राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निपटारे की तैयारी जोरों पर
आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते से निपटारा करने पर जोर दिया जा रहा है।

सौजन्य से:- दैनिक भास्कर
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- बिहार
- जेहानाबाद
- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मामलों के निपटारे की तैयारी जारी
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम मामलों के निपटारे की हो रही तैयारी
- कॉपी लिंक
आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बुधवार को जिला प्रशासन, विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार के निर्देश पर
इसमें अधिक से अधिक सुलहनीय और लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक विद्युत अभियंता, भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के पदाधिकारी, माप-तौल पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सचिव ब्रजेश कुमार ने संबंधित विभागों और संस्थानों को अपने स्तर से लंबित मामलों को चिह्नित करने तथा आवश्यक अभिलेख एवं सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कर उनका निष्पादन किया जा सके। बैठक में बैंक ऋण, साख संबंधी मामले, चेक बाउंस, बीमा दावे और मुआवजा से जुड़े मामलों पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों से कहा गया कि प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही पक्षकारों के बीच समझौता कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जाए। वहीं, न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने पर बल दिया गया। बैंक प्रबंधकों से राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य और इसके लाभों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। उन्हें अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई, सरकारी नौकरी देने के मामले में
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक
- कर्नाटक के नए कानून से RSS पर क्या मकसद?
- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी क्यों नहीं?
- पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर चआदि।ावनी संबंधी कोर्ट का एफ. एस. एस. ए. आई. को आदेश
- भारत को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा देगी पर्यावरणीय मुआवजा व्यवस्था
- राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दी
- सुप्रीम कोर्ट के लाइव स्ट्रीमिंग को दुरुपयोग के शक में, सीजेआई ने चिंता व्यक्त की

