व्यभिचार का मामला साबित होने पर पत्नी गुजाराभत्ता की हकदार नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि पत्नी पर व्यभिचार साबित हो जाता है तो वह गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं होगी। अदालत ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पति की याचिका पर यह निर्णय दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि पति व्यभिचार का आरोप लगाता है तो पत्नी को अंतरिम गुजारा-भत्ता देने से पहले अदालत को सबसे पहले इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए।

सौजन्य से:- Hindustan
व्यभिचार साबित होने पर पत्नी गुजाराभत्ता की हकदार नहीं होगी : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि पत्नी पर व्यभिचार साबित हो जाता है, तो वह गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं होगी। अदालत ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पति की याचिका पर यह निर्णय दिया। पति ने पत्नी पर व्यभिचार के आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि यदि पत्नी पर व्यभिचार साबित हो जाता है तो वह किसी भी तरह के गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं होगी। शीर्ष अदालत ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पति की ओर से दाखिल याचिका पर टिप्पणी की। जस्टिस संजय करोल और विपुल एम. पंचोली की पीठ ने यह भी कहा कि पति व्यभिचार का आरोप लगाता है, तो पत्नी को अंतरिम गुजारा-भत्ता देने से पहले अदालत को सबसे पहले इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए। अदालतों का यह मानना गलत होगा कि ऐसे सवाल पर सिर्फ अंतिम फैसले के समय ही विचार किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि ‘चूंकि सीआरपीसी की धारा 125 (4) में यह प्रावधान है कि अगर व्यभिचार साबित हो जाता है, तो पत्नी न तो अंतरिम और न ही अंतिम गुजारा-भत्ते की हकदार होगी।
निचली अदालत और हाईकोर्ट ने पति की मांग खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ पति की अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें व्यभिचार के आधार पर गुजाराभत्ता देने का विरोध करने वाली उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी। अपीलकर्ता की शादी 7 जुलाई, 2014 को हुई थी और शादी के महज कुछ ही दिन बाद पत्नी से विवाद शुरू हो गया जिसके चलते कथित तौर पर महिला ने पति पर आरोप लगाए और पुलिस में कुछ शिकायतें भी दर्ज कराईं। आरोप है कि 13 मई, 2020 को वह अपने बच्चे और कीमती सामान के साथ अपना ससुराल छोड़कर चली गई।
पत्नी के व्यभिचार के सबूत दिए गए
पति से अलग होने के बाद महिला ने उदयपुर के निचली अदालत में अर्जी दाखिल कर अंतरिम गुजाराभत्ता की मांग की। इसके बाद, पति ने सीआरपीसी की धारा 125(4) के तहत तहत अर्जी दाखिल कर पत्नी पर व्यभिचार का आरोप लगाया और इस आधार पर गुजाराभत्ता का आदेश नहीं देने का अदालत से आग्रह किया। पहले निचली अदालत और बाद में हाईकोर्ट ने भी पति की इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी।
निजी जासूस की भूमिका को लेकर बने कानून
अब सुप्रीम कोर्ट ने पति हक में पारित अपने फैसले में कहा कि यह साबित करने के लिए कि पत्नी व्यभिचार में रह रही थी, पति ने कई तस्वीरें और अन्य साक्ष्य पेश किए हैं। यह साक्ष्य साफ तौर पर इलेक्ट्रॉनिक है। पीठ ने कहा कि अंतरिम गुजारा-भत्ता तय करने के चरण में ही अदालत को यह देखना होगा कि क्या पेश किए गए सबूत से व्यभिचार साबित होता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वैवाहिक विवादों में साक्ष्य जुटाने के लिए देश में बढ़ते निजी जासूसों की भूमिका की निगरानी करने की जरूरत है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को निजी जासूसी एजेंसियों के नियमन के लिए कानून का एक नियामक ढांचा तैयार करने को कहा है। पीठ ने पति द्वारा अपनी पत्नी की तस्वीरें और वीडियो हासिल करने के लिए निजी जासूसों का इस्तेमाल करने पर सवाल उठाते हुए यह निर्देश दिए। पीठ ने कहा कि साक्ष्य इकट्ठा करने के बदलते तरीकों से निपटने के लिए एक तंत्र विकसित करने की जरूरत है। पीठ ने फैसले की प्रति विधि एवं न्याय मंत्रालय के सचिव और भारत के विधि आयोग के अध्यक्ष को भेजने का निर्देश दिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश: सड़क दुर्घटना में मवेशियों के हमले से होने वाली मौत पर मुआवजे का प्रावधान

स्थायी लोक अदालत ने जुलाई में त्वरित न्याय दिलाया, 375 मामलों की सुनवाई

स्वैच्छिक सेवकों का प्रशिक्षण, लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें

भारतीयों की दोहरी मानसिकता पर बॉम्बे HC की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: पत्नी पर व्यभिचार के आरोप लगे तो गुजारा भत्ता पाने का नहीं हकदार

सुप्रीम कोर्ट ने NSE के RTI के दायरे में आने के मामले पर लगाई रोक

व्यभिचार के आरोप के आधार पर पत्नी गुजारा-भत्ता नहीं पा सकती: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट डिटेक्टिवों को रेगुलेट करने और सुरक्षित माहौल बनाने की बात कही
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने RTI के दायरे में आने वाले निर्णय पर अंतरिम रोक लगा दी: जानें पूरा मामला
- सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, आवारा पशुओं पर कार्रवाई का दाम तय
- सुप्रीम कोर्ट ने आरटीआई अधिनियम के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को सार्वजनिक प्राधिकरण मानने के आदेश पर रोक लगा दी
- सुप्रीम कोर्ट ने आरटीआई अधिनियम के तहत एनएसई को 'सार्वजनिक प्राधिकरण' न कहने का फैसला सुनाया
- सुप्रीम कोर्ट ने एनएसई को 'सार्वजनिक प्राधिकरण' घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई
- TMC के बैंक खाते फ्रीज हटने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर
- न्यायाधीशों के वेतन विवरण को आरटीआई अधिनियम के तहत भी नहीं छोड़ा जा सकता: मद्रास उच्च न्यायालय
- वियतनाम में डोंग थाप प्रांत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कानून का प्रसार

