होममुकदमेITR का महत्व, ITR क्या है? | सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा निर्देश
मुकदमे

ITR का महत्व, ITR क्या है? | सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मोटर दुर्घटना मुआवजा तय करने की प्रक्रिया में एकरूपता लाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, ITR को अहम दस्तावेज माना गया है, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार अन्य वित्तीय साक्ष्यों पर भी विचार किया जा सकता है।

2 जुलाई 2026 को 06:24 am बजे
ITR का महत्व, ITR क्या है? | सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा निर्देश

सौजन्य से:- Navbharat Times

नई दिल्ली: मोटर दुर्घटना मुआवजा तय करने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नई बात कही है। कोर्ट ने मोटर दुर्घटना मुआवजा तय करने में आयकर रिटर्न यानी ITR को महत्वपूर्ण आधार मानने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। फैसले का उद्देश्य देशभर के मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण MACT और अदालतों में मुआवजा निर्धारण की प्रक्रिया में एकरूपता लाना है। हालांकि अदालत ने यह भी साफ किया ITR ऐसे मामलों में महत्वपूर्ण दस्तावेज है, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार अन्य वित्तीय साक्ष्यों पर भी विचार किया जा सकता है।

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार को कर देगा बेकार, सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ जो डर गई सरकार

मोटर दुर्घटना मुआवजा मामलों में क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

- सुप्रीम कोर्ट के पास यह जानकारी थी कि देश के विभिन्न मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण और उच्च न्यायालयों में मुआवजा तय करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाये जा रहे हैं।

- कहीं केवल अंतिम आयकर रिटर्न को आधार बनाया जा रहा था तो कहीं कई वर्षों की आय का औसत निकाला जा रहा था। इस असमानता के कारण समान परिस्थितियों वाले मामलों में भी अलग-अलग मुआवजा निर्धारित हो रहा था।

- सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण व्यवसायी रश्मिरेखा त्रिपाठी के परिवार द्वारा श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करते हुए इस बारे में अगम दिशा निर्देश दिए ताकि ऐसे मामलों में एकरुपता बने।

- न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने कहा कि ऐसी स्थिति न्यायिक समानता के सिद्धांत के विपरीत है। और पूरे देश में एक समान मानक अपनाने की आवश्यकता बताई।

- न्यायालय ने साफ दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि ऐसे मामलों में ITR को अहमियत दी जाए। यह एक वैधानिक दस्तावेज है और आय निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक मामले के तथ्यों के अनुसार लचीलापन बनाए रखना आवश्यक होगा।

- सुप्रीम कोर्ट ने वेतनभोगी और स्वरोजगार वालों के बारे में कहा कि दोनों वर्गों की आय की प्रकृति अलग होती है। वेतनभोगी कर्मचारियों की आय अपेक्षाकृत स्थिर रहती है, इसलिए उनके मामले में दुर्घटना से ठीक पहले वाले वर्ष का ITR पर्याप्त माना जाएगा।

- व्यापारियों और स्वरोजगार वाले व्यक्तियों की आय में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है। इसलिए उनके लिए पिछले तीन वर्षों तक के ITR की औसत आय को आधार बनाया जाएगा।

ITR के अलावा अन्य साक्ष्य भी देखे सकते हैं

फैसले के अनुसार ITR सबसे अहम दस्तावेज है, लेकिन यह हर मामले में अंतिम और एकमात्र आधार नहीं होगा। यदि किसी व्यक्ति की आय असाधारण परिस्थितियों के कारण अचानक बढ़ी या घटी हो, तो न्यायाधिकरण अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का भी परीक्षण करेगा। ऐसे मामलों में बैंक स्टेटमेंट, वित्तीय रिकॉर्ड, व्यापार का स्वरूप, विकास की संभावना और अन्य संबंधित दस्तावेजों पर विचार किया जा सकता है। यदि ITR उपलब्ध नहीं है, तो अदालत वैकल्पिक वित्तीय साक्ष्यों का उपयोग कर सकती है, लेकिन उसके लिए कारण दर्ज करना आवश्यक होगा।सावधान, Spinny और Cars24 जैसी कंपनियों को कार बेचना पड़ सकता है भारी, RC ट्रांसफर में लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछे अहम सवाल

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सीतामढ़ी में अब त्वरित निपटारा: बिना खर्च और अपील के मिलेगा विवादों का समाधान
मुकदमे

सीतामढ़ी में अब त्वरित निपटारा: बिना खर्च और अपील के मिलेगा विवादों का समाधान

हिमाचल प्रदेश HC ने गृहिणी के काम की कीमत बढ़ाकर दिया बड़ा मुआवजा
मुकदमे

हिमाचल प्रदेश HC ने गृहिणी के काम की कीमत बढ़ाकर दिया बड़ा मुआवजा

गैर-वैध विवाह: उच्च न्यायालय ने स्वीकारोक्ति पर आधारित फैसला दिया, पंजीकरण को पर्याप्त नहीं माना
मुकदमे

गैर-वैध विवाह: उच्च न्यायालय ने स्वीकारोक्ति पर आधारित फैसला दिया, पंजीकरण को पर्याप्त नहीं माना

सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे के लिए आईटीआर मानदंड तय किया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मुआवजे के लिए आईटीआर मानदंड तय किया

मध्य प्रदेश में नेताओं ने अदालत में की दोस्ताना, मानहानि के कई मामले सुलझ गए
मुकदमे

मध्य प्रदेश में नेताओं ने अदालत में की दोस्ताना, मानहानि के कई मामले सुलझ गए

पांवटा साहिब में भूमि विवाद मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया
मुकदमे

पांवटा साहिब में भूमि विवाद मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया

तिब्बती पहचान मिटाने की साजिश का आरोप, निर्वासित तिब्बती सरकार से दुनिया को एकता कानून पर हस्तक्षेप करने की अपील
मुकदमे

तिब्बती पहचान मिटाने की साजिश का आरोप, निर्वासित तिब्बती सरकार से दुनिया को एकता कानून पर हस्तक्षेप करने की अपील

स्टैंड-अप कॉमेडी पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
मुकदमे

स्टैंड-अप कॉमेडी पर नियंत्रण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

ताज़ा ख़बरें