होमवकीललखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में गड्ढे और भ्रष्टाचार के आरोप: न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा
वकील

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में गड्ढे और भ्रष्टाचार के आरोप: न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में कथित भ्रष्टाचार और गड्ढे पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई और परिवहन विभाग को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

15 अगस्त 2026 को 08:56 am बजे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में गड्ढे और भ्रष्टाचार के आरोप: न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Kanpur Expressway Corruption Case | Allahabad High Court Notice

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे में गड्ढे, भ्रष्टाचार के आरोप:हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

- कॉपी लिंक

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और एक्सप्रेस वे शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद जगह-जगह सड़क टूटने के आरोपों पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई और प्रदेश के परिवहन विभाग को याचिका में लगाए गए आरोपों पर बिंदुवार जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में कहा गया है कि लगभग 4700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे के चालू होने के मात्र 26 दिन के भीतर ही 74 स्थानों पर गड्ढे हो गए या सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।

याची ने निर्माण में कथित भारी भ्रष्टाचार की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने का अनुरोध किया गया है। याचिका में एक्सप्रेस वे पर वसूले जा रहे अधिक टोल टैक्स का मुद्दा भी उठाते हुए इसे कम करने की मांग की गई है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने के फैसले पर सवाल उठे
वकील

कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने के फैसले पर सवाल उठे

भारत में पहली बार: अदालत का डाउनटाइम ट्रैकर लाइव हुआ
वकील

भारत में पहली बार: अदालत का डाउनटाइम ट्रैकर लाइव हुआ

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
वकील

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी
वकील

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी
वकील

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?
वकील

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया
वकील

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

ताज़ा ख़बरें