होम›अपराध›टोक्यो और पेरिस के वैज्ञानिकों को 2026 रसायन विज्ञान नोबेल, असममित संश्लेषण में नई खोज
अपराध

टोक्यो और पेरिस के वैज्ञानिकों को 2026 रसायन विज्ञान नोबेल, असममित संश्लेषण में नई खोज

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस के किंसो सोई और पेरिस विश्वविद्यालय के हेनरी कगोन को दिया गया। उनका शोध असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन‑लीनियर प्रभावों और ऑटोकेटालिसिस की भूमिका को उजागर करता है, जिससे अणु के एक ही रूप को चुनने की प्रक्रिया स्पष्ट हुई।

7 अक्टूबर 2026 को 12:04 pm बजे
टोक्यो और पेरिस के वैज्ञानिकों को 2026 रसायन विज्ञान नोबेल, असममित संश्लेषण में नई खोज

सौजन्य से:- DW.com

किंसो सोआई और हेनरी कगों को केमिस्ट्री का नोबेल

प्रकाशित ७ अक्टूबर २०२६आखिरी अपडेट ७ अक्टूबर २०२६आज दिनभर की सभी खबरों और अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें. हम आपके लिए देश और दुनिया के साथ राजनीति, खेल, विज्ञान और दिनभर की तमाम खबरों से जुड़े लाइव अपडेट के साथ हाजिर हैं. बस हमारे साथ बने रहें.

आपके लिए अहम जानकारी

2026 का केमिस्ट्री नोबेल: कैसे प्रकृति चुनती है अणुओं का सिर्फ एक रूप, मिला जवाब

बिना समय मांगे पहुंचे सांसद, ईसीआई ने जताई आपत्ति

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई कप्तान

रेप वीडियो और सेक्सुअल डीपफेक रखना और शेयर करना होगा अपराध, जर्मनी पारित कर सकता है नया कानून

चीन ने की फ्रांस और जर्मनी के ईयू को दिए प्रस्ताव की कड़ी निंदा

चीन ने की फ्रांस और जर्मनी के ईयू को दिए प्रस्ताव की कड़ी निंदा

यूरोपीय संघ में अनुचित व्यापारिक गतिविधियों से निपटने के लिए जर्मनी और फ्रांस के नए उपायों की मांग पर चीन ने प्रतिक्रिया दी. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, “संरक्षण यूरोपीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा क्षमता नहीं बढ़ा सकता.” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे उपायों से दूसरों को नुकसान होगा. किसी को कोई निजी फायदा होने की संभावना कम ही है.

बीजिंग सम्मेलन से पहले बढ़ा ईयू और चीन का व्यापारिक तनाव

चीन ने जर्मनी और फ्रांस से मुक्त बाजार के प्रति प्रतिबद्ध रहने और विश्व व्यापार संगठन के नियमों का पालन करने की अपील की. जर्मन चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स और फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों ने सोमवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेय लाएन को लिखे पत्र में कहा कि बाजार में अनुचित व्यापारिक गतिविधियां यूरोपीय कंपनियों को कमजोर कर रही है और दूसरे देशों पर यूरोप की निर्भरता बढ़ा रही हैं. हालांकि, उन्होंने इस पत्र में किसी विशेष देश का नाम नहीं लिखा था.

इससे बचने के लिए उन्होंने दो नए सुझाव दिए. पहला, सप्लाई चेन में विविधता ताकि किसी एक देश पर अधिक निर्भरता ना हो. दूसरा, एक ऐसी प्रक्रिया तैयार करने की बात कही गई, जिससे किसी देश को यूरोपीय संघ की मार्केट से तेजी से बाहर किया जा सके, अगर उसकी व्यापारिक गतिविधियां यूरोपीय बाजार के हित में ना हो.

यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों में भारत और चीन भी शामिल

यूरोपीय संघ के ट्रेड कमिश्नर 7 अक्टूबर को दो दिन के दौरे के लिए चीन रवाना हुए. इस दौरान होने वाली बातचीत में चीन के साथ व्यापारिक संबंधों को संतुलित करने और ईयू के चीन के साथ लगातार बढ़ रहे व्यापार घाटे पर चर्चा होगी. फिलहाल ईयू का चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़कर एक अरब यूरो प्रतिदिन तक पहुंच गया है.

जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को जुटेंगे युवा, सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को दी सूचना

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस को औपचारिक सूचना दे दी है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि उन्होंने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस अधिकारियों को पत्र सौंपा और प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात प्रबंधन में सहयोग का अनुरोध किया.

