कोर्ट ने पुलिस पर बवाल, कहा- वर्दी है तो कुछ भी कर सकते हो?
कर्नाटक हाई कोर्ट ने गुरुवार को तय कानूनी नियमों का पालन किए बिना गैर-कानूनी गिरफ्तारियां करने वाले पुलिस अधिकारियों की कड़ी आलोचना की।

सौजन्य से:- Jansatta
कर्नाटक हाई कोर्ट ने गुरुवार को तय कानूनी नियमों का पालन किए बिना गैर-कानूनी गिरफ्तारियां करने वाले पुलिस अधिकारियों की कड़ी आलोचना की। कोर्ट ने सवाल किया कि क्या पुलिस को लगता है कि वर्दी होने का मतलब है कि वे कानून की परवाह किए बिना कुछ भी कर सकते हैं।
जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने पत्नी की शिकायत पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को तुरंत रिहा करने का निर्देश दिया और बागलूर पुलिस स्टेशन से जुड़े जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जज ने चेतावनी देते हुए कहा, “तुम्हारे पास वर्दी है, तो क्या तुम कुछ भी कर सकते हो? क्या किसी व्यक्ति को जेल भेजना कोई खेल है? क्या आपको लगता है कि किसी को जेल भेजना कोई खेल है? अगर कोई अपराध हुआ है, तो निश्चित रूप से उसे जेल भेजें, लेकिन कानून के अनुसार।”
शिकायतकर्ता के पति को इतनी जल्दबाजी में क्यों गिरफ्तार किया गया- कोर्ट
बेंच ने सवाल किया कि धोखाधड़ी के मामले में शिकायतकर्ता के पति को इतनी जल्दबाजी में क्यों गिरफ्तार किया गया। बेंच ने कहा, “क्या पत्नी के शिकायत दर्ज करते ही पति को जेल भेज दिया जाना चाहिए? क्या धोखाधड़ी के मामले में आप उसे जेल भेज सकते हैं? आरोप है कि पति-पत्नी के बीच पार्टनरशिप में धोखाधड़ी की गई है। पति लॉक-अप में क्यों है?”
आरोपी व्यक्ति के वकील, एडवोकेट त्रिविक्रम एस ने बताया कि अपराध 19 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। आरोप था कि पति ने पत्नी के साइन जाली किए, पार्टनरशिप डीड बनाई और उसकी जानकारी के बिना करंट अकाउंट खोला। यह तर्क दिया गया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद तीन महीने से ज्यादा समय तक कोई ठोस जांच नहीं की गई और फिर अचानक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
नए एसएचओ ने मामले में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई- कोर्ट
कोर्ट ने पाया कि पहले जांच अधिकारी ने तीन महीने से ज्यादा समय तक कोई खास जांच नहीं की। इसके बाद, नए एसएचओ रमेश ने कार्यभार संभाला और कथित तौर पर मामले में जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। अधिकारी ने याचिकाकर्ता (आरोपी व्यक्ति) को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया और सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज होने के चार महीने से ज्यादा समय बाद उसे हिरासत में ले लिया।
जस्टिस नागप्रसन्ना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से कानून स्पष्ट है कि गिरफ्तारी आखिरी विकल्प होना चाहिए, खासकर उन अपराधों में जिनमें सात साल या उससे कम की सजा का प्रावधान है। कोर्ट ने पाया कि इस मामले में आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी को सही ठहराने के लिए कोई ठोस वजह नहीं थी, सिवाय इस दावे के कि उसने जांच में सहयोग नहीं किया।
यह मानते हुए कि जांच अधिकारी को कानून के खिलाफ काम करने के लिए बख्शा नहीं जा सकता, कोर्ट ने संबंधित अधिकारी को बागलूर पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने और 12 हफ्तों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
कोर्ट ने अपराध दर्ज होने की तारीख से लेकर पदभार बदलने तक नाममात्र की भी जांच न करने के लिए पिछले जांच अधिकारी के आचरण की जांच का भी निर्देश दिया। रजिस्ट्री को निर्देश दिया गया कि वह याचिकाकर्ता की जेल से बिना किसी देरी के रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत ईमेल के माध्यम से जेल अधिकारियों को आदेश की जानकारी दे।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की जान बचाने के लिए दिए थे 5 प्रमुख निर्देश, किसी भी राज्य ने नहीं किया पालन
देश में हर साल सड़क हादसे में करीब 1.77 लाख लोगों की मौत होती है,जो एक चौंकाने वाली कहानी बयां करता है। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि हादसों में घायलों की जान बचाने के लिए पूरी ट्रॉमा केयर व्यवस्था की मांग सुप्रीम कोर्ट ने की थी, लेकिन अब तक किसी राज्य में यह पूरी तरह तैयार नहीं है। पिछले 9 महीनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सुप्रीम कोर्ट को जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। उनसे यह स्थिति सामने आई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
प्रेम संबंधों को अपराध के रूप में पेश करना बेहद खतरनाक, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जताई चिंता

निर्भरता का नया कानून टीएमसी की डर की राजनीति: बीजेपी

तीन दशक पुराने मामले का निस्तारण: सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही बंद की

नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई में युवाओं को जागरूक करना

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया मसौदा विनियम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को नियंत्रित करने का प्रयास कर सकता है

शादी से इनकार पर रेप के रूप में अपराध न होने पर चिंता

तीन दशक पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने किया निस्तारण

500 रुपये की घड़ी के विवाद में 29 साल बाद सुप्रीम कोर्ट का निर्णय, दोषी को मिली सजा
ताज़ा ख़बरें
- कमर्शियल एलपीजी ग्राहकों को राहत: केंद्र ने हटाईं पाबंदियां, दाम घटाने पर तुरंत कोई फ़ैसला नहीं
- 500 रुपये की घड़ी ने ले ली जान, 29 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोषी को जेल से दी राहत
- इलाहाबाद HC ने रेलवे इंजीनियर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया, तथ्यों के बजाय दी थी कानूनी सलाह
- कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ईसीआई के अधिकारों को बरकरार रखा, जनहित याचिका को खारिज किया
- बच्चों पर सजा देने के बजाय उनका सुधार करें, जमानत न दें, इसका आधार नहीं है अपराध की गंभीरता
- पेपर लीक: जाट का दावा, कांग्रेस सरकार ने 2022 में सख्त कानून बनाया था
- कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पुलिस को फटकार लगाई, विभागीय जांच के आदेश दिए
- शुभेंदु का बड़ा एलान: बंगाल में कड़े कानून लाने की तैयारी, 'लैंड जिहाद', 'लव जिहाद', धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई

