होममुकदमेडीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो सितंबर तक टाली
मुकदमे

डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो सितंबर तक टाली

डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो सितंबर तक टाली सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति से जुड़े जनहित याचिका पर सुनवाई 2 सितंबर तक टाल दी। याचिका में आरोप है कि ओडिशा सरकार सुप्रीम कोर्ट के पूर्…

18 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो सितंबर तक टाली

सौजन्य से:- Hindustan

डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई दो सितंबर तक टाली

सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति से जुड़े जनहित याचिका पर सुनवाई 2 सितंबर तक टाल दी। याचिका में आरोप है कि ओडिशा सरकार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्देशों का उल्लंघन कर रही है। राज्य सरकार ने पीआईएल पर अपना जवाब दाखिल किया, लेकिन वह अभी अदालत के रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति से जुड़ी जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई दो सितंबर तक टाल दी। याचिका में आरोप लगाया गया कि ओडिशा सरकार 2006 के प्रकाश सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन कर रही है। याचिका के अनुसार, राज्य सरकार डीजीपी पद के संभावित उम्मीदवारों की सूची में एक कनिष्ठ अधिकारी को शामिल करने की कोशिश कर रही है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को ओडिशा सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि राज्य सरकार ने पीआईएल पर अपना जवाब दाखिल कर दिया।

पीठ ने कहा कि राज्य सरकार का जवाब अभी अदालत के रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि वह राज्य सरकार के जवाब को पढ़ना चाहते हैं। इसके बाद पीठ ने याचिका पर सुनवाई दो सितंबर तक टाल दी।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को
मुकदमे

Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर
 - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
मुकदमे

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र
मुकदमे

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत

ताज़ा ख़बरें