हाईकोर्ट का आदेश, सड़क किनारे लगाए गए विज्ञापन बोर्ड हटाएं
झारखंड हाईकोर्ट ने सड़क किनारे लगाए गए विज्ञापन बोर्ड हटाने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि ये बोर्ड राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकते हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi
- Remove Advertisement Board: High Court
हाईकोर्ट का आदेश-विज्ञापन पट को हटाएं:अदालत ने कहा- सड़क किनारे लगाए गए बोर्ड, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकते हैं
- कॉपी लिंक
झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को झारखंड स्टेट आउटडोर एडवरटाइजिंग एसोसिएशन और आरडीएस एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग ग्रुप की याचिकाओं पर सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि रांची में सड़क और डिवाइडर पर कम ऊंचाई में लगाए गए विज्ञापन बोर्ड हर हाल में हटाएं। अदालत ने रांची नगर निगम को निर्देश दिया है कि सड़क के डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के खंभों से लगाए गए ऐसे सभी विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग और प्लेकार्ड हटाएं जो सड़क की सतह से 12 फीट से कम ऊंचाई पर हैं।
अदालत ने कहा कि इस तरह लगाए गए बोर्ड राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन सकते हैं। अदालत ने सुनवाई के दौरान मामले से जुड़े दस्तावेज के साथ दी गई तस्वीरों का भी अवलोकन किया। इसमें एक बड़ा यूनीपोल सड़क की ओर निकला हुआ था और उसका एक हिस्सा सड़क के बीच तक पहुंच गया था। अदालत ने इसे राहगीरों के लिए खतरा बताया। जबकि, सड़क के डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों पर भी लगे कुछ विज्ञापन बोर्ड इतने नीचे थे कि वहां से गुजरने वाले बाइक और स्कूटर सवारों के सिर से टकराने का खतरा था। कोर्ट ने कहा कि सड़क के बीच बिजली या स्ट्रीट लाइट के खंभों पर कम ऊंचाई में लगाए गए विज्ञापन बोर्ड ब्लाइंड स्पॉट बनता है। इसलिए ऐसे सभी बोर्ड हटाए जाएं।
नगर निगम ने होर्डिंग-मोनोपोल और यूनीपोल हटाने का दिया है निर्देश
एडवरटाइजिंग एसोसिएशन ने होर्डिंग, मोनोपोल और यूनीपोल को हटाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है कि सभी होर्डिंग को खतरनाक मानना उचित नहीं है। निगम को यह बताना चाहिए कि कौन-कौन से होर्डिंग खतरा पैदा कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान निगम की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मोनोपोल, यूनिपोल, विज्ञापन होर्डिंग, बिलबोर्ड और प्लेकार्ड वाहन चालकों का ध्यान भटका सकते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है। निगम ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा, जिसे स्वीकार कर लिया है।
निगम ने ही मोनोपोल लगाने की स्वीकृति दी
नगर निगम ने ही शहर में मोनोपोल और यूनीपोल लगाने की स्वीकृति दी है। इसके लिए विज्ञापन एजेंसियों को मनचाहा साइट देने के लिए निगम के पदाधिकारियों ने लाभ भी लिया। जब विज्ञापन एजेंसियों ने अनुमति लेकर मोनोपोल-यूनिपोल की संरचना बनाकर लगा लिया तब निगम ने उसे हटाने का निर्देश दे दिया। इससे विज्ञापन एजेंसियां सकते में हैं। निगम के इस आदेश को रद कराने की मांग को लेकर विज्ञापन एजेंसियों के एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
जेबीवीएनएल के एमडी से पोल के झूलते केबल तारों पर मांगा जवाब
झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए केबल और इंटरनेट तारों से लोगों को हो रही परेशानी पर स्वत: संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई की। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत सुनवाई के दौरान मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के रवैये पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने जेबीवीएनएल के एमडी को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
अदालत ने जेबीवीएनएल के एमडी से पूछा है कि रांची शहर में कितनी टेलीकॉम कंपनियों को केबल और इंटरनेट तार लगाने की अनुमति दी गई है। साथ ही अनुमति के तहत कितने तार लगाए गए हैं। अदालत ने इससे संबंधित विस्तृत रिपोर्ट 10 सितंबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को निर्धारित की है। मालूम हो कि शहर के सभी प्रमुख मार्ग सहित गली-मुहल्लों में बिजली के पोल पर बेतरतीब तरीके से केबल और इंटरनेट के तार लगाए गए हैं। पुरुलिया रोड, डोरंडा, मेन रोड, कचहरी रोड सहित सैकड़ों मुहल्लों में सड़क पर लटके ये तार दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत
ताज़ा ख़बरें
- बिकरू के गैंग्सटर मामले में पांच अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत br - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
- आर्ट ऑफ लिविंग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने NGT का आदेश रद्द किया, जानें क्या है मामला
- US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार
- SC ने न्यायिक सेवा के लिए 3 साल की प्रैक्टिस अवधि को घटाकर 1 साल कर दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, DDA को वापस करना होगा 5 करोड़ जुर्माना
- लोक अदालत: ट्रैफिक चालान पर भारी छूट, 5-11 सितंबर तक आवेदन
- सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका में बीसीआई अध्यक्ष को हटाने की मांग, समयबद्ध चुनाव और वित्तीय ऑडिट की मांग
- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने तेज की तैयारी

