'सदन में बने ऐसा कड़ा कानून, जिससे कोई छात्र ठगा न जाए', अनशन खत्म कर बोले छात्र नेता देवेंद्र महतो
Sign In Advertisement X झारखंड सरकार ने TDPL से जुड़ी JPSC CGL सहित सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मामले के सभ…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
झारखंड सरकार ने TDPL से जुड़ी JPSC CGL सहित सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं को देखते हुए TDPL से जुड़ी हर चीज को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. इसमें आयोजित परीक्षाएं, जारी किए गए नतीजे, चयनित और परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के साथ-साथ TDPL की ओर से की गई अन्य सभी गतिविधियां शामिल हैं.
इस फैसले के बाद आजतक से बातचीत में अनशन कर रहे देवेंद्र मेहतो ने सरकार से ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की, जिसमें पेपर लीक, धांधली और पैरवी के आधार पर नौकरी मिलने की कोई गुंजाइश न हो. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी कई परीक्षाएं रद्द होते और मामलों की जांच होते देखी हैं. साथ ही उन्होंने अपना भूख हड़ताल समाप्त कर दिया है.
देवेंद्र मेहतो ने कहा कि उन्हें सिर्फ पेपर रद्द करने या जांच से संतोष नहीं है, बल्कि सरकार से इस बात की गारंटी चाहिए कि आगे पेपर लीक न हो. उन्होंने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया के लिए ऐसा मजबूत सिस्टम बनाया जाए, जिससे परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी तरह की धांधली न हो.
JSSC-CGL रद्द होने के बाद सोनम वांगचुक से मिले देवेंद्र नाथ महतो
Advertisement
रांची में JSSC-CGL परीक्षा और TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द करने के मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से बातचीत की. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सोनम वांगचुक से प्रेरणा और मार्गदर्शन लेकर छात्रों ने यह लड़ाई लड़ी. उन्होंने बताया कि भूख हड़ताल के 16वें दिन और आंदोलन के 23वें दिन सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं.
जताया आभार
नेता देवेंद्र नाथ महतो ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों के मुद्दों को गंभीरता से लिया और उनकी मांगों को पूरा किया. महतो ने कहा कि मामले की जांच सावधानी से की जा रही है और इसमें शामिल भ्रष्ट लोगों को पकड़ा जा रहा है. जांच एजेंसियां इन गिरोहों के असली सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.
JSSC-CGL परीक्षा और TDPL की ओर से कराई गई सभी परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि छात्र जांच में सहयोग करेंगे और भ्रष्ट व्यवस्था को जड़ से खत्म करने की कोशिश का समर्थन जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि जब उनकी समस्याओं का समाधान और मांगें पूरी हो जाएंगी, तो आगे विरोध करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Advertisement
आधिकारिक नोटिस का इंतजार
महतो ने कहा कि फिलहाल वे आधिकारिक नोटिस का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई बार CBI या CID जांच के आदेश होते और बाद में रद्द होते देखे हैं. इसलिए उन्हें ऐसा सिस्टम चाहिए, जिसकी सरकार गारंटी दे सके कि भविष्य में पेपर लीक और धांधली दोबारा नहीं होगी. उन्होंने कहा कि छात्र सरकार के इस प्रयास में सहयोग करेंगे और उम्मीद करते हैं कि सरकार भी आगे इसी तरह उनका समर्थन करती रहेगी.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट से आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को बड़ी राहत, 5 करोड़ का जुर्माना रद्द

राष्ट्रीय सभा राज्य बजट कानून और सार्वजनिक निवेश कानून को एकीकृत करने की दिशा पर चर्चा करती है।

'श्रमिक सुरक्षा कमजोर होने का खतरा': सुप्रीम कोर्ट ने बदली उद्योग की परिभाषा, कांग्रेस ने उठाए सवाल; क्या कहा?

राष्ट्रीय विधानसभा अचल संपत्ति व्यवसाय संबंधी कानून में संशोधन के मसौदे की सामग्री को स्पष्ट करने का काम जारी रखे हुए है।

सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2027 तक सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षाओं के लिए पूर्व अभ्यास की आवश्यकता को माफ कर दिया

लद्दाख के लिए हाई कोर्ट बेंच को मंजूरी; केंद्र ने संवैधानिक सुरक्षा उपायों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की

'पाकिस्तान एक ख़राब टीम': इंग्लैंड के पूर्व महान खिलाड़ी ने दिया दो टूक फैसला

झारखंड HC ने सोरेन सरकार द्वारा 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी
ताज़ा ख़बरें
- वनशक्ति का फैसला संतुलित और व्यावहारिक है
- भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में नई उच्च न्यायालय पीठ को मंजूरी दे दी
- अब कोई पेपर लीक नहीं, NTA को UPSC की तर्ज पर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट चाहता है फूल प्रूफ प्लान
- हरियाणा: रंजिश के चलते युवक पर सोते समय फेंका तेजाब, अदालत ने दोषी को सुनाई 10 साल की सजा - fatehabad acid attack man gets 10 years for attacking youth
- कैबिनेट ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने को मंजूरी दी
- एक कमजोर कानूनी आधार
- राष्ट्रीय गुणवत्ता पुरस्कार पर विचार करते समय कानून का अनुपालन एक अनिवार्य शर्त है।
- राज्य बजट कानून का मसौदा तैयार करना: बाधाओं को दूर करने और बजटीय अनुशासन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना।

