होम›अपराध›सुप्रीम कोर्ट ने तलाक‑कस्टडी संघर्ष में POCSO के दुरुपयोग को रोकने के लिए तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तलाक‑कस्टडी संघर्ष में POCSO के दुरुपयोग को रोकने के लिए तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई

विवादित तलाक और बाल कस्टडी मामलों में जब आरोप माता‑पिता या उनके घर के सदस्य पर हो, तो सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को तुरंत गिरफ्तार न करने, बल्कि बाल मनोवैज्ञानिक व बाल कल्याण समिति की मदद से बच्चे का मूल्यांकन करने का आदेश दिया। यह उपाय दो शर्तों पर लागू होगा: आरोप का घर के भीतर होना और वैवाहिक झगड़े की मौजूदा स्थिति। अंततः गिरफ्तारी या चार्जशीट का निर्णय सभी सबूतों सहित विशेषज्ञ रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

25 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने तलाक‑कस्टडी संघर्ष में POCSO के दुरुपयोग को रोकने के लिए तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाई

सौजन्य से:- AajTak

Advertisement

तलाक और बच्चे की कस्टडी को लेकर माता-पिता के बीच चल रही लड़ाई में POCSO कानून के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने ऐसे मामलों में आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कई सुरक्षा उपाय तय किए हैं. कोर्ट ने कहा कि POCSO कानून का इस्तेमाल किसी से हिसाब बराबर करने के लिए नहीं किया जा सकता.

Advertisement

यह फैसला एक लंबे और कड़वे तलाक और कस्टडी विवाद से जुड़े मामले में आया. कोर्ट ने कहा कि जब पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा हो और बच्चे के साथ रहने वाले माता-पिता या उनके परिवार के किसी सदस्य पर POCSO का आरोप लगाया जाए, तो पुलिस को गिरफ्तारी से पहले कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे.

यह भी पढ़ें: वीरमणि POCSO केस में शांति-महेंद्र की बढ़ी मुश्किलें, पूछताछ के लिए पुलिस ने मांगी 3 दिन की कस्टडी

इन दो हालात में लागू होंगे नए नियम

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि ये सुरक्षा उपाय हर POCSO केस में लागू नहीं होंगे. इसके लिए दो शर्तें पूरी होना जरूरी है. पहली, आरोप बच्चे के माता-पिता या उनके ऐसे परिवार के सदस्य पर हो जो उसी घर में रहता है. दूसरी, बच्चे के माता-पिता के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा हो. पुलिस को पहले यह देखना होगा कि दोनों शर्तें पूरी होती हैं या नहीं. अगर दोनों हालात मौजूद हैं तो पुलिस को जल्दबाजी में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करना चाहिए.

Advertisement

बच्चे का होगा विशेषज्ञ से मूल्यांकन

कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामले में जांच अधिकारी को जिला बाल संरक्षण इकाई के जरिए बाल मनोवैज्ञानिक या काउंसलर और बाल कल्याण समिति यानी CWC के जरिए सपोर्ट पर्सन की मदद लेनी होगी. विशेषज्ञ बच्चे का मूल्यांकन करेंगे और यह देखा जाएगा कि आरोपी माता-पिता या परिवार के सदस्य द्वारा बच्चे के साथ यौन शोषण किए जाने को लेकर 'विश्वास करने का आधार' है या नहीं. इस दौरान यह भी ध्यान रखना होगा कि बच्चे पर किसी तरह का दबाव न पड़े और उसे बार-बार पूछताछ या परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: पटियाला NSNIS में साइकिलिंग कोच पर POCSO एक्ट के तहत FIR, नाबालिग खिलाड़ी से रेप का आरोप

जांच बंद नहीं होगी, गिरफ्तारी पर फैसला बाद में

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि बच्चे का मूल्यांकन कराने का मतलब यह नहीं है कि POCSO आरोपों की जांच रोक दी जाएगी. विशेषज्ञ की रिपोर्ट जांच का हिस्सा होगी और गिरफ्तारी या चार्जशीट पर फैसला लेते समय इसे दूसरे सबूतों के साथ देखा जाएगा. गिरफ्तारी करनी है या नहीं, इसका अंतिम फैसला जांच अधिकारी को सभी हालात पर विचार करने के बाद लेना होगा.

कोर्ट ने कहा कि POCSO कानून बच्चों की सुरक्षा के लिए है और इसकी गंभीरता कम नहीं की जा सकती. लेकिन तलाक और कस्टडी की लड़ाई में इसके गलत इस्तेमाल से बच्चे और आरोपी, दोनों को नुकसान हो सकता है. इसी संतुलन को बनाए रखने के लिए ये सुरक्षा उपाय तय किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!

Advertisement

Latest News in Hindi »

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस पूजा सिंघल के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर दायर दख़ल को खारिज कर मुकदमा जारी रखने का फैसला किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस पूजा सिंघल के मनी लॉन्ड्रिंग केस पर दायर दख़ल को खारिज कर मुकदमा जारी रखने का फैसला किया

ब्रीजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर चार महिला पहलवानों ने दायर की अपील, निचली अदालत के सबूत‑नज़रअंदाज़ी को चुनौती
अपराध

ब्रीजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर चार महिला पहलवानों ने दायर की अपील, निचली अदालत के सबूत‑नज़रअंदाज़ी को चुनौती

दिल्ली हाई कोर्ट ने मेटा को आदेश: महिला की AI‑डिफेक इमेज हटाओ, सीजेपी कार्यकर्ताओं को नोटिस
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट ने मेटा को आदेश: महिला की AI‑डिफेक इमेज हटाओ, सीजेपी कार्यकर्ताओं को नोटिस

बृजभूषण सिंह के बरी होने पर चार कुश्ती धड़कों ने दिल्ली कोर्ट में दायर की चुनौती
अपराध

बृजभूषण सिंह के बरी होने पर चार कुश्ती धड़कों ने दिल्ली कोर्ट में दायर की चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा को नोटिस दिया, तरुण तेजपाल ने यौन अपराध की सजा को चुनौती
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने गोवा को नोटिस दिया, तरुण तेजपाल ने यौन अपराध की सजा को चुनौती

दिल्ली हाई कोर्ट ने गहनफेक चित्रों के मामले की आज तात्कालिक सुनवाई को स्वीकृति दी
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट ने गहनफेक चित्रों के मामले की आज तात्कालिक सुनवाई को स्वीकृति दी

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने चाकू से घायल करने के मामले में निचली अदालत का निर्णय कायम किया
अपराध

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने चाकू से घायल करने के मामले में निचली अदालत का निर्णय कायम किया

नंदिग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अस्थायी सुरक्षा रद्द, सभी पर समान कानून लागू
अपराध

नंदिग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अस्थायी सुरक्षा रद्द, सभी पर समान कानून लागू

ताज़ा ख़बरें