राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रणनीति तैयार किया गया
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रणनीति तैयार किया गया पेज चार की बॉटम खबर पेज चार की बॉटम खबर राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रणनीति तैयार किया गया राष्ट्रीय लोक पेज चार की ब…

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रणनीति तैयार किया गया
पेज चार की बॉटम खबर पेज चार की बॉटम खबर राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रणनीति तैयार किया गया राष्ट्रीय लोक
पेज चार की बॉटम खबर राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रणनीति तैयार किया गया
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पुलिस अफसरो के साथ बैठक आयोजित
12 सितंबर को आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय लोक अदालत' को सफल बनाने पर विचार भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के निर्देशानुसार बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भभुआ के प्रकोष्ठ में कैमूर जिले के सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भभुआ, डॉ. शैल ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय लोक अदालत' को सफल बनाना तथा मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में उपस्थित सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे संबंधित पक्षकारों तक राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े नोटिसों की शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित कराएं। तामिला के पश्चात प्रतिवेदन अविलंब प्राधिकार कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक पक्षकारों की उपस्थिति दर्ज कराई जा सके। आगामी 12 सितंबर 2026 को आपराधिक सुलहनीय वाद ,बैंक ऋण वसूली वाद,एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित मामले,मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद, ट्रैफिक चालान से जुड़े मामले,वन विभाग से संबंधित वाद, नीलाम पत्र एवं अन्य दीवानी वाद निष्पादन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर सभी वादकारियों से अपील करता है कि वे अपने लंबित व प्री-लिटिगेशन मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराकर समय और धन की बचत करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन हेतु किसी भी प्रकार का न्यायालय शुल्क नहीं लगता है। इच्छुक पक्षकार अपने मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन के लिए संबंधित न्यायालय, विभाग या जिला विधिक सेवा प्राधिकार , भभुआ को लिखित आवेदन दे सकते हैं। फोटो परिचय 19-भभुआ-02-लोक अदालत भवन में जिले के पुलिस अफसरो के साथ बैठक करती सचिव व अन्य पेज चार की लीड खबर की कोट कोट तीन-चार दिन से रूक-रूककर हो रही झमाझम बारिश से धान के फसल में लग रहे रोग से छुटकारा मिल गया है। बारिश से धान के पौधों का तेजी से विकास हो रहा है। विकास कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Bhadohi News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Faridabad News: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

सुप्रीम कोर्ट ने यमुना बाढ़ क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भुगतान किया गया जुर्माना वापस करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा 5 करोड़ का जुर्माना हटाया, कहा- यमुना खादर को नुकसान का सीधा सबूत नहीं - sc quashes 5 cr fine on art of living for yamuna event

बिकरू कांड के गैंग्सटर मामले में पांच दोषियों की सजा निलंबित, जमानत अर्जी मंजूर - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case

'ग्राहकों के लिए अपनी संपत्ति भी बेच दूंगा...' सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चर्चा में आया रामोजी राव का वो ऐतिहासिक पत्र

सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, वापस होगी 5 करोड़ जमा राशि

Faridabad News: 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत
ताज़ा ख़बरें
- बिकरू के गैंग्सटर मामले में पांच अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत br - five accused granted bail by supreme court in the bikru incident gangster case
- आर्ट ऑफ लिविंग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने NGT का आदेश रद्द किया, जानें क्या है मामला
- US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार
- SC ने न्यायिक सेवा के लिए 3 साल की प्रैक्टिस अवधि को घटाकर 1 साल कर दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने श्री श्री रविशंकर के फाउंडेशन को दी राहत, DDA को वापस करना होगा 5 करोड़ जुर्माना
- लोक अदालत: ट्रैफिक चालान पर भारी छूट, 5-11 सितंबर तक आवेदन
- सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका में बीसीआई अध्यक्ष को हटाने की मांग, समयबद्ध चुनाव और वित्तीय ऑडिट की मांग
- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने तेज की तैयारी