मीडिया से बातचीत में दास ने कहा कि दिल्ली समेत देशभर से बड़ी संख्या में युवा जंतर मंतर पर जुटेंगे. उनके अनुसार, यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा. उन्होंने दावा किया कि युवाओं के बीच वोटों की कथित हेराफेरी और मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने को लेकर चिंता बढ़ रही है.

सौरव दास ने बताया कि पुलिस ने सूचना प्राप्त कर ली है और आयोजन से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस सहयोग करेगी.

2026 का केमिस्ट्री नोबेल: कैसे प्रकृति चुनती है अणुओं का सिर्फ एक रूप, मिला जवाब

टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस के किंसो सोआई और यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस के हेनरी कगों को बुधवार को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई. दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकेटालिसिस की खोज के लिए सम्मानित किया गया है.

"भूतिया" कणों को पकड़ने वाले प्रोफेसर हालजन को फिजिक्स का नोबेल

दोनों वैज्ञानिकों के काम ने यह समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कि रासायनिक प्रतिक्रियाओं में छोटे शुरुआती अंतर किस तरह बढ़कर बड़े और नियंत्रित परिणाम पैदा कर सकते हैं. उनकी खोज ने एक पुराने वैज्ञानिक रहस्य को समझने में मदद की. कुछ अणु जैसे अमीनो एसिड मुख्य रूप से दो रूप में पाए जाते हैं, जो बिल्कुल एक-दूसरे की तरह दिखते हैं, जैसे बायां और दायां हाथ. लेकिन हमारी कोशिकाओं में प्रोटीन के तौर पर इन दो रूपों में से सिर्फ एक ही पाया जाता है, जबकि दूसरा रूप प्रकृति में बहुत कम पाया जाता है. वैज्ञानिकों ने अपने शोध से इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश की है.

विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए पीएम मोदी बोले- "हम करके रहेंगे"

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 7 अक्टूबर को कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हर हाल में पूरा किया जाएगा. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम में उन्होंने 25 वर्ष के अपने निरंतर प्रशासनिक नेतृत्व को याद करते हुए कहा, “हम करेंगे, हम करेंगे, हम करेंगे.”

मोदी ने बुधवार को लगातार सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए. पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और उसके बाद केंद्र में.

प्रधानमंत्री ने 2001 के भुज भूकंप, चंद्रयान मिशन और कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने उन्हें पुनर्निर्माण, असफलता से उबरने और सामूहिक राष्ट्रीय चेतना का महत्व समझाया. उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल बीते वर्षों को याद करने का नहीं, बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के नए संकल्प का है.

इस दौरान उन्होंने कई जरूरी सुधारों और चुनाव आयोग जैसे विवाद का जिक्र नहीं किया.

रेप वीडियो और सेक्सुअल डीपफेक रखना और शेयर करना होगा अपराध, जर्मनी पारित कर सकता है नया कानून

ऑनलाइन शोषण पर लगाम लगाने के लिए जर्मनी कानून को और सख्त करने की तैयारी कर रहा है. नए कानून के तहत रेप वीडियो रखना, बनाना और शेयर करना अपराध बनाया जा सकता है. इसके साथ ही बिना अनुमति बनाए गए सेक्सुअल डीपफेक और किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल करना भी अपराध के दायरे में आ सकता है.

पेश किए गए विधेयक पर बुधवार को कैबिनेट में चर्चा होनी है. प्रस्तावित कानून का मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यमों से होने वाली यौन हिंसा, निजता के उल्लंघन और पहचान के दुरुपयोग को रोकना है. मौजूदा जर्मन कानून के तहत रेप के वीडियो को अपने पास रखना या बनाना हर परिस्थिति में अपराध नहीं माना जाता. वीडियो किस तरह बनाया गया, उसमें क्या दिखाया गया है और उसे किस व्यक्ति को भेजा गया, इस व्याख्या के आधार पर तय होता है कि अपराध हुआ है या नहीं.

जर्मनी: यौन हिंसा के खिलाफ सड़कों पर उतरी हजारों की भीड़

प्रस्तावित कानून से सेक्सुअल डीपफेक के खिलाफ कार्रवाई आसान हो सकती है. ऐसा कंटेंट जिसमें कोई व्यक्ति नग्न या यौन गतिविधि में शामिल दिखाई दे, उसे अपराध के दायरे में लाया जा सकता है. साथ ही, किसी की व्यक्तिगत/ चोरी-छिपे तस्वीर लेना या वीडियो बनाना और उसे शेयर करना भी अपराध होगा.

प्रस्तावित कानून में फेक प्रोफाइल और पहचान के दुरुपयोग को लेकर भी प्रावधान बनाया गया है. अगर कोई व्यक्ति किसी की नकली प्रोफाइल बनाकर उसकी छवि को नुकसान पहुंचाता है, तो यह भी अपराध के दायरे में आ सकता है. 7 अक्टूबर को इस विधेयक पर जर्मन कैबिनेट की चर्चा के बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी.

अमेरिका को उत्तर कोरिया की चेतावनी

उत्तर कोरिया ने ताइवान को लेकर अमेरिका की सैन्य मदद और हथियारों की बिक्री की आलोचना की है. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए ने बुधवार को कहा कि अमेरिका की नीति ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा रही है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचा रही है.

किम के साथ नहीं हुई ट्रंप की मुलाकात: अमेरिकी राष्ट्रपति का हुआ अपमान?

केसीएनए में प्रकाशित एक टिप्पणी में उत्तर कोरियाई अंतरराष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक किम म्योंग चोल के हवाले से अमेरिकी नीति की आलोचना की गई. टिप्पणी में ताइवान में अमेरिकी लड़ाकू विमानों की मौजूदगी को लेकर भी अमेरिका को चेतावनी दी गई. उत्तर कोरिया ने कहा कि अमेरिका को दो बार सोचना चाहिए कि क्या वह ताइवान की सुरक्षा के लिए चीन के साथ सीधे टकराने और उसके संभावित परिणामों से निपटने के लिए तैयार है.

युद्धबंदी सैनिकों को दक्षिण कोरिया को क्यों सौंपा गया? दक्षिण कोरिया में अब उनके साथ क्या होगा?

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ताइवान को अमेरिका से नए लड़ाकू विमानों की डिलीवरी शुरू हुई है. 2019 में ऑर्डर किए गए 66 विमानों में से शुरुआती दो विमान पिछले सप्ताह ताइवान पहुंचे. उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने जून में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात के दौरान ‘वन चाइना’ सिद्धांत के प्रति पूर्ण समर्थन जताया था.

बीते दिनों किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जन्मदिन की बधाई दी और रूस के लिए अपना समर्थन जताया था. साल 2024 से रूस और उत्तर कोरिया के बीच सैन्य एवं रणनीतिक संबंधों में तेजी से मजबूती आई है. दोनों देशों ने जून 2024 में एक पारस्परिक रक्षा समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे.

आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगे हो सकते हैं लोन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की वृद्धि करने का एलान किया. इसके साथ ही नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत कर दिया गया है. आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद यह फैसला घोषित किया गया. फरवरी 2023 के बाद केंद्रीय बैंक ने पहली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है.

आरबीआई ने यह कदम वैश्विक अनिश्चितताओं और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच देश की अर्थव्यवस्था और महंगाई को काबू में रखने के लिए उठाया है.

रेपो रेट में इस बढ़ोतरी से बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ने से मासिक किस्तें (ईएमआई) महंगी हो सकती हैं.

महंगाई के आंकड़े भी आरबीआई की चिंता को बढ़ा रहे हैं. अगस्त में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई थी, जो जुलाई में 4.45 प्रतिशत थी. इसके अलावा अल नीनो प्रभाव और कम बारिश के कारण रबी फसल उत्पादन पर भी जोखिम बना हुआ है.

रूस में प्लेग की आशंका, यूरोपीय संघ मीटिंग का एजेंडा

रूस के साइबेरिया क्षेत्र के इरकुत्स्क में एक प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट की 28 वर्षीय महिला वैज्ञानिक की मौत के बाद बीमारी को लेकर सवाल बढ़ गए हैं. रूसी अधिकारियों ने प्लेग संक्रमण से इनकार किया है और मौत की वजह अज्ञात कारणों से हुआ निमोनिया बताई है. हालांकि, मृतक के संपर्क में आए करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया और संस्थान के 60 से अधिक कर्मचारियों को परिसर के भीतर ही सीमित किया गया.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, रूस ने उसे बताया है कि इरकुत्स्क में हाल में प्लेग का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. अधिकारियों ने संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें निगरानी में रखा और उनकी जांच की. रूस के अनुसार, इन लोगों में किसी हाई-रिस्क रोगजनक की पुष्टि नहीं हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने कहा कि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि महिला को गंभीर निमोनिया किस कारण हुआ.

