राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करना पड़ेगा, कोर्ट से राहत की उम्मीद नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करना होगा, कानून विशेषज्ञ का कहना है कि कोर्ट से राहत की उम्मीद नहीं है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
'राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करना पड़ेगा', कानून विशेषज्ञ ने कहा- कोर्ट से राहत की उम्मीद नहीं
अगर 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के नोटिस के खिलाफ राबड़ी देवी कोर्ट जाएंगी तो क्या उनको राहत मिलेगी? पढ़ें पूरी खबर..
Published : June 3, 2026 at 8:57 PM IST
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगला को लेकर विवाद अभी तक थमा नहीं है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि हर हाल में बंगला खाली करना होगा, जबकि आरजेडी खाली नहीं करने पर अड़ा है और कोर्ट जाने की बात कर रहा है. वहीं, कानून के जानकार कहते हैं कि सरकार के फैसले को मानना ही पड़ेगा. अदालत जाएंगे तो कोई लाभ नहीं मिलने वाला है.
राबड़ी को घर खाली करने का नोटिस: असल में विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले साल सरकार बनी तो मंत्रियों को बंगला दिया गया. उस समय विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को भी नया बंगला अलॉट किया गया. 39 नंबर हार्डिंग रोड का बंगला राबड़ी देवी को दिया गया लेकिन पिछले 6 महीने में राबड़ी देवी ने बंगला खाली नहीं किया है.
39 नंबर हार्डिंग रोड जाएंगी राबड़ी?: जब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनी तो फिर से बंगला का आवंटन किया गया. 39 नंबर हार्डिंग रोड का बंगला राबड़ी देवी को दिया गया. साथ ही 10 सर्कुलर रोड आवास का बंगला मंत्री नंदकिशोर राम के नाम कर दिया गया. नोटिस के बावजूद राबड़ी देवी ने घर खाली करने से इंकार कर दिया. पिछले दिनों जब जब प्रशासन की टीम उनके आवास पर गई तो 15 दिनों का अल्टीमेटम देकर निकल गई.
आरजेडी ने जताया विरोध: इधर, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ता पक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया. सत्ता पक्ष के कई सांसद और नेताओं को मनमानी ढंग से बंगला देने का आरोप भी लगाया गया. हालांकि इसका जवाब भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने दिया. वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सार्वजनिक सभा में ऐलान कर दिया कि हर हाल में राबड़ी देवी को बंगला खाली करना होगा.
कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी राबड़ी: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और आरजेडी उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी का कहना है कि जो भी नियम संगत कार्रवाई होगी, हम लोग करेंगे. इस सवाल पर कि क्या कोर्ट भी जा सकते हैं? उन्होंने सीधे इसका जवाब तो नहीं दिया लेकिन कहा कि जो भी सही होगा, हम लोग करेंगे. कानून के खिलाफ कोई भी काम हम लोग करने नहीं जा रहे हैं.
अदालत से मिलेगी राहत?: सवाल उठता है कि अगर राबड़ी देवी बंगला खाली नहीं करती हैं तो उसका क्या असर होगा? अगर वह मामले को अदालत में लेकर जाती हैं तो क्या उनको राहत मिलेगी? इस पर पटना हाई कोर्ट सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार सिन्हा का कहना है कि बंगला का आवंटन सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है. ऐसे में प्रशासनिक फैसला मानना ही पड़ेगा. यदि कोर्ट में जाते हैं तो उसका लाभ मिलने वाला नहीं है.
"यह सरकार का फैसला है और एडमिनिस्ट्रेटिव फैसले को मानना ही पड़ेगा. कोर्ट में भी जाएंगे तो कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. इससे पहले तेजस्वी यादव भी बंगला को लेकर कोर्ट में गए थे लेकिन कोर्ट ने कोई दलील नहीं माना और उन पर जुर्माना भी लगा दिया."- आलोक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय
राजनीतिक मुद्दा बनाएगा आरजेडी?: इस पर राजनीतिक विशेषज्ञ प्रिय रंजन भारती का कहना है कि सरकार का फैसला है, लिहाजा हर हाल में उनको इसे मानना ही होगा. सरकार के पास ही पावर है और लुटियन जोन से लालू परिवार को हटाने की सरकार ने तैयारी कर ली है. लालू परिवार विकटिंग कार्ड खेल रहा है लेकिन आज की परिस्थितियों में इसका बहुत ज्यादा लाभ मिलने वाला नहीं है. हालांकि यह जरूर है कि 39 हार्डिंग रोड यदि उन्हें पसंद नहीं है तो दूसरे बंगले की डिमांड कर सकते हैं और शायद सरकार उस पर विचार भी कर सकती है.
"यदि पुलिस कार्रवाई की नौबत हुई तो कुछ हंगामा जरूर होगा लेकिन बहुत ज्यादा विरोध होगा, इसकी संभावना नहीं है. इससे लालू परिवार की बदनामी होगी. इसलिए लालू परिवार ऐसी कोई गलती नहीं करेगा, जिससे उनका मैसेज और खराब जाए. सरकार के फैसले से नाराजगी जरूर है लेकिन अंत में करना वही पड़ेगा जो सरकार का डिसीजन है."- प्रिय रंजन भारती, राजनीतिक विशेषज्ञ
जेडीयू ने दी नसीहत: वहीं, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भी कहना है कि राबड़ी देवी को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के नाते बंगला मिला है. इसलिए 10 सर्कुलर रोड बंगाल का मोह छोड़कर उस घर में शिफ्ट कर जाना चाहिए, जो सरकार ने विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से उनको आवंटित किया है.
ये भी पढ़ें:
Explainer: राबड़ी देवी से 10 सर्कुलर रोड आवास क्यों खाली करवाना चाहती है सम्राट सरकार?
'10 सर्कुलर रोड खाली नहीं करेंगे', बोली राबड़ी देवी- फोर्स बुलाकर खाली कराएं
'हर हाल में खाली करना ही होगा.. कोई माई का लाल नहीं..' सम्राट चौधरी का बड़ा हमला
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
तेजपाल फैसला: अदला-बदली वाले मिथक का विस्फोट और यह सवाल - पीड़िता, आप पूरी तरह से 'आदर्श पीड़िता' क्यों नहीं हुईं?

भारत में सौदेबाजी की अनैच्छिक दलील

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
ताज़ा ख़बरें
- दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार

