बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर सुप्रीम कोर्ट ने बिकरू गैंग्सटर मामले में 10 साल की सजा काट रहे पांच अभियुक्तों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इन अभियुक्तों को गैंगस्टर को…

सौजन्य से:- Jagran
बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर
सुप्रीम कोर्ट ने बिकरू गैंग्सटर मामले में 10 साल की सजा काट रहे पांच अभियुक्तों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इन अभियुक्तों को गैंगस्टर कोर्ट ने 23 अन्य के साथ 10 साल कारावास की सजा सुनाई थी।
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने बिकरू गैंगस्टर मामले में जमानत दी
- पांच अभियुक्तों की 10 साल की सजा निलंबित हुई
- विकास दुबे गैंग से जुड़े थे ये दोषी
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। बिकरू कांड से जुड़े गैंग्सटर मामले में 10 साल की सजा काट रहे पांच दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने 19 अगस्त को पांचों की सजा निलंबित करते हुए उनकी जमानत मंजूर कर ली है। जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सभी जेल से बाहर आ सकेंगे। गैंग्सटर कोर्ट ने इस मामले में 23 अभियुक्तों को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई थी।
चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग की थी। इस घटना में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य मुकदमे में करीब 44 लोगों को आरोपित बनाया था।
वहीं करीब 30 आरोपितों के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गैंग्सटर मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने 23 अभियुक्तों को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इनमें से कई अभियुक्त पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। इसी मामले में विष्णु पाल उर्फ जिलेदार, धर्मेंद्र द्विवेदी उर्फ हीरू दुबे, मनीष द्विवेदी उर्फ वीरू दुबे और धीरेंद्र कुमार द्विवेदी उर्फ धीरज की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। इनके साथ दोषी जहान सिंह की ओर से भी जमानत याचिका दायर की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद पांचों अभियुक्तों की जमानत याचिकाएं मंजूर कर ली और उनकी सजा निलंबित कर दी। अदालत के आदेश के बाद अब जेल में बंद पांचों दोषियों के बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। जमानत की आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया जाएगा।
जय व श्यामू की सजा हुई माफ
मामले में जय वाजपेयी व श्यामू की सुप्रीम कोर्ट से ही सजा माफ हुई थी और जमानत मिली थी। इसके चलते वह जेल से बीते माह बाहर आ चुके हैं। अब कोर्ट का आदेश आने पर पांचों की भी जेल से रिहाई हो सकती है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत

बिकरू के गैंग्सटर मामले में पांच अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत br - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
ताज़ा ख़बरें
- आर्ट ऑफ लिविंग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने NGT का आदेश रद्द किया, जानें क्या है मामला
- US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार
- SC ने न्यायिक सेवा के लिए 3 साल की प्रैक्टिस अवधि को घटाकर 1 साल कर दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, DDA को वापस करना होगा 5 करोड़ जुर्माना
- लोक अदालत: ट्रैफिक चालान पर भारी छूट, 5-11 सितंबर तक आवेदन
- सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका में बीसीआई अध्यक्ष को हटाने की मांग, समयबद्ध चुनाव और वित्तीय ऑडिट की मांग
- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने तेज की तैयारी
- सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

