होमफैसलेजोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश - supreme court halts construction near rajasthans jojari river
फैसले

जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश - supreme court halts construction near rajasthans jojari river

जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में किसी भी निर्माण या विकास कार्य पर रोक लगा दी है। HighLigh…

24 अगस्त 2026 को 06:56 pm बजे
जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
 - supreme court halts construction near rajasthans jojari river

सौजन्य से:- Jagran

जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में किसी भी निर्माण या विकास कार्य पर रोक लगा दी है।

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी पर निर्माण रोका।

- नदी किनारे से 100 मीटर तक प्रतिबंध लागू।

- प्रदूषण और पर्यावरण क्षति पर चिंता व्यक्त की।

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजस्थान में जोजरी नदी के किनारे से 100 मीटर की दूरी के भीतर किसी भी तरह के निर्माण या विकास कार्य पर रोक लगा दी।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े एक स्वतः संज्ञान मामले में यह आदेश दिया। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की बांडी और लूनी नदियों में प्रदूषण के मुद्दे पर भी चिंता जताई थी।

बेंच ने पर्यावरण को हुए गंभीर नुकसान और नदी की पारिस्थितिकी तंत्र के बड़े पैमाने पर विनाश का जिक्र किया।

बेंच ने कहा, हमारी सोच यह है कि हाई फ्लड लाइन और जरूरी इकोलाजिकल बफर जोन तय करने और उनकी सीमाएं निर्धारित करने की वैज्ञानिक प्रक्रिया के दौरान नदी के पारिस्थितिकी को ठीक से सुरक्षित रखने के लिए एक अंतरिम, निश्चित और मापने योग्य सुरक्षा क्षेत्र बनाना जरूरी है।

इसलिए, हम यह निर्देश देते हैं कि ऊपर बताई गई गाइडलाइंस के अनुसार, नदी के किनारे से 100 मीटर की दूरी के भीतर किसी भी तरह की निर्माण या विकास गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बेंच ने कहा कि हाई फ्लड लाइन अभी वैज्ञानिक रूप से तय और चिह्नित नहीं की गई है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी
फैसले

BRICS सम्मेलन के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट 11 सितंबर को बंद, ट्रायल कोर्ट्स को तीन दिन की छुट्टी

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक
फैसले

दुमका में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला जज ने पुलिस से की समन्वय बैठक

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली विशेषज्ञ पैनल को 30 नवंबर 2026 तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश, विस्तार का अनुरोध खारिज

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की
फैसले

ताई निन्ह की जन अदालत ने 73% से अधिक दीवानी मामलों का निपटारा कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी
फैसले

कानूनी स्नातक ने नौकरी छोड़कर गृहनगर में शहद आड़ू के बाग से समृद्धि लायी

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया
फैसले

आदिवासी अधिकारों की अनदेखी: जस्टिस लोकुर ने वन‑और पंचायत अधिनियमों के गैर-प्रवर्तन को उजागर किया

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान
फैसले

ओडिशा जन कांग्रेस ने एमएमडीआर कानून के विरोध में चंडीखोल में बड़ा प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान

ताज़ा ख़बरें