा में विधेयक पेश

विपक्षी सांसदों ने संसद सत्र में 'दल-बदल विरोधी कानून' पर चर्चा की मांग उठाई
अपराध

विपक्षी सांसदों ने संसद सत्र में 'दल-बदल विरोधी कानून' पर चर्चा की मांग उठाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, टिकट न होने से यात्री की विश्वसनीयता नहीं खत्म होती
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, टिकट न होने से यात्री की विश्वसनीयता नहीं खत्म होती

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

भूख हड़ताल पर क्या कहता है कानून? सोनम वांगचुक से लेकर रामदेव तक के मामले
अपराध

भूख हड़ताल पर क्या कहता है कानून? सोनम वांगचुक से लेकर रामदेव तक के मामले

भारत में पायरेसी के खिलाफ नया संरक्षण: फीफा विश्व कप 2026 के लिए डिजिटल सुरक्षा
अपराध

भारत में पायरेसी के खिलाफ नया संरक्षण: फीफा विश्व कप 2026 के लिए डिजिटल सुरक्षा

SC/ST एक्ट का दुरुपयोग: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया किरायेदारी विवाद को आपराधिक मामला
अपराध

SC/ST एक्ट का दुरुपयोग: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया किरायेदारी विवाद को आपराधिक मामला

ताज़ा ख़बरें