ब्लैक डेथ ने क्यों मचाया था तांडव?

रिपोर्टों के मुताबिक, इरकुत्स्क और नजदीकी इलाकों में कई अस्पतालों पर प्रतिबंध लगाए गए. इनमें बच्चों का अस्पताल और एक मैटरनिटी अस्पताल भी शामिल था. महिला का इलाज जिस अस्पताल में हुआ, उसे भी क्वारंटीन किया गया. यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मामले को बुधवार सुबह होने वाली मीटिंग में अपनी चर्चा के एजेंडे में शामिल किया है.

यूरोपीय संघ की गंभीर विदेशी स्वास्थ्य खतरों का आकलन करने वाली हेल्थ सिक्योरिटी कमेटी की बुधवार सुबह ब्रसेल्स में बैठक हो रही है. यूरोपीय आयोग के एक प्रवक्ता ने यूरो न्यूज से बातचीत में कहा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि रूस की घटना हेल्थ सिक्योरिटी कमेटी के एजेंडे में होगी.”

मेसी का भावुक विदाई मैच, आंखों में आंसू और दिल में गर्व

विश्व फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी ने मंगलवार को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेलते हुए 21 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को विदाई दी. मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में 85 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया, लेकिन इस रात का असली केंद्र मेसी का अलविदा था.

39 वर्षीय मेसी ने अपने 208वें और अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एक गोल करने के साथ एक गोल में सहायता भी दी. मैच के दौरान कई बार उनकी आंखें नम हो गईं. मैदान पर उतरते समय उनके साथ उनके बच्चे थे, जबकि पत्नी एंटोनेला और मां वीआईपी बॉक्स से इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनीं.

मेसी और वर्ल्डकप की मिट गई दूरियां

मैच के 10वें मिनट में खेल रोककर पूरे स्टेडियम ने मेसी के सम्मान में तालियां बजाईं. अंतिम सीटी के बाद ड्रोन शो के जरिए उनके शानदार करियर को सलाम किया गया.

विदाई भाषण में मेसी ने कहा, “अर्जेंटीना की जर्सी पहनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. मैं हमेशा खेलना चाहता था, लेकिन अब मुझे लगता है कि यही सही समय है.”

जुदाई से पहले मेसी ने बनाया जादुई रिकॉर्ड

विश्व कप 2022 का खिताब दिलाने वाले मेसी ने अपने करियर में अर्जेंटीना को एक विश्व कप और दो कोपा अमेरिका ट्रॉफियां दिलाईं. अंतरराष्ट्रीय मैदान से उनके जाने के साथ एक सुनहरे युग का अंत हो गया.

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई कप्तान

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार रात घोषणा की कि स्मृति मंधाना स्थायी रूप से उनकी जगह लेंगी. मंधाना पहले भी अलग-अलग फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुकी हैं. अब वह फुल-टाइम व्हाइट-बॉल कप्तान होंगी. इससे पहले स्मृति 18 टी20 और 4 वनडे मैचों में भारत की कमान संभाल चुकी हैं.

स्मृति पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रही हैं और सभी फॉर्मेट में टीम की प्रगति में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है. एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के नाते, उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है. हाल ही में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2024 और 2026 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब जिताया.

बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "2013 से भारतीय टीम का हिस्सा रहीं स्मृति इस भूमिका के लिए काफी अनुभव लेकर आई हैं. अब वह टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी संभालेंगी, क्योंकि टीम एक नए दौर में प्रवेश कर रही है और हाल के वर्षों में हुई प्रगति को आगे बढ़ा रही है."

अपनी नियुक्ति पर स्मृति मंधाना ने कहा, "भारत का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना एक बहुत ही खास सम्मान है. भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा बहुत मायने रखता है, और अब टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत कीमती है."

बिना समय मांगे पहुंचे सांसद, ईसीआई ने जताई आपत्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को विपक्षी सांसदों के मार्च और मुलाकात को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रेस नोट जारी किया है. आयोग ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 240 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल की ओर से मिलने की मांग प्रोटोकॉल के खिलाफ थी और इसके लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया.

