शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज: थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक, कोर्ट परिसर में आयोजन - Sheikhpura News
- Hindi News - Local - Bihar - Shekhapura - Sheikhpura National Lok Adalat Preparations | Police Meeting At Court शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज:थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक, कोर्ट परिसर में आयोजन - कॉप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Shekhapura
- Sheikhpura National Lok Adalat Preparations | Police Meeting At Court
शेखपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज:थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक, कोर्ट परिसर में आयोजन
- कॉपी लिंक
शेखपुरा में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लोक अदालत का आयोजन कोर्ट परिसर में होगा।
यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी के दिशा-निर्देश में हुई।
इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने की।
मामलों के निपटारे में सहयोग करने की अपील
बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करना था।
थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि वे न्यायालय से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करें, संबंधित पक्षकारों तक सूचना पहुंचाएं और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों के निपटारे में सहयोग करें।
इस अवसर पर जिला विधिक संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव और महासचिव विनोद कुमार सिंह सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निपटारे के लिए पीठों का भी गठन
चंद्रमौली यादव ने बताया कि 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय और लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन हो सके।
उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए पीठों का भी गठन किया जाना है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत
ताज़ा ख़बरें
- बिकरू के गैंग्सटर मामले में पांच अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत br - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
- आर्ट ऑफ लिविंग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने NGT का आदेश रद्द किया, जानें क्या है मामला
- US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार
- SC ने न्यायिक सेवा के लिए 3 साल की प्रैक्टिस अवधि को घटाकर 1 साल कर दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, DDA को वापस करना होगा 5 करोड़ जुर्माना
- लोक अदालत: ट्रैफिक चालान पर भारी छूट, 5-11 सितंबर तक आवेदन
- सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका में बीसीआई अध्यक्ष को हटाने की मांग, समयबद्ध चुनाव और वित्तीय ऑडिट की मांग
- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने तेज की तैयारी

