फेशियल रिकग्निशन के प्रयोग की सावधानी: मतदाता डेटा सुरक्षा के लिए कानूनी व्यवस्था की मांग
शामली की आजाद अधिकार सेना ने चुनावों में फेशियल रिकग्निशन तकनीक के प्रयोग पर मतदाता डेटा की सुरक्षा की मांग की। पार्टी ने स्पष्ट कानूनी व्यवस्था, तकनीकी विश्वसनीयता और नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा की मांग की।

सौजन्य से:- Hindustan
फेशियल रिकग्निशन तकनीक के प्रयोग पर स्पष्ट कानून और मतदाता डेटा सुरक्षा की मांग
शामली की आजाद अधिकार सेना ने चुनावों में फेशियल रिकग्निशन तकनीक के प्रयोग पर स्पष्ट कानूनी व्यवस्था और मतदाताओं की निजता की सुरक्षा की मांग की है। पार्टी ने ज्ञापन में इस तकनीक की सटीकता, विश्वसनीयता और नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा के संग्रह तथा भंडारण के लिए नीति बनाने की भी अपील की।
शामली। आजाद अधिकार सेना की जिला शामली इकाई ने चुनावों में फेशियल रिकग्निशन तकनीक के प्रयोग को लेकर स्पष्ट वैधानिक व्यवस्था, मतदाताओं की निजता और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा की मांग उठाई है। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश विनोद गौत्रा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग उपयोगी हो सकता है, लेकिन फेशियल रिकग्निशन तकनीक का संबंध सीधे तौर पर नागरिकों की निजता, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा और मतदान के अधिकार से जुड़ा हुआ है।
इसलिए इसके प्रयोग से पहले स्पष्ट कानूनी आधार, तकनीकी विश्वसनीयता और जवाबदेही की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। पार्टी पदाधिकारियों ने मांग की कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए तथा इसकी सटीकता और विश्वसनीयता को सार्वजनिक किया जाए। साथ ही किसी मतदाता को केवल तकनीकी त्रुटि के आधार पर मतदान से वंचित नहीं किया जाए और ऐसी स्थिति में तत्काल वैकल्पिक सत्यापन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन में मतदाताओं के व्यक्तिगत डेटा के संग्रह, भंडारण, उपयोग और समाप्ति को लेकर स्पष्ट नीति सार्वजनिक करने की मांग भी की गई। पार्टी ने कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद एकत्र किए गए डेटा को निर्धारित समय सीमा में नष्ट किया जाना चाहिए तथा मतदाताओं की जानकारी को पुलिस, खुफिया एजेंसियों या अन्य सरकारी एवं निजी संस्थाओं के साथ साझा करने के संबंध में स्पष्ट कानूनी प्रावधान बनाए जाने चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष ओमबीर कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अंकित कश्यप, जिला महासचिव युनुस, मुकेश कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