आयोग ने अपने प्रेस नोट में बताया कि मंगलवार को दिन में कुछ राजनीतिक दलों के निर्वाचन आयोग की ओर मार्च के दौरान मीडिया के माध्यम से पता चला कि कुछ सांसद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोग से मिलना चाहते हैं. आयोग ने स्पष्ट किया कि मंगलवार शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने प्रतिनिधियों या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से निर्वाचन आयोग से बैठक के लिए समय नहीं मांगा था.

प्रेस नोट के अनुसार, शाम लगभग 4 बजे दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलना चाहता है और ज्ञापन सौंपना चाहता है.

ईसीआई ने कहा कि वर्ष 2025 में राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के लिए एक प्रक्रिया निर्धारित की गई थी. इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों को दी गई है और सभी दल इसी प्रक्रिया का पालन करते हैं. नियम के अनुसार जब भी किसी राजनीतिक दल का प्रतिनिधिमंडल या कई दलों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलना चाहता है तो वह अपने विधिवत अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से आयोग से मिलने का समय मांगता है. इसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से तय किए गए समय पर मुलाकात होती है.

भारत: विरोध प्रदर्शन के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू

जब निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे के बाद सांसदों के उपरोक्त मुलाकात के प्रस्ताव पर विचार कर रहा था तो उन्हें दिल्ली पुलिस के डीसीपी के द्वारा बताया गया कि जिस बैठक की मांग की जा रही थी, वह 240 सांसदों के समूह के साथ होनी थी और बैठक का प्रस्तावित स्थान संसद भवन 'एनेक्सी' था. निर्वाचन आयोग ने विचार किया कि यह अनुरोध असामान्य है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि प्रोटोकॉल के अनुसार ऐसी मुलाकात भारत निर्वाचन आयोग के परिसर में ही होती है, संसद भवन एनेक्सी में नहीं.

एसआईआर पर विवाद बढ़ा तो चुनाव आयोग ने बदल दी अपनी रणनीति

आयोग ने बताया कि गतिरोध को टालने के लिए ईसीआई ने एक अभूतपूर्व कदम का प्रस्ताव दिया था. प्रस्ताव था कि सांसदों का ज्ञापन लेने के लिए आयोग के सबसे वरिष्ठ कार्यरत अधिकारी को बैठक स्थल पर भेजा जा सकता है. हालांकि, इस अनुरोध को भी सांसदों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया.

अंत में ईसीआई ने कहा कि वह देश की संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करता है और अपने स्वयं के प्रोटोकॉल और परंपराओं का भी सम्मान करता है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में याचिका: न्यायाधीश शर्मा ने बेटे का ईसीआई के साथ संबंध खुलासा नहीं किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में याचिका: न्यायाधीश शर्मा ने बेटे का ईसीआई के साथ संबंध खुलासा नहीं किया

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को चपरासी की दस साल पुरानी पेंशन न मिलने पर जवाबदेही की माँग
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को चपरासी की दस साल पुरानी पेंशन न मिलने पर जवाबदेही की माँग

एनसीबी की दो यूनिटों में तालमेल की कमी पर न्यायालय ने नाराज़गी जताई
अपराध

एनसीबी की दो यूनिटों में तालमेल की कमी पर न्यायालय ने नाराज़गी जताई

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत में दखल नहीं किया, राज्य को हाईकोर्ट में दलील पेश करने की अनुमति दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत में दखल नहीं किया, राज्य को हाईकोर्ट में दलील पेश करने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार की याचिका खारिज की, नंदिग्राम के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार की याचिका खारिज की, नंदिग्राम के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट ने विवो इंडिया के वित्त निदेशक को बैंकोक यात्रा की अनुमति दी, चार दिन के लिए LOC को निलंबित किया
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट ने विवो इंडिया के वित्त निदेशक को बैंकोक यात्रा की अनुमति दी, चार दिन के लिए LOC को निलंबित किया

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय को बंदी पूछताछ से परहेज़ का आदेश दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय को बंदी पूछताछ से परहेज़ का आदेश दिया

दिल्ली पुलिस को बॉडी‑कैमरा लगवाने का अनुरोध खारिज, हाई कोर्ट ने कहा ‘कोई अस्पष्ट क्षेत्र नहीं’
अपराध

दिल्ली पुलिस को बॉडी‑कैमरा लगवाने का अनुरोध खारिज, हाई कोर्ट ने कहा ‘कोई अस्पष्ट क्षेत्र नहीं’

ताज़ा ख़बरें