मऊ में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: व्यापक प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना - Mau News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mau - Mau National Lok Adalat Campaign Van Launch | Judge Sanjay Kumar Yadav मऊ में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:व्यापक प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना - कॉपी लिंक म…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mau
- Mau National Lok Adalat Campaign Van Launch | Judge Sanjay Kumar Yadav
मऊ में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:व्यापक प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना
- कॉपी लिंक
मऊ जिले में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को दीवानी न्यायालय से एक प्रचार वाहन रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चंद पांडेय और अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत वाकर शमीम रिजवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता और पैरा लीगल वालंटियर्स सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, तहसील क्षेत्रों, विकासखंडों, थाना क्षेत्रों, नगर और ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और लाभों के बारे में जागरूक करेगा।
प्रचार वाहन का निर्धारित रूट दीवानी न्यायालय से शुरू होकर गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, मतलुपुर मोड़, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील, चिरैयाकोट, रानीपुर, पुनः मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, बाल निकेतन, रोडवेज और गाजीपुर तिराहा होते हुए कचहरी तक रहेगा। इस दौरान लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के सरल, सुलभ और त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया समझाई जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने जनपदवासियों से 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का सरल, त्वरित और सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण संभव है।
उन्होंने यह भी बताया कि लंबित या प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण के इच्छुक लोग संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। प्रचार वाहनों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ-साथ निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति विधिक सहायता और न्याय से वंचित न रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ के 6 पदों के गायन पर दंड के प्रश्न को जांचने का आश्वासन दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के वेतन कटौती व अवमानना आदेश पर रोक लगाई, हिमाचल के बागवानी सचिव को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने वैध कारणों से ‘वन्दे मातरम्’ न गाने पर दंड की जाँच को स्वीकृत किया, पर गीत के पदों की संख्या का फैसला संसद के अधिकार में रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दवाओं की ऊँची कीमतों को ‘डकैती’ कहा, दवाओं पर मूल्य नियंत्रण की मांग

दिल्ली के 33 लाख मतदाताओं को SIR नोटिस: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण व फ़िल्टरिंग का निर्देश

लोक अदालत ने फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना के मुआवजा क्लेम का निपटारा; बीमा कंपनी को 2.5 लाख रुपये देने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली SIR नोटिसों को ‘मशीन‑जनित’ कहा

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के वोटर लिस्ट रिव्यू में ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नोटिस को यांत्रिक बताया
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के प्रीमियम FAR योजना पर सरकार को नोटिस जारी किया
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को मुनाफ़ा‑उपार्जन संस्था नहीं चलाने की चेतावनी
- रॉडाली बारुआ: 2026 एशियन गेम्स टैक्वांदो टीम में तुरंत प्रवेश के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से अपील
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने विजय माल्या को कोर्ट दस्तावेज़ ऑनलाइन साझा करने से रोक दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, धार्मिक कारणों से वंदे मातरम् न गाने पर कोई आपराधिक दंड नहीं
- पैत्रिक व स्व-अर्जित संपत्ति में पिता के अधिकार: एक बेटे को सब दे पाना क्या वैध?
- झारखंड हाई कोर्ट ने कहा: बिहार का शराबबंदी कानून यहाँ नहीं लागू, जब्त पिक‑अप वैन को शर्तों के साथ रिहा
- पैतृक बनाम स्व-अर्जित: पिता की सम्पत्ति विभाजन पर सुप्रीम कोर्ट की 2026 तक की दिशा‑निर्देश